नाइजीरिया में कई दिनों तक चले संघर्ष में 73 लोगों की मौत

कानो। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में कई दिनों तक चली सांप्रदायिक हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। पुलिस और समुदाय के नेताओं ने यह जानकारी दी। फुलानी चारवाहों और यांडांग किसानों के बीच टराबा शहर के लाऊ जिले में पांच जुलाई को संघर्ष शुरू हुआ जो कई दिनों तक चला। हालांकि, पुलिस ने मरने वालों की संख्या 17 बताई है।टराबा पुलिस प्रवक्ता डेविड मिसल ने एएफपी से कहा, ‘चार दिनों तक चली इस हिंसा में 17 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और कई गांवों में आग लगा दी…

Read More

बेबी पाउडर से हुआ कैंसर, जॉनसन ऐंड जॉनसन पर 321 अरब का जुर्माना

वॉशिंगटन। जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के बेबी पाउडर की वजह से कैंसर होने की बात सामने आई है। जिसके बाद जांच किए जाने पर पता चला है कि जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर की वजह से ही 22 अमेरिकी महिलाओं के बच्चेदानी में कैंसर जैसी बीमारी हो गई है। अमेरिका के मिजोरी स्टेट की एक अदालत ने जॉनसन ऐंड जॉनसन को 4.69 बिलियन डॉलर (लगभग 321 अरब रुपये) का जुर्माना लगाया है। वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार, कोर्ट ने यह जुर्माना 22 महिलाओं की अपील के बाद लगाया।…

Read More

चीन के औद्योगिक पार्क में भीषण विस्फोट, 19 की मौत, 12 घायल

बीजिंग। चीन के सिचुआन प्रांत में एक औद्योगिक पार्क में हुए विस्फोट में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए। स्थानीय सरकार ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंग्दू से काफी दूर स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र के यिबिन हेंग्डा टेक्नोलॉजी में हुए विस्फोट की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।चीन की स्थानीय मीडिया की वीडियो में फैक्टरी से धुएं का गुबार निकलते दिखाई दे रहा है।

Read More

अफगानिस्तान में ब्रिटिश सैनिकों की संख्या में होगा इजाफा

लंदन। अफगानिस्तान की अस्थिर सुरक्षा स्थिति में मदद करने के लिए वहां सैनिकों तथा सैन्य साजो सामान में वृद्धि करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह पर ब्रिटिश सरकार अपने सैनिको की संख्या में दुगनी बढोत्तरी करने पर विचार कर रही है।प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस आशय की घोषणा करते हुए कहा है कि ब्रिटेन अफगानिस्तान में 400 सैनिक और भेजेगा और अफगानिस्तान की सेना की मदद के लिए इन सैनिकों की संख्या बढकर 1100 तक हो जाएगी। ये अतिरिक्त सैनिक नाटो की अगुवाई मिशन में हिस्सा लेंगे तथा…

Read More

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ट्रंप से होने वाली बातचीत को लेकर आशान्वित

लंदन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्रिटेन में खलबली मचने और प्रधानमंत्री थेरेसा मे के राजनीतिक आलोचक तथा पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जानसन को मित्र करार देने संबंधी बयान को लेकर सुश्री मे का कहना है कि वह इस हफ्ते के अंत में उनके साथ होने वाली बातचीत को लेकर काफी आशान्वित हैं।सुश्री मे ने कहा है राष्ट्रपति ट्रंप के साथ होने वाली बातचीत को लेकर मैं काफी आशान्वित हूं और इस दौरान अनेक मसलों पर चर्चा की जानी है जिनमें रक्षा और आपसी सुरक्षा, व्यापार तथा अन्य मुद्दों…

Read More

फीफा विश्व कप के फाइनल में शामिल होंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फीफा विश्व कप के फाइनल मैच में शामिल होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा कि अगर राष्ट्रपति ने रूस के मैच नहीं देखे, तो इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के फुटबाल खिलाडिय़ों का समर्थन नहीं किया। प्रवक्ता ने जोर देते हुए कहा, राष्ट्रपति नियमित रूप से राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच स्तानिस्लाव चेरशेसोव के संपर्क में थे। रूस की टीम को विश्व कप के क्वार्टर…

Read More

चीन ने पाकिस्तान के लिए 2 उपग्रह लॉन्च किए

बीजिंग। चीन ने पाकिस्तान के लिए सोमवार को लॉन्ग मार्च-2सी रॉकेट से दो उपग्रह लॉन्च किए। जानकारी के अनुसार, पीआरएसएस-1 पाकिस्तान को बेचा गया चीन का पहला ऑप्टिकल रिमोट सेंसिंग उपग्रह है और किसी विदेशी ग्राहक के लिए चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी (सीएएसटी) द्वारा विकसित 17वां उपग्रह है। पाकिस्तान द्वारा विकसित एक वैज्ञानिक प्रयोग उपग्रह, पाकटीईएस-1 ए को जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से सुबह 11.56 बजे लॉन्ग मार्च रॉकेट द्वारा कक्षा में भेजा गया। अगस्त 2011 में एक संचार उपग्रह पाकसैट-1आर के लॉन्च होने के बाद यह चीन और पाकिस्तान…

Read More

तुर्की में यात्रियों से भरी ट्रेन पटरी से उतरी, 24 लोगों की मौत

इस्तांबुल। तुर्की के उत्तर-पश्चिम इलाके में एक यात्री ट्रेन पटरी उतर गई। इस भयानक हादसे में 24 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 130 से अधिक यात्री जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।मौके पर राहत और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच चुके है। तुर्की सरकार के अनुसार बुल्गारिया की सीमा से लगे कापिकुल शहर से यह ट्रेन इस्तांबुल जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार ट्रेन में 360 यात्री सवार थे। अधिकारियों का कहना…

Read More

जापान में बारिश का कहर, अब तक 122 मरे

हिरोशिमा। जापान की सरकार ने कहा है कि लगातार जारी मूसलाधार बारिश से अब तक 122 लोगों की मौत हो गई है या उनके मारे जाने की आशंका है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आपदा की इस घड़ी को ‘समय के साथ जंग’ बताय। भारी बारिश के बीच आज क्यूशू और शिकोकू द्वीप के लिये नई आपदा चेतावनी जारी की गई है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा, ‘बचाव अभियान, लोगों की जान बचाना और विस्थापन का कार्य समय के खिलाफ एक लड़ाई है।चीफ कैबिनेट सेक्रटरी योशिदी सुगा ने सोमवार को एक…

Read More

हैती में ईंधन की कीमत को लेकर हिंसक प्रदर्शन जारी

केरिबियन देश हैती में ईंधन की बढ़ी कीमत को लेकर हिंसक प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहे और विभिन्न वायुयान कंपनियों ने यहां के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी।  हैती के प्रधानमंत्री जैक गाइ लफोटैंट ने शनिवार को गैसोलिन, डीजल और कैरोसीन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के निर्णय को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की गयी थी। हैती की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार द्वारा ईंधन की बढ़ी कीमतों के निर्णय को वापस लेने…

Read More