चीन लगा रहा वैश्विक योजनाओं पर ब्रेक

शंघाई। चीन ने पिछले 5 वर्षों में एशिया, पूर्वी यूरोप और अफ्रीका में कई बड़े प्रॉजेक्ट में अरबों डॉलर खर्च कर दिए। बड़ा वैश्विक प्रभाव बनाने के लिए चीन ने ऐसा किया। लेकिन अब चीन ने अपने हाथ खींचने शुरू कर दिए हैं। चीनी कंपनियों द्वारा किया गया सौदा उसकी बड़ी वैश्विक योजना बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव के तहत है। चीनी कंपनियों ने कॉशन नोट जारी करके कहा है कि चीन के संस्थानों को कर्ज देने से पहले सावधान रहना चाहिए और पता लगा लेना चाहिए कि कर्ज वापस मिल…

Read More

ज्वालामुखी विस्फोट के बाद बाली हवाईअड्डा बंद

बाली। इंडोनेशिया में गुरुवार को माउंट आगुंग ज्वालामुखी विस्फोट में निकली राख की वजह से शुक्रवार को बाली हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नगुराह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे शाम छह बजे तक बंद रहेगा और सुबह 11 बजे स्थिति का आकलन किया जाएगा। हवाईअड्डा बंद होने के कारण 239 घरेलू और 207 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई। द्वीप के पूर्व में स्थित माउंट आगुंग अधिकांश पर्यटक गंतव्यों से दूर है।

Read More

ऐनापोलिस के न्यूजपेपर ऑफिस में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 मरे

ऐनापोलिस। अमेरिका के ऐनापोलिस शहर में एक अखबार के दफ्तर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 5 लोग मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक शॉटगन और स्मोक ग्रेनेड के साथ आया हमलावर मैरीलैंड निवासी है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। हमले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। यह हमला कैपिटल गजट न्यूजपेपर के ऑफिस में हुआ। अखबार का दफ्तर एनापोलिस की चार मंजिला इमारत में स्थित है। एनापोलिस अमेरिकी राज्य मैरीलैंड की राजधानी है।एक रिपोर्टर ने ट्वीट कर बताया कि किस तरह हमलावर ने…

Read More

वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, 15 की मौत

हनोई। वियतनाम में सप्ताहांत मे मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लापता हैं। प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण समिति ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन में हा गियांग प्रांत में घर ढहने से तीन की मौत हो गई जबकि लाइ चो प्रांत में 12 लोगों की मौत हुई।जानकारी के मुताबिक, लाइ चो जिले में 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिसमें से सात सिन हो जिले के हैं।

Read More

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने दी तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को चुनाव जीतने की बधाई

लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने सोमवार को तुर्की के राष्ट्रपति तय्यिप एर्दोगन को चुनाव जीतने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि ब्रिटेन तथा तुर्की सुरक्षा, व्यापार तथा सीरिया की स्थिति के मुद्दे पर मिलकर काम करना जारी रख सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों के महत्व को दोहराया और हमारी साझा प्राथमिकताओं पर सुरक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश, सीरिया की स्थिति और साइप्रस में राजनीतिक समझौता जैसे मुद्दों पर राष्ट्रपति एर्दोगन और उनकी सरकार के साथ मिलकर काम करना…

Read More

फ्रांस के प्रधानमंत्री से मिले चीन के राष्ट्रपति शी

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप से यहां मुलाकात की और कहा कि चीन फ्रांस के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी करना चाहता है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शी ने कहा, चीन फ्रांस के साथ एक द्विपक्षीय संबंध बनाना चाहता है जो दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान, लाभकारी सहयोग, आदान-प्रदान और आपसी समझ के लिए एक प्रतिमान के तौर पर काम करेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रो और प्रधानमंत्री के पिछले छह महीने में चीन का दौरा करने का जिक्र करते…

Read More

नॉर्थ और साउथ कोरिया ने अंतर कोरियाई रेलवे पर वार्ता की

सोल। उत्तर एवं दक्षिण कोरिया ने अंतर कोरियाई रेलवे को जोडऩे और इसके आधुनिकीकरण पर चर्चा के लिए मंगलवार को वार्ता शुरू की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने सीमावर्ती गांव पनमुनजोम के पीस हाउस में सुबह लगभग 10 बजे मुलाकात की। दोनों कोरियाई देशों ने पूर्वी और पश्चिमी गलियारों को जोडऩे और उत्तर कोरिया रेलवे के आधुनिकीकरण पर चर्चा की।भूमि, बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्रालय के सेकेंड वाइस मिनिस्टर किम जियोंग रेयोल के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वाइस रेलरोड मिनिस्टर किम…

Read More

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नाटो सम्मेलन में शिरकत करेंगे

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कहना है कि वह नाटो नेताओं के साथ ट्रांस अटलांटिक सुरक्षा मुद्दों और अन्य चुनौतियों पर चर्चा के लिए उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सम्मेलन में शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन 11 से 12 जुलाई को होगा। कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा के क्यूबेक में हुए सात देशों के समूह जी-7 समिट के आखिरी दिन जारी साझा बयान से खुद को अलग कर लिया है। साथ ही ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री और समिट के मेजबान जस्टिन ट्रूडो पर…

Read More

नाइजीरिया: किसानों और चरवाहों के बीच हिंसक झड़प में 86 लोगों की मौत

नाइजीरिया में जमीन और अन्य संसाधनों को लेकर किसानों और घूमंतु समूहों में अकसर हिंसक झड़पें होती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे जाते हैं। मध्य नाइजीरिया के एक गांव में चरवाहों और किसानों के बीच हुई हिंसा में 86 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बर्किन लादी इलाके में यह हिंसा हुई। हालांकि, इसकी शुरुआत गुरुवार को हो गई थी जब किसानों ने चरवाहों पर हमला किया था।राज्य पुलिस कमिश्नर अंडी ऐडी ने बताया कि शनिवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद…

Read More

अमेरिका में घुसपैठ करने वालों को विधि सम्मत प्रक्रिया का अधिकार नहीं : डॉनल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका में घुसपैठ करने वाले प्रवासियों को न्यायिक प्रक्रिया का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। बता दें कि प्रवासियों को उनके बच्चों से अलग करने के फैसले से पलटने और 500 से ज्यादा बच्चों के उनके माता-पिता से फिर से मिलने के बाद, ट्रंप इस बयान के साथ वापस अपनी कठोर आव्रजन नीति वाले रुख पर लौट आए हैं।मध्य अमेरिका और मेक्सिको से अमेरिका की दक्षिणी सीमा के रास्ते आने वाले हजारों प्रवासियों को रोकने के लिए ट्रंप ने मई की…

Read More