परमाणु बम हमले की धमकी को हल्के में न ले अमेरिका : उत्तर कोरिया

न्यूयॉर्क। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु युद्ध की आशंकाओं को एक बार फि र बल मिला है। इस बार उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिका को चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि वॉशिंगटन को प्योंगयांग की तरफ से प्रशांत महासागर में सबसे शक्तिशली न्यूक्लियर टेस्ट की धमकियों को गंभीरता से लेना चाहिए। बीते महीने उत्तर कोरिया ने अपने सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्योंगयांग को पूरी तरह बर्बाद करने तक की धमकी दे दी थी। उत्तर…

Read More

रूस समेत ये देश फिर साइबर हमले की चपेट में, अमेरिका ने जारी की चेतावनी

मास्को।  रूस समेत कुछ देश एक बार फिर साइबर हमले का शिकार हो गए हैं। इस बार ‘बैडहैबिट नामक मालवेयर का इस्तेमाल कर निशाना बनाया गया। इसका असर जहां रूस पर देखने को मिला, वहीं यूक्रेन के ओडेसा एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। हालांकि इसकी वजह से अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है, मगर अमेरिका ने साइबर हमले को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। गौरतलब है कि मई-जून में इसी तरह के साइबर हमले की वजह से दुनिया भर में कई बिलियन डॉलर…

Read More

टैक्स योजना अमेरिकी परिवारों की जरूरत को पूरा करती है : इवांका ट्रंप

रिचबोरो।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप ने सरकार की नई कर योजना को अमेरिकी परिवार की जरूरतों के मुताबिक बताया है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार, एक कामकाजी मां और उद्यमी होने का उदाहरण भी दिया। इवांका ने फिलाडेल्फिया में अमेरिका की वित्त मंत्री जोविता करानजा के साथ टाउनहॉल के समान एक बैठक में हिस्सा लिया। इवांका ने कर सुधार को एक महत्वपूर्ण कानून बताया और कहा कि कर संहिता में प्रस्तावित बदलाव अमेरिकियों की रोजमर्रा की जिंदगी को बदलने में मदद करेगा।…

Read More

तूफान ‘लैन’ के चलते 5 की मौत, 350 उड़ानें रद

टोक्यो। जापान में चुनाव के दिन आए तूफान ‘लैन’ का कहर जारी है। इससे पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए। सोमवार को तूफान कमजोर पड़ गया। हालांकि इसके प्रभाव से चली तेज हवाओं और मूसलधार बारिश से बड़ी संख्या में उड़ानें रद की गई और परिवहन सेवाओं को भी बंद कर दिया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, तूफान लैन 2017 में आया 21वां तूफान है। देश की दो बड़ी एयरलाइंस जापान एयरलाइंस (जेएएल) और ऑल निप्पन एयरवेज (एएनए) ने सोमवार…

Read More

शी चिनफिंग के दूसरे कार्यकाल को मंजूरी

पेइचिंग। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के पांच साल के दूसरे कार्यकाल को मंजूरी दे दी है। ऐसे कई नेताओं को भी नियुक्त किया गया है, जिन्हें शी का समर्थन हासिल है। 64 वर्षीय शी के दूसरे कार्यकाल को पार्टी ने सप्ताह भर चले कांग्रेस सम्मेलन के समापन पर मंजूरी दी। कांग्रेस का यह सम्मेलन पांच साल में एक बार होता है। इस सम्मेलन में 2,350 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यह सम्मेलन ग्रेट हॉल ऑफ पीपल में संपन्न हुआ जिसे चीन के कम्युनिस्ट नेतृत्व…

Read More

रोहिंग्या हिंसा को लेकर म्यांमार पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा अमेरिका

वाशिंगटन। म्यांमार में अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर अमेरिका कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। वह इसको लेकर म्यांमार पर वैश्विक मैग्निट्सकी कानून के तहत प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या और अन्य समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि बीते 25 अगस्त को रोहिंग्या विद्रोहियों ने सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया था, जिसके बाद पूरे समुदाय…

Read More

शेख हसीना से मिली सुषमा स्वराज, आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे भारत व बांग्लादेश

ढाका  । भारत व बांग्लादेश ने रविवार को आतंकवाद पर गहन चर्चा की और फैसला लिया कि समाज को विघटनकारी, नस्ली व आतंकी हमलों से बचाने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचीं। देर शाम उनकी प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात हुई। रोहिंग्या शरणार्थी मसले पर दोनों के बीच लंबी वार्ता चली। स्वराज ने उनको बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी म्यामांर की नेता आंग सेन सू की को सलाह दी है कि वह अपनी…

Read More

जापान में फिर शिंजो सरकार: अबे की पार्टी को दो-तिहाई बहुमत

 प्रधानमंत्र मोदी ने बड़ी जीत पर दी बधाई टोक्यो । जापान में फिर शिंजो सरकार। जी, हां जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में शिंजो अबे की पार्टी को बड़ी जीत मिली है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) वाले गठबंधन ने सुपर मेजोरिटी यानी दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। एलडीपी ने 312 सीटें हासिल की है। आपको बता दें कि एबी ने विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए नया जनादेश पाने…

Read More

ट्रंप ने हिलेरी से 2020 में राष्ट्रपति चुनाव लडऩे की अपील की

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से वर्ष 2020 में उनके खिलाफ एकबार फिर राष्ट्रपति चुनाव लडऩे की अपील की है। ट्रंप ने वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी के खिलाफ जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था। हिलेरी पिछले कुछ माह से अपनी हार के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। वहीं ट्रंप का कहना है कि वह एक कमजोर उम्मीदवार थीं। व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में अचानक हुए एक संवाददाता…

Read More

किसी भी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में ना हों शामिल : उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया । उत्तर कोरिया और अमेरिका एक बार फिर आमने-सामने हैं। एक तरफ अमेरिका जहां दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास में जुटा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ  उत्तर कोरिया ने गुआम पर हमले की दोबारा धमकी देकर मामले को फिर से गरमा दिया है। इस बीच, खबर है कि संयुक्त राष्ट्र में अपने एक बयान में उत्तर कोरिया ने दूसरे देशों को चेताया है कि वे उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ ना दें, आप प्रतिशोध से सुरक्षित रहेंगे। यह चेतावनी संयुक्त राष्ट्र में उत्तर…

Read More