पीएम रानिल विक्रमसिंघे बर्खास्त, महिंदा राजपक्षे नए पीएम

कोलंबो। पड़ोसी देश श्री लंका में शुक्रवार को प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को पद से हटाए जाने के बाद बड़ा राजनीतिक बवाल शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। दूसरी तरफ, विक्रमसिंघे ने खुद को हटाए जाने को गैरकानूनी बताया है और कहा है कि वह इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब सिरिसेना की पार्टी ने शुक्रवार को रानिल विक्रमसिंघे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार…

Read More

फेसबुक को बड़ा झटका, डाटा चोरी मामला में लगा पांच लाख पाउंड का जुर्माना

लंदन। ब्रिटेन के सूचना आयुक्त कार्यालय (आईसीओ) ने फेसबुक पर आंकड़ों की सुरक्षा संबंधी कानून के गंभीर उल्लंघन को लेकर पांच लाख पाउंड का जुर्माना लगाया। इस कानून के तहत आईसीओ अधिकतम पांच लाख पाउंड तक का जुर्माना लगा सकता है। आईसीओ ने यह जुर्माना कैंब्रिज एनालिटिका मामले में अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी की भूमिका को लेकर लगाया है। यह मुद्दा पिछले कुछ महीनों से चर्चा में रहा है।आईसीओ ने कहा कि उसकी जांच में पता लगा कि फेसबुक ने 2007 से 2014 के बीच यूजर की निजी जानकारी का…

Read More

हजारों लोग बढ़ रहे यूएस की ओर, ट्रंप ने कहा अपने देश वापस जाइए

वॉशिंगटन। शरणार्थियों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नजरिया नहीं बदला है। उन्होंने मेक्सिको से लगी दक्षिणी सीमा की तरफ बढ़ रहे लोगों से साफ कहा है कि वे अपने देश वापस चले जाएं और लाखों अन्य लोगों की तरह अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन करें। आपको बता दें कि करीब 5,000 से 7,000 लोगों का कारवां मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में प्रवेश करने के लिए आगे बढ़ रहा है। इनमें ज्यादातर तीन लैटिन अमेरिकी देशों- अल सल्वाडोर, होंडुरास और ग्वाटेमाला के नागरिक हैं।इस काफिले में शामिल लोगों के…

Read More

ट्रंप के आलोचकों को कौन भेज रहा पाइप बम?

वॉशिंगटन। अमेरिका में इनदिनों राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आलोचकों और डेमोक्रैटिक नेताओं को पाइप बम भेजे जाने से हड़कंप मचा हुआ है। न्यू यॉर्क से लेकर लॉस ऐंजिलिस तक कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देसी तरीके से बनाए गए कम से कम 10 पाइप बम बरामद किए हैं। इनमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन भी शामिल हैं। खास बात यह है कि ये बम जिन लोगों को भेजे गए हैं, उनमें से ज्यादातर ट्रंप की नीतियों के प्रबल विरोधी हैं। एक के बाद एक पैकेट मिलने…

Read More

हत्या में पत्रकार खशोगी के बॉडी डबल का हुआ इस्तेमाल

वाशिंगटन। इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास में एक जानेमाने पत्रकार की हत्या को लेकर सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। उस दिन का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिससे हत्या के बाद भ्रम पैदा करने के लिए अपनाए गए तरीकों का पता चलता है। तारीख थी 2 अक्टूबर 2018, सुबह के 11.03 बजे शर्ट और जींस पहने एक शख्स अपने कुछ साथियों के साथ दूतावास में दाखिल होता है। 2 घंटे के बाद दोपहर 1.14 मिनट पर पत्रकार जमाल खशोगी कांसुलेट में प्रवेश करते हैं और कुछ ही…

Read More

कांगो में इबोला से मरने वालों की संख्या 200 हुई

किशांसा। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआरसी) में इबोला से मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आकड़ों के हवाले से बताया कि बेनी और आस-पास के क्षेत्रों से इबोला के 200 पीडि़तों में से 117 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 61 लोगों को इलाज से लाभ मिल रहा है।डीआरसी प्रशासन ने उत्तरी किवू प्रांत में एक अगस्त को इसकी घोषणा की थी। उत्तरी प्रांत इतूरी में भी इसके पाए जाने की खबरें…

Read More

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने बाल यौन शोषण के पीडि़तों से माफी मांगी

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को देश की ओर से बाल यौन शोषण के शिकार उन हजारों पीडि़तों से माफी मांगी। स्कॉट ने संसद में कहा, ‘आज, हम उन बच्चों से माफी मांगते हैं, जो इस दुख और पीड़ा से गुजरे हैं और जिसका उन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। एक देश के तौर पर हम अपने बच्चों को इस भयावह अपराध से बचाने में असफल रहे।देश के राष्ट्रीय संस्थानों में बच्चों के साथ यौन शोषण के मामलों की जांच के बाद रॉयल कमिशन ने पिछले साल…

Read More

सऊदी अरब के सुल्तान, क्राउन प्रिंस ने खशोगी के बेटे से की बात

रियाद। सऊदी अरब के सुल्तान और क्राउन प्रिंस ने इस्तांबुल में देश के वाणिज्यिक दूतावास में मारे गए पत्रकार जमाल खशोगी के बेटे के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने रविवार को कहा कि सुल्तान सलमान बिन अब्दुल्लाजीज और उनके बेटे मोहम्मद बिन सलमान ने खशोगी के बेटे सलाह जमाल को फोन कर उनसे सहानुभूति जताई।एसपीए द्वारा अलग से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सलाह ने सुल्तान का आभार जताया और क्राउन प्रिंस द्वारा फोन करने को लेकर उनका…

Read More

पीएम शेख हसीना ने सबसे बड़े मंदिर को दी 1.5 बीघा जमीन

ढाका। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने दुर्गा पूजा के मौके पर ढाका के मंदिर को करीब डेढ़ बीघा जमीन गिफ्ट की है। हसीना का यह कदम इस्लाम धर्म वाले मुल्क बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की हिमायती वाली अपनी छवि को मजबूत करने की दिशा में किया जा रहा प्रयास समझा जा रहा है।शेख हसीना ने सोमवार को बांग्लादेश के सबसे बड़े मंदिर ढाकेश्वरी का दौरा किया। इसी दौरान उन्होंने मंदिर को करीब 50 करोड़ टका (43 करोड़ रुपये) की कीमत की जमीन देने की घोषणा की। हसीना के…

Read More

एच-1बी वीज़ा में हो सकते हैं बड़े बदलाव, अमेरिका में रह रहे भारतीयों पर पड़ेगा असर

वाशिंगटन। अमेरिका जल्द ही एच-1बी वीजा पॉलिसी में बदलाव करने वाला है. ट्रंप प्रशासन ने इस वीज़ा के अंतर्गत कुछ खास पेशों की परिभाषा को बदलने का प्रस्ताव भेजा है. इसके अलावा फॉरेन वर्क वीज़ा कैटेगरी में भी बदलाव किए जाएंगे, जो कि भारतीय कंपनियों में काफी प्रचलित है. इस कदम की वजह से अमेरिका में काम कर रही भारतीय आईटी कंपनियों पर काफी प्रभाव पड़ेगा. यही नहीं इंडियन अमेरिकन लोगों द्वारा चलाई जा रही छोटी और मध्यम कैटेगरी की आईटी कंपनियों पर भी असर पड़ेगा.इसके पहले आईटी क्षेत्र की…

Read More