बोलीविया में सड़क दुर्घटना में 17 की मौत

लापाज। बोलिविया में दो मिनीबसों टक्कर होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। एंडिनो समाचार पोर्टल में रविवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना देश की राजधानी ला पाज और अचाकची कस्बे के मार्ग के बीच हुई।एबीआई समाचार एजेंसी की प्रारंभिक जानकारी में बताया गया कि दुर्घटना में नौ पुरुष, सात महिलाएं और एक चार साल के बच्चे की मौत हुई है।

Read More

विमानों में उत्पीडऩ के खिलाफ आवाज उठा रही हैं हांगकांग चालक दल की महिलाएं

हांगकांग। हांगकांग के विमानों के चालक दल की महिला सदस्य अपने साथ विमानों में होने वाले यौन उत्पीडऩ की शिकायतों को लेकर ‘मीटू’ आंदोलन के दौर में मुखर हो रही हैं। हांगकांग के विमान चालक दल की महिला सदस्यों ने बताया कि उन्हें न सिर्फ विमान के यात्री प्रताडि़त करते हैं, बल्कि एयरलाइन के कर्मचारी भी उनका उत्पीडऩ करते हैं। उन्होंने कहा कि एयरलाइनों ने सही दिशा में कुछ कदम उठाए हैं लेकिन वह अब भी ‘मीटू’ के दौर में महत्वपूर्ण कदम उठाने में पीछे हैं। हांगकांग कैबिन अटेंडेंट यूनियन…

Read More

पाक ने आम लोगों के लिये राष्ट्रपति भवन के दरवाजे खोले

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा वाले आलीशान राष्ट्रपति भवन को आम जनता के लिये खोल दिया। राष्ट्रपति भवन का आधिकारिक नाम ऐवान-ए-सदर है। यह राजधानी के अति सुरक्षा वाले रेड जोन के कांस्टिट्यूशन एवेन्यू में मारगल्ला हिल्स पर स्थित है। राष्ट्रपति भवन आधुनिक पिरामिड वास्तुकला की शानदार शैली को दर्शाता है। इसके एक ओर प्रधानमंत्री आवास और दूसरी ओर संसद भवन है। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ताहिर खुशनूद ने कहा कि पहचान पत्र दिखाकर आम लोगों को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक भवन में…

Read More

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई मजबूत करने संयुक्त राष्ट्र ने जारी की नयी रूपरेखा

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद की समस्या से मुकाबला करने और शांति, सुरक्षा, मानवता, मानवाधिकार और सतत विकास के क्षेत्रों के बीच समन्वय की नयी रूपरेखा जारी की है। इस रूपरेखा को ‘संयुक्त राष्ट्र वैश्विक आतंकवाद निरोधक समन्वय प्रभाव’ नाम दिया गया है। यह संयुक्त राष्ट्र प्रमुख, 36 सांगठनिक निकायों, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) और विश्व सीमाशुल्क संगठन के बीच समझौता है जो अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए सदस्य देशों की जरूरत को बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए किया…

Read More

हमास के खिलाफ निंदा प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में खारिज

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हमास की निंदा करने वाला अमेरिका द्वारा प्रस्तावित मसौदा पारित नहीं हो सका। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली द्वारा समर्थित इस मसौदे में इजरायल के खिलाफ हमास के रॉकेट हमलों की निंदा की गई थी। यह फिलीस्तीन के हमले की निंदा करने वाला यूएनजीए का पहला मसौदा था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को मतदान से पहले महासभा ने बहुमत तय करने के लिए अलग से मतदान कराया क्योंकि इस मसौदे को पारित करने के लिए बहुमत की जरूरत होगी। इस मसौदे…

Read More

स्पेसएक्स ने 64 उपग्रह एक साथ लांच किए

अमेरिका ने बनाया नया रिकॉर्ड वाशिंगटन। स्पेसएक्स ने फाल्कन9 रॉकेट की मदद से एक साथ 64 उपग्रह प्रक्षेपित किए हैं। अमेरिका के लिए यह नया रिकॉर्ड है। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी ने उपग्रहों के प्रक्षेपण में सोमवार को नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए तीसरी बार पुन:चक्रित (रीसाइकिल्ड) बूस्टर का इस्तेमाल कर रॉकेट प्रक्षेपित किया। मस्क की कंपनी प्रक्षेपण के लिए एक ही रॉकेट का बार-बार इस्तेमाल करने की दिशा में काम कर रही है। कैलिफोर्निया की कंपनी स्पेसएक्स ने ऐसे 30 से ज्यादा बूस्टर धरती पर वापस बुलाए…

Read More

राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रदर्शनों पर जताई चिंता

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने सरकार के कर बढ़ाने के विरोध में समूचे पेरिस में चल रहे प्रदर्शनों के हिंसक होने से पहुंचे नुकसान का रविवार को जायजा लिया और एक आपात बैठक की। इसमें मैक्रों ने सरकार विरोधी कार्यकर्ताओं से विस्तृत बातचीत करने की घोषणा की। दरअसल, देशभर में पिछले दो हफ्तों से लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिनमें सैकड़ों लोग घायल हुये हैं। हिंसा को खत्म करने के लिए मैक्रों ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और शीर्ष सुरक्षा सेवा अधिकारियों के साथ बैठक की। राष्ट्रपति कार्यालय…

Read More

द.अफ्रीका के राष्ट्रपति होंगे भारत में गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि

ब्यूनस आयर्स। अगले साल भारतीय गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर सिरिल से मुलाकात की और उन्हें अगले वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया। अगले वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती भी है।दक्षिण अफ्रीकी नेता रामफोसा ने प्रधानमंत्री मोदी के इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। मोदी ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘(दक्षिण अफ्रीकी) राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मिलकर खुशी हुई। ऐसे समय जब…

Read More

लोपेज ओब्राडोर ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने शनिवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।ओब्राडोल शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार 11 बजकर 14 मिनट पर निवर्तमान राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो के साथ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। उन्होंने पांच सौ डेप्यूटीज, 128 सीनेटरों और देश-विदेशों के विशेष अतिथियों की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपने पहले संबोधन में श्री ओब्राडोर ने कहा कि भ्रष्टाचार देश के लिए त्रासदी है और इसका समाधान किया जाना मेक्सिको के विकास के…

Read More

फ्रांस में हो रहे प्रदर्शन के दौरान 110 घायल

पेरिस। फ्रांस में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी, महंगाई और कर वृद्धि को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 110 लोग घायल हो गये हैं जिसमें 20 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफे केस्टनर ने शनिवार को कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और कर को लेकर पिछले तीन सप्ताह से हो रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में 110 लोग घायल हुए हैं। केस्टनर ने समाचार चैनल बीएफएमटीवी को बताया कि पीली जैकेट पहनकर किये जा रहे इन प्रदर्शनों में झड़प के…

Read More