दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक प्रदूषण मुक्त टैक्सी वोलोकॉप्टर का परीक्षण सफल

बर्लिन। पिछले दिनों ड्रोन टेक्नोलॉजी पर आधारित दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का सफल परीक्षण किया गया। यह टैक्सी अगले साल आसमान में उड़ती नजर आएगी। बीते महीनों बर्लिन में एक ग्रीनटेक फेस्टिवल में यह टैक्सी आकर्षण का केंद्र बनी थी। इसे वोलोकॉप्टर नाम दिया गया है। इसकी यह खासियत है कि हर उड़ान से पहले रोबोट द्वारा इसकी बैटरी बदली जाएगी।इसे बनाने वाली जर्मन कंपनी ने कहा कि कि यह पहली मैन्ड टैक्सी होगी जो सीधे (ऊर्ध्वाधर) टेकऑफ और लैंडिंग करने में सक्षम होगी। इसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

Read More

मोलदोवा में राजनीतिक संकट से नाटो चिंतित

ब्रुसेल्स। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) पूर्वी यूरोपीय देश मोलदोवा में मौजूदा राजनीतिक संकट से चिंतित है और पार्टियों के बीच शांति एवं संयम से बातचीत का आह्वान किया। नाटो के प्रवक्ता ओना लुंगस्कु ने रविवार को यह जानकारी दी। नाटो की ओर से जारी बयान में कहा गया, नाटो मोलदोवा गणराज्य में राजनीतिक संकट से चिंतित है और इसपर नजर रखे हुए है। हम देश में सभी राजनीतिक ताकतों से शांति एवं संयम बरतने और बातचीत के जरिए उनके मतभेदों को हल करने का आह्वान किया है।प्रवक्ता ने जोर…

Read More

नाइजीरिया में बस और ट्रक की टक्कर में 18 लोगों की मौत

लागोस। नाइजीरिया के ओंडो में अकुरे-ओवो एक्सप्रेसवे पर एक यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरिया के समाचार पत्र पल्स के रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर हुआ। जब ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रही बस से उसकी भिडंत हो गयी।लागोस पुलिस प्रवक्ता फेमी जोसेफ ने कहा कि ट्रक सड़क पर गड्ढे से बचने की कोशिश में उसकी विपरीत दिशा…

Read More

सोमालिया में 20 लाख लोगों की भुखमरी से हो सकती है मौत

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के एक आपात राहत समन्वयक ने कहा कि यदि सोमालिया को तुरंत अंतरराष्ट्रीय मदद नहीं भेजी गई तो गर्मी के मौसम के अंत तक 20 लाख से अधिक लोग मर सकते हैं। यूएन के अंडरसेक्रेटरी जनरल मार्क लोकॉक ने कहा कि सूखा पडऩे के बाद सोमालिया को करीब 70 करोड़ डॉलर की जरूरत है। बारिश नहीं होने से पशुओं की मौत हो रही है और फसल बर्बाद हो चुकी है।उन्होंने कहा कि यूएन के केंद्रीय आपदा राहत कोष ने सूखे से प्रभावित इथियोपिया और केन्या…

Read More

भारत में ना हवा साफ है और ना पानी, प्रदूषण को लेकर भी समझ नहीं: ट्रंप

लंदन। दुनियाभर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर हो रहे जलवायु पर्रिवतन का सारा दोष अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन और रूस पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इन देशों में ना तो अच्छी हवा है और ना ही पानी। ब्रिटेन दौरे के अंतिम दिन ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिका सबसे साफ जलवायु है। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्य प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल पर ये बातें कहीं। ट्रंप ने कहा कि भारत, चीन और…

Read More

चीन की ग्रेट वॉल के सबसे व्यस्त हिस्सों में पर्यटकों की सीमा तय

बीजिंग। चीनी अधिकारियों ने ग्रेट वॉल के बादालिंग खंड में 1 जून के बाद से 65,000 पर्यटकों के दैनिक कोटा को लागू करने की घोषणा की है, जिसका लक्ष्य स्थानीय और विदेशी पर्यटकों की भीड़भाड़ को सीमित करना है।बादालिंग जिला कार्यालय के निदेशक चेन फाई ने मीडिया से कहा, बाडालिंग ग्रेट वॉल के दर्शनीय क्षेत्र में आनेवाले पर्यटकों की संख्या काफी अधिक है। उन्होंने कहा, पिछले साल करीब 1 करोड़ आगंतुक बादालिंग आए थे। सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि 1 करोड़ स्वीडन या आस्ट्रिया की आबादी है।…

Read More

पश्चिम एशिया में अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती से वैश्विक शांति पर खतरा: ईरान

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने कहा कि पश्चिम एशिया में 1500 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय से वैश्विक शांति और स्थायित्व पर खतरा उत्पन्न होगा। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि वह अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा तथा क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए पश्चिम एशिया में अतिरिक्त जवानों को तैनात करेंगे। ईरानी संवाद समिति ईरना ने श्री जरीफ के हवाले से कहा,ये कार्रवाई वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी एक खतरा है। उन्होंने कहा कि वह…

Read More

सूफी दरगाह के बाहर बम विस्फोट, तीन जवानों समेत पांच की मौत

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में बुधवार को दाता दरबार दरगाह के बाहर हुए विस्फोट में तीन जवानों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में तीन एलीट फोर्स के जवान और एक प्राइवेट गार्ड और एक नागरिक शामिल है। स्थानीय मीडिया की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आत्मघाती हमला पुलिस की कार के पास हुआ था जो दाता दरबार दरगाह के नजदीक खड़ी थी। विस्फोट के बाद बचाव एवं पुलिस अधिकारियों को पुलिस बलों के भारी काफिले के साथ घटनास्थल पर भेजा गया…

Read More

लैंडिंग के दौरान आग का गोला बना विमान, 41 लोग जिंदा जले

मॉस्को। रूस में मॉस्को के शेर्मटयेवो हवाईअड्डे पर रविवार को एक प्लेन में आग लगने की वजह से 41 लोगों की मौत हो गयी। रूस की जांच समिति ने इसकी पुष्टि की। टीएएएस न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ मॉस्को अंतर्राज्यीय जांच विभाग समिति की प्रतिनिधि ऐलेना मार्कोवस्काया ने पुष्टि की है कि हादसे में अभी तक 41 लोगों की मौत हो गई हैं। जांच समिति ने अपने बयान में बताया कि विमान में 78 यात्री सवार थे जिनमे से 37 लोग बचने में कामयाब रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसजे -100 यात्री…

Read More

आईएस ने श्रीलंका में मारे गए 17 लोगों की जिम्मेदारी ली

कोलंबो। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने श्रीलंका में तीन जिहादियों द्वारा किए गए आक्रमण की जिम्मेदारी ली है। आईएस का दावा है कि कल्मुनाई शहर में हुई गोलीबारी में 17 लोग मारे गए हैं, जबकि श्रीलंका प्रशासन ने 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, संगठन की आधिकारिक समाचार एजेंसी अल अमाक पर शनिवार को अरबी भाषा में जारी एक बयान में कहा गया कि कल्मुनाई में जहां सुरक्षा अभियान चलाया गया था, वहां 17 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।इसके साथ ही अमाक ने…

Read More