अमेरिकी आक्रामकता से लडऩे को सशक्त बल की जरूरत : पुतिन

मॉस्को। अमेरिका और रूस की खींचतान आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कहा है कि अमेरिका और नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन(नाटो) की आक्रामक योजना से लडऩे के लिए रूस के पास सशक्त सैन्य बल होना चाहिए। नई पीढ़ी और तकनीक युक्त सेना बनाने में रूस को दुनिया में सबसे आगे रहना होगा। पुतिन शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अमेरिकी सरकार की नई सुरक्षा नीति को आक्रामक बताते हुए रूस की सेना को…

Read More

इराक और सीरिया में आईएसआईएस को कुचल दिया गया है : टेरीजा मे

लंदन। साइप्रस में क्रिसमस के दौरान सैनिकों से अचानक मिलने पहुंचीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने कहा कि ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के प्रयासों से इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह को कुचल दिया गया है। मे ने साइप्रस में ब्रिटेन के अक्रोतिरी हवाई ठिकाने पर रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) के जवानों की आईएसआईएस के खिलाफ चलाये गये अभियान ऑपरेशन शेडर और पश्चिम एशिया में आतंकवादियों की कमर तोडऩे में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिये तारीफ की। उन्होंने कहा, तीन साल पहले दाएश (आईएसआईएस) ने इराक और सीरिया…

Read More

दक्षिणी कैलिफोर्निया में अब तक की सबसे बड़ी जंगली आग

लॉस एंजिलिस। दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया राज्य में अब तक की सबसे बड़ी जंगल आग लगी हुई है जिसमें रिकॉर्ड 273,400 एकड़ जमीन जल चुकी है। वानिकी और अग्नि सुरक्षा के कैलिफोर्निया विभाग ने कहा है कि थॉमस फायर, जो 4 दिसंबर को शुरू हुई थी, सेडर आग को पार कर चुका है, जिसने अक्टूबर 2003 में सैन डिएगो काउंटी में 273,246 एकड़ जमीन जला दिया था, ईफे ने खबर दी है कि जंगली आग से नष्ट होने वाले क्षेत्र का सन्दर्भ 1932 के बाद से संगठन द्वारा रखा गया है। थॉमस…

Read More

पाक मानवीय आधार पर 291 भारतीय मछुआरों को करेगा रिहा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा कि वह 291 भारतीय मछुआरों को मानवीय आधार पर अगले हफ्ते से दो चरणों में रिहा करना शुरू करेगा। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने बताया कि पाकिस्तान ने दो चरणों में 291 भारतीय मछुआरों को रिहा करने और उन्हें उनके देश वापस भेजने का फैसला किया है। पहला चरण 29 दिसंबर 2017 को होगा जबकि दूसरा चरण आठ जनवरी 2018 को होगा। उन्होंने बताया कि उन्हें वाघा सीमा के जरिए उनके देश भेजा जाएगा और यह फैसला मानवीय आधार पर सद्भाव के तौर…

Read More

यूएन में कहा आतंकवादियों की कोई सुरक्षित पनाहगाह नहीं

न्यूयॉर्क। अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में हो रही चर्चा के दौरान एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादियों की कोई सुरक्षित पनाहगाह नहीं है। पाकिस्तान की ओर से यह इनकार ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने इस्लामाबाद को उसकी जमीन में मौजूद आतंकवादियों के सुरक्षित पनाहगाहों को लेकर आगाह किया है। अफगानिस्तान को बताया आतंकियों की पनाहगाह अफगानिस्तान पर खुली चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कहा,…

Read More

103 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने खोजी प्रथम विश्वयुद्ध में लापता पनडुब्बी

ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपने नौसेना इतिहास की सबसे ब़ड़ी गुत्थी सुलझा ली है। ऑस्ट्रेलिया ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान समुद्र में लापता अपनी पनडुब्बी को 103 साल बाद खोज निकाला है। पनडुब्बी की खोज का यह 13वां अभियान था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को सफलता हाथ लगी। जर्मनी के युद्धपोत के लिए समुद्र में गश्त कर रही एचएमएएस एई1 पनडुब्बी 14 सितंबर, 1914 को उत्तर–पूर्वी पापुआ न्यू गिनी स्थित न्यू ब्रिटेन द्वीप समूह और न्यू आयरलैंड के बीच अचानक लापता हो गई थी। पनडुब्बी पर उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के 35 सदस्य…

Read More

मनुष्य को चांद-मंगल पर ले जाएगा रॉकेट ‘फॉल्कन हेवी’

न्यूयॉर्क। दिग्गज तकनीकी कंपनी स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने हाल में दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। 27 इंजन वाला यह रॉकेट ‘फॉल्कन हेवी’ के नाम से जाना जाएगा। इसे फॉल्कन 9 नामक तीन रॉकेट को मिलाकर बनाया गया है। मस्क को उम्मीद है कि यह रॉकेट मनुष्यों को चांद और मंगल ग्रह तक ले जा सकेगा। 40 फीट चौड़े और 230 फीट लंबे इस रॉकेट को फिलहाल अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर में रखा गया है। यहां स्पेसएक्स के हैंगर…

Read More

यमन में 2017 में 120 से अधिक हवाई हमले हुए: पेंटागन

वाशिंगटन। यमन में वर्ष 2017 में अमेरिकी सुरक्षा बलों ने अल-कायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकी समूहों के खिलाफ जमीन पर कई अभियान चलाने के साथ-साथ 120 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं। पेंटागन ने यह जानकारी दी। खुफिया और रक्षा समुदायों के मुताबिक, अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा, या एक्यूएपी को अमेरिका में हमला करने में सक्षम सबसे खतरनाक आतंकवादी समूहों में से एक है, जबकि खुफिया अनुमान से पता चलता है कि आईएसआईएस की ताकत पिछले एक साल में दोगुनी हो गयी है। यूएस सेंट्रल कमांड के एक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट…

Read More

यूक्रेन की बारुदी सुरंगे 2,20,000 बच्चों के लिए बना खतरा

कीव। युद्ध ग्रसित पूर्वी यू्क्रेन के लाखों बच्चों पर बारूदी सुरंगों और अन्य विस्फोटक हथियारों से प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल कोष (यूनिसेफ) ने बताया कि यूक्रेन की सेना और रूस समर्थित विद्रोहियों के बीच जारी एक खूनी संघर्ष के कारण उन 2,20,000 बच्चों के जीवन पर खतरा बना हुआ है जो बारुदी सुरंगों और अन्य घातक विस्फोटक उपकरणों से भरे हुए इलाकों में रहते हैं, खेलते हैं या स्कूल जाते हैं। एजेंसी…

Read More

मेकांग नदी क्षेत्र से मिले 115 नई प्रजाति के जीव

बैंकाक। मगरमच्छ जैसी छिपकली, घोंघा खाने वाला मेंढक और एक विशेष प्रजाति का चमगादड़, ऐसे ही 115 नई प्रजाति के जीव-जंतु खोजने का दावा वैज्ञानिकों ने किया है। इन जीवों को साल 2015 में दक्षिणपूर्वी एशिया की मेकांग नदी क्षेत्र से पाया गया था। विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) ने इस खोज की जानकारी मंगलवार को सार्वजनिक की है।   विभिन्न शोध संस्थाओं के अनेक वैज्ञानिकों ने मिलकर इस काम में सहयोग दिया है। नई प्रजाति के इन जीवों में करीब 11 उभयचर (जल और थल दोनों में रहने वाले) दो मछलियां,…

Read More