सिडनी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की विलक्षणता 50 से भी कम सालों में इंसानों जितनी हो जाएगी, जिसमें अनुकूलशीलता, सृजनात्मकता और भावनात्मक बुद्धि शामिल है। सिडनी में रविवार को यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स (यूएनएसडब्ल्यू) के फेस्टिवल ऑफ डेंजरस आइडियाज में प्रोफेसर टोबी वाल्स ने कहा कि एआई साल 2062 तक इंसान जितने अक्लमंद हो जाएंगे। यूएनएसडब्ल्यू सिडनी के कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वैज्ञानिक प्रोफेसर टोबी वाल्स ने इस संभावित वास्तविकता की तारीख भी बताई है। यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा, उनका मानना है कि 2062 वह साल होगा, जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
इटली में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 29
रोम। इटली के सिलिसी शहर में 12 और लोगों की मौत हो जाने के बाद बाढ़ से मरने वालों की संख्या 29 तक पहुंच गई है। गृह मंत्री माट्टियो सालविनी ने यह जानकारी दी है।सालविनी ने एक बयान जारी कर कहा कि सिलिसी में कल रात दो परिवारों के बारह लोग घर में भोजन कर रहे थे और इसी दौरान पास की नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण ये लोग बह गए। इन लोगों के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं और इनमें एक वर्ष और तीन वर्ष…
Read Moreईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू, पोम्पिओ ने भारत की प्रतिबद्धता से जुड़े सवाल टाले
वाशिंगटन। ईरान के खिलाफ सोमवार से प्रभावी हुए अमेरिका के अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंधों के बारे में ट्रंप प्रशासन का कहना है कि उसे इस बात का भरोसा है कि ईरान के शासन के बर्ताव को बदलने में ये असरदार सबित होंगे। हालांकि उन्होंने यह सवाल टाल दिया कि क्या भारत और चीन ने अमेरिका को यह पक्का भरोसा दिलाया है कि छह महीने के भीतर वे तेहरान से तेल खरीद पूरी तरह बंद कर देंगे। प्रतिबंध ईरान के बैंकिंग और ऊर्जा क्षेत्र में लागू हुए हैं और…
Read Moreपत्रकारों के हत्यारों को सजा दिलाने में 14वें स्थान पर भारत: रिपोर्ट
न्यूयॉर्क। पत्रकारों के हत्यारों को सजा दिलाने के मामले में भारत काफी पीछे है। अमेरिका की एक गैर-लाभकारी संस्था कमिटी टु प्रॉटेक्ट जर्नलिस्ट की एक वैश्विक सूची में यह जानकारी सामने आई है। इस लिस्ट में उन देशों को शामिल किया गया है जहां पत्रकारों की हत्या की गई और मामलों की जांच अब भी लटकी हुई है। भारत को इस सूची में 14वें स्थान पर रखा गया है। चिंता की बात है कि यह लगातार 11वां साल है जब भारत को इस सूची में रखा गया है।साल 2018 के…
Read Moreपूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को सजा के विरोध में बीएनपी का देशव्यापी धरना-प्रदर्शन
ढाका। बंगलादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) अपनी अध्यक्ष और देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भ्रष्टाचार एक मामले में सात साल की कैद की सजा सुनाये जाने के विरोध में मंगलवार को देशभर में धरना-प्रदर्शन करेगी। बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने सोमवार को यहां बीपीएन नया पलटन के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। आलमगीर ने कहा धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम सभी जिलों, कस्बों और मेट्रोपोलिटन सिटी में किया जाएगा। आलमगीर ने कहा कि सुश्री जिया को सरकार के इशारे पर अवैध रूप से दोषी…
Read Moreइंडोनेशिया विमान हादसा: ट्रैफिक की वजह से फ्लाइट हुई मिस, बची जान
जकार्ता। फ्लाइट का मिस होना किसी के लिए बहुत बड़ी समस्या हो सकती है लेकिन सोनी सेतियावान नाम के शख्स के लिए यह ईश्वरीय वरदान जैसा हो गया। सोमवार को इंडोनेशिया की विमानन कंपनी लॉयन एयर के बोइंग विमान की दुर्घटना में सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा 190 भी हो सकता था, लेकिन सेतियावान सौभाग्यशाली रहे कि ट्रैफिक जाम में फंस कर उनकी फ्लाइट मिस हो गई।बोइंग में इंडोनेशिया की फाइनैंस मिनिस्ट्री के करीब 20 कर्मचारी भी सवार थे। इनमें आधा दर्जन सेतियावान…
Read Moreव्यस्तताओं की वजह से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं हो पाएंगे ट्रंप
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपनी व्यस्तताओं की वजह से अगले साल भारत की गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के रूप में भाग नहीं ले पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल वॉशिंगटन में वार्ता के दौरान ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया था। वाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने जुलाई में कहा था कि ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण मिला है लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया। मोदी के निमंत्रण पर ट्रंप के फैसले के बारे में पूछे जाने पर वाइट हाउस…
Read Moreपाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं, सेना चला रही देश: रेहम
लंदन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी व ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है और देश को सेना चला रही है। उन्होंने कहा, यह किस तरह का लोकतंत्र है, जिसमें बिना लोगों से पूछे, बिना उनका सुझाव लिए, बिना संसद को विश्वास में लिए फैसले किए जा रहे हैं। यह तो लोकतंत्र नहीं है। मेरा मानना है कि उन्हें यह स्वीकार करना चाहिए कि पाकिस्तान में खुल्लम-खुल्ला सैनिक शासन है।एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की गरीबी…
Read Moreयहूदी प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी में 11 लोगों की मौत
वाशिंगटन। अमेरिका के पिट्सबर्ग में शनिवार को यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल पर हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया में इस संबंध में खबरें आयी हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से यह सूचना नहीं मिली है कि घटना में कितने लोग मारे गए हैं और कितने लोग घायल हुए हैं। लेकिन स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, 11 लोग मारे गए हैं जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया…
Read Moreपाकिस्तान की आसमां जहांगीर को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की दिवंगत मानवाधिकार कार्यकर्ता व अधिवक्ता आसमां जहांगीर को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार की विजेता घोषित किया गया है। वर्ष 2018 के लिए शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार के चार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई जिनमें उनका भी नाम शामिल है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष मारिया फर्नेड एस्पिनोसा गार्सेस के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। गार्सेस ने कहा, आज मैंने 2018 के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। जहांगीर का नाम लेने से…
Read More