सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे तोगडिय़ा

सूरत। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा की कार को सूरत में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तोगडिय़ा बाल-बाल बच गए। वह सूरत में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।  जानकारी के मुताबिक, तोगडिय़ा के साथ पायलट कार थी, लेकिन एस्कॉर्ट कार नहीं होने से ट्रक सीधे उनकी कार से जा टकराया। तोगडिय़ा ने घटना को हत्या की साजिश बताते हुए ड्राइवर से पूछताछ की मांग की है।  विहिप नेता तोगडिय़ा वडोदरा से सूरत पहुंचे…

Read More

वोडाफोन यूजर्स को मिलेगी खास सेवा, नहीं देना होगा कोई पैसा

नई दिल्ली। देश की प्रमुख टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन इंडिया अगले साल जनवरी से देशभर में वॉयस ओवर एलटीई (वोल्ट) 4जी सेवाएं शुरू करने जा रहा है। कंपनी ने यह घोषणा मंगलवार को की है। इस सेवा का फायदा वोडाफोन के 4जी यूजर्स को होगा। वोडाफोन इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी सुनील सूद ने एक बयान में कहा, वॉयस ओवर एलटीई (वोल्ट) यूजर्स के एचडी कॉलिंग के अनुभव को बेहतर करेगी और ग्राहकों को नई संभावनाएं भी प्रदान करेगी। भविष्य में तकनीक के क्षेत्र में होने वाले विकास…

Read More

प्रद्युम्न मर्डर केस : हत्यारोपी छात्र पर बालिग की तरह चलेगा केस- कोर्ट

गुरुग्राम। यहां के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युम्न मर्डर केस में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने अपने अहम फैसले में कहा है कि छात्र पर वयस्क की तरह केस चलाया जाए। बोर्ड ने आरोपी छात्र को कोई राहत नहीं प्रदान किया। जुवेनाइल बोर्ड में आरोपी छात्र को भी पेश किया गया। फैसले के वक्त प्रद्युम्न के पिता वरुण चंद भी मौजूद थे।  इससे पहले मासूम छात्र प्रद्युमन की हत्या मामले में 15 दिसंबर को इस मामले में बहस हुई थी। इस बहस में हत्यारोपी 11वीं के छात्र की जमानत याचिका…

Read More

जेल से रिहा हुए हाई कोर्ट के पूर्व जज कर्नन

कोलकाता। कोलकाता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी एस कर्नन को आज रिहा कर दिया गया। आपको बता दें कि, उन्हें 20 जून को कोर्ट की अवमानना के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।  कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सीएस कर्नन छह माह जेल की सजा काटने के बाद बुधवार को रिहा हो गए। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के मामले में छह माह कैद की सजा सुनाई थी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कर्नन को तमिलनाडु के कोयंबटूर से 20 जून को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश…

Read More

दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियां भी मानव अधिकारों के हनन का कारण है -डॉ रेणु कश्यप

डॉ रेणु कश्यप

छपरा : समाज में आदि काल से तरह-तरह के अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियां जड़ जमाये हुए है,जो मानव के मौलिक अधिकार का निर्ममता से हनन कर देते है। आवश्यकता है आमलोगों को उनके अधिकारों के संबंध में बताने की,उनको जागरूक करने,उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए माहौल बनानेकी ताकि किसी भी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन न हो।सभी व्यक्ति मानव होने के नाते अपनी सभी अधिकारों का उपयोग कर समानता का जीवन जी सके । उक्त बातें शहर की प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञा डॉ रेणु कश्यप ने सोशल सर्विस…

Read More

बीएसएफ ने राजौरी में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया

राजौरी। सीमा सुरक्षा बल के 163वें बटालियन की यूनिट ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया। बताया जाता है कि बीएसएफ की टीम ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के मांजेकोटे सेक्टर में गरीब तबके के लोगों की चिकित्सा सुविधा के लिए एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया। राजधानी गांव के एक सरकारी महिला विद्यालय में इस कैंप का आयोजन किया गया। यह विद्यालय एलओसी के नजदीक है। वैसे लोग जिन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं है उन्हें…

Read More

पनीरसेल्वम ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की केविएट

दो पत्ती चुनाव चिन्ह का मामला नई दिल्ली। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने शुक्रवार को श्दो पत्तीश् प्रतीक के मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक केविएट दाखिल की है। पनीरसेल्वम ने केविएट में सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि यदि दिनाकरण गुट चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल करता है, तो उस पर कोई आदेश पारित ना किया जाए।चुनाव आयोग ने शशिकला धड़े को तगड़ा झटका देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलानीसामी और उप मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम को एकीकृत अन्नाद्रमुक का चुनाव चिन्ह दो…

Read More

कुत्तों के आतंक से शहर वासी सहमें

धमतरी। नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग घरों से निकलने में डरने लगे हैं। गली मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्गो में कुत्तों का झुंड आसानी से देखा जा सकता है। पिछले ही दिनों शहर के एक वार्ड में एक ही कुत्ते ने 7 लोगों को जख्मी कर दिया था। बता दें कि, पिछले कुछ सालों में नागपुर की एजेंसी को ठेका देकर आवारा कुत्तों की दो बार नसबंदी भी कराई गई लेकिन योजना असफल साबित हुई है। शहर में लगातार कुत्तों…

Read More

लिंस्टैनटाइन के गुप्त खातों पर भरना पड़ेगा टैक्स: आयकर ट्राइब्यूनल

मुंबई। तीन साल पहले अप्रैल 2014 में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 18 नाम बताए थे जिनपर लिंस्टैनटाइन के एलजीटी बैंक में ब्लैक मनी जमा करने का आरोप था। लंबे समय से चल रहे इस केस में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला अब अंतिम चरण में है। एलजीटी बैंक में जिस मारनीचि ट्रस्ट का खाता था उसके लाभार्थी हसमुख आई गांधी, जिन्होंने स्वर्गीय नीरव गांधी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, मधू एच गांधी और चिंतन एच गांधी थे। अपने हालिया फैसले में इनकम टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल (ढ्ढञ्ज्रञ्ज) की…

Read More

बीजेपी नेता की हत्या के दूसरे दिन परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

बीजेपी नेता हत्या

नोएडा । ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार को हुई भाजपा नेता शिवकुमार यादव की हत्या को लेकर  परिजनों ने सेक्टर-71 पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे वहां पर भीषण जाम गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। पीक आवर में जाम लगने के चलते तकरीबन एक किलोमीटर तक गाडिय़ां जहां की तहां खड़ी हैं। वहीं, सूचना पर पुलिस बल जाम खुलवाने की कोशिश में जुटा है। एसपी सिटी अरुण कुमार फोर्स के साथ मौके पर हैं। बता दें कि बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौर सिटी…

Read More