सुनामी का सबसे ज्यादा असर सुमात्रा के दक्षिणी लामपुंग और जावा के सेरांग और पांदेलांग इलाके में पड़ा। रिंग ऑफ फायर में स्थित होने के कारण इंडोनेशिया में दुनिया में सबसे अधिक भूकंप और सुनामी आते हैं। इंडोनेशिया में एक बार फिर सुनामी काल बनकर आई है। इस सुनामी में अब तक 168 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 745 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।वैज्ञानिकों के अनुसार, इस द्वीप का निर्माण क्रैकटो ज्वालामुखी के लावा से हुआ है। इस ज्वालामुखी में आखिरी बार अक्टूबर में विस्फोट हुआ था।इंडोनेशिया…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
असमा जहांगीर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित
संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान की दिवंगत मानवाधिकार कार्यकर्ता असमा जहांगीर को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया। असमा की बेटी मुनीजाए जहांगीर ने अपनी मां का पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार मानवाधिकार क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान वाले व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है। पांच साल में एक बार दिए जाने वाले पुरस्कार के चार विजेताओं में से एक के रूप में असमा जहांगीर के नाम की घोषणा की गई। समारोह मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित हुआ। इस पुरस्कार को ग्रहण करने के दौरान मुनीजाए…
Read Moreरूस अगले साल रणनीतिक परमाणु ताकत को मजबूत करने पर ध्यान देगा : पुतिन
मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि रूस की रणनीतिक परमाणु शक्तियां काफी मजबूत हो गई हैं और यह जरूरी है कि अगले साल देश की परमाणु ताकत की क्षमता को और मजबूत किया जाए। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने रूसी रक्षा मंत्रालय की एक बैठक में कहा कि वैश्विक समानता बनाए रखने में जमीन, समुद्र और आकाश में परमाणु हथियार क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हें काफी मजबूत किया जा चुका है। पुतिन ने कहा कि इस साल नए और अद्वितीय हथियारों के विकास…
Read Moreफिलीपींस की कैटरिओना ग्रे के सिर सजा मिस यूनीवर्स 2018 का ताज
बैंकॉक। भारत की नेहल चुदासमा मिस यूनीवर्स 2018 प्रतियोगिता में शीर्ष 20 तक भी नहीं पहुंच पाईं जबकि फिलीपींस की कैटरिओना ग्रे 93 प्रतियोगियों को पछाड़कर विश्व सुंदरी बन गईं। भारत को 22 वर्षीय नेहल से काफी उम्मीदें थी कि वह यह ताज जीतकर देश के लिए लंबे समय से चले आ रहे सूखे को समाप्त करेंगी। इससे पहले लारा दत्ता ने वर्ष 2000 में देश को यह गौरव प्राप्त कराया था।वहीं दक्षिण अफ्रीका की टैमरिन ग्रीन फर्स्ट रनर-अप रहीं, जो एक मेडिकल छात्रा हैं और वेनेजुएला की पेशे से…
Read Moreहंगरी में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान झड़प, 14 पुलिसकर्मी घायल
बुडापेस्ट। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में शुक्रवार को सरकार विरोधी प्रदर्शन के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों तथा पुलिसकर्मियों के हिंसक झड़पें हुईं, जिसके कारण 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि संसद के सामने कुछ हजार लोगों ने विपक्षी नेताओं का भाषण सुना और फिर रैली शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी हंगरी की संसद द्वारा बुधवार को पास किये गए दो विवादास्पद कानूनों का विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि हंगरी की संसद ने बुधवार को दो कानून पास किये हैं। पहला श्रम कानून, जिसके तहत साल में…
Read Moreपीएम थेरेसा मे ने संसद में हासिल किया विश्वास मत
लंदन। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने भारी मतों के अंतर से बुधवार को विश्वास मत जीत लिया। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर स्थानीय समय के अनुसार शाम बजे गुप्त मतदान शुरू हुआ और दो घंटे बाद रात आठ बजे समाप्त हुआ। इस दौरान 317 सांसदों में से 200 सांसदों ने सुश्री मे के पक्ष में मतदान किया और उन्हें पार्टी का नेता बने रहने का समर्थन किया। 1922 समिति (कंजर्वेटिव पार्टी के निजी सदस्यों की समिति) के प्रमुख ग्राहम ब्रैडी ने नतीजों की घोषणा करते हुए कहा, संसदीय दल के…
Read Moreतुर्की में भयानक ट्रेन हादसा, 9 लोगों की मौत, 47 से अधिक घायल
अंकारा। तुर्की की राजधानी अंकारा में हाई स्पीड ट्रेन की लोकोमोटिव से टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 47 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह लगभग 6.30 बजे अंकारा मेन स्टेशन से लगभग आठ किलोमीटर दूर मरसांडिज रेलवे स्टेशन पर हुई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन अंकारा और कोन्या प्रांत के बीच गुजर रही थी। घटनास्थल की तस्वीरों में आपातकाल सेवाओं के कर्मी बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रेन के डिब्बों से यात्रियों को निकालते नजर आ रहे हैं। फुटेज में दिखाये गये दृश्यों में ट्रेन…
Read Moreफेसबुक कार्यालय में बम विस्फोट की धमकी के बाद मचा हड़कंप
वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया के मेन्लो पार्क स्थित फेसबुक कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कार्यालय को खाली करा लिया गया। पुलिस के हवाले से स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।एबीसी बे एरिया ब्रॉस्डकास्टर के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस विभाग को मेन्लो पार्क के 200 जेफरसन ड्राइव स्थित फेसबुक कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। बम धमाके की धमकी के मद्देनजऱ फेसबुक के मेनलो पार्क ऑफिस परिसर में एक इमारत को खाली कराया गया है। मंगलवार को…
Read Moreचर्च के अंदर हुई गोलीबारी, हमलावर सहित 5 की मौत
साओ पाउलो। ब्राजील के गिरजाघर में मंगलवार को बंदूकधारी ने गोलीबारी कर चार लोगों को मार गिराया और बाद में खुद को भी गोली मार ली। स्थानीय दमकल विभाग के प्रवक्ता ने ग्लोबो टीवी न्यूज को बताया कि यह गोलीबारी साओ पाउलो को कैंपीनास कैथ्रेडल में हुई। प्रशासन का कहना है कि अबी इस सामूहिक गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा लगता है कि हमलावर को कोई निश्चित निशाना नहीं था।कैंपीनास में सुरक्षा सचिव लुइस बैगियो ने टीवी नेटवर्क को बताया, हमें लगता है कि…
Read Moreफ्रांस में 76000 प्रदर्शनकारी कर रहें है देशभर में प्रदर्शन
पेरिस। फ्रांस में मंहगाई, पेट्रोल-डीजल और करों को लेकर हो रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों में पूरे देशभर से 76,000 प्रदर्शनकारी हिस्सा ले रहे हैं।स्थानीय मीडिया बीएफएमटीवी ब्राडकास्ट के अनुसार हिरासत में लिए गये प्रदर्शनकारियों का आंकडा 1000 तक पहुंच गया है और 720 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चैनल से इससे पहले फ्रांस के गृह मंत्रालय में विदेश सचिव लोरेंट नुनेज के हवाले से कहा था प्रदर्शनों में देशभर में 31,000 और पेरिस में 8,000 प्रदर्शनकारी हिस्सा ले रहे हैं। गौरतलब है कि फ्रांस में 17 नवंबर से ही प्रदर्शन…
Read More