मनुष्य को चांद-मंगल पर ले जाएगा रॉकेट ‘फॉल्कन हेवी’

न्यूयॉर्क। दिग्गज तकनीकी कंपनी स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने हाल में दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। 27 इंजन वाला यह रॉकेट ‘फॉल्कन हेवी’ के नाम से जाना जाएगा। इसे फॉल्कन 9 नामक तीन रॉकेट को मिलाकर बनाया गया है। मस्क को उम्मीद है कि यह रॉकेट मनुष्यों को चांद और मंगल ग्रह तक ले जा सकेगा। 40 फीट चौड़े और 230 फीट लंबे इस रॉकेट को फिलहाल अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर में रखा गया है। यहां स्पेसएक्स के हैंगर…

Read More

यमन में 2017 में 120 से अधिक हवाई हमले हुए: पेंटागन

वाशिंगटन। यमन में वर्ष 2017 में अमेरिकी सुरक्षा बलों ने अल-कायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकी समूहों के खिलाफ जमीन पर कई अभियान चलाने के साथ-साथ 120 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं। पेंटागन ने यह जानकारी दी। खुफिया और रक्षा समुदायों के मुताबिक, अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा, या एक्यूएपी को अमेरिका में हमला करने में सक्षम सबसे खतरनाक आतंकवादी समूहों में से एक है, जबकि खुफिया अनुमान से पता चलता है कि आईएसआईएस की ताकत पिछले एक साल में दोगुनी हो गयी है। यूएस सेंट्रल कमांड के एक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट…

Read More

यूक्रेन की बारुदी सुरंगे 2,20,000 बच्चों के लिए बना खतरा

कीव। युद्ध ग्रसित पूर्वी यू्क्रेन के लाखों बच्चों पर बारूदी सुरंगों और अन्य विस्फोटक हथियारों से प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल कोष (यूनिसेफ) ने बताया कि यूक्रेन की सेना और रूस समर्थित विद्रोहियों के बीच जारी एक खूनी संघर्ष के कारण उन 2,20,000 बच्चों के जीवन पर खतरा बना हुआ है जो बारुदी सुरंगों और अन्य घातक विस्फोटक उपकरणों से भरे हुए इलाकों में रहते हैं, खेलते हैं या स्कूल जाते हैं। एजेंसी…

Read More

मेकांग नदी क्षेत्र से मिले 115 नई प्रजाति के जीव

बैंकाक। मगरमच्छ जैसी छिपकली, घोंघा खाने वाला मेंढक और एक विशेष प्रजाति का चमगादड़, ऐसे ही 115 नई प्रजाति के जीव-जंतु खोजने का दावा वैज्ञानिकों ने किया है। इन जीवों को साल 2015 में दक्षिणपूर्वी एशिया की मेकांग नदी क्षेत्र से पाया गया था। विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) ने इस खोज की जानकारी मंगलवार को सार्वजनिक की है।   विभिन्न शोध संस्थाओं के अनेक वैज्ञानिकों ने मिलकर इस काम में सहयोग दिया है। नई प्रजाति के इन जीवों में करीब 11 उभयचर (जल और थल दोनों में रहने वाले) दो मछलियां,…

Read More

दक्षिण एशिया में बढ़ रहा परमाणु युद्ध का खतरा : नासीर खान जंजुआ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नासीर खान जंजुआ का मानना है कि साउथ एशिया में परमाणु युद्ध का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जंजुआ का कहना है कि साउथ एशिया में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उसमें परमाणु युद्ध की संभावना से इनंकार नहीं किया जा सकता है। उनका कहना था कि कश्मीर मामले में भी अमेरिका भारत का समर्थन कर रहा है। वह पाक पर भारत को तरजीह देता है।  उनका कहना था कि आतंकवाद से लड़ाई में पाक की नीयत साफ है और…

Read More

रूस में आतंकी हमले की साजिश नाकाम करने पर पुतिन ने ट्रंप को कहा शुक्रिया

रूस। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में एक बड़ा आतंकी हमला होने वाला था। जिसे नाकाम करने के लिए सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) की मदद की। जिसके लिए संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है। व्हाइट हाउस ने आज कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को सीआईए द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के लिए शुक्रिया अदा किया है, जिसकी मदद से सेंट पीटर्सबर्ग में एक बड़ा आतंकी हमला…

Read More

पटरी पर नहीं सड़क पर दौड़ती है ट्रेन

चीन। चीन ने एक नया कारनामा कर दिखाया है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। उसने एक ऐसी ट्रेन बनाई है जो पटरी की बजाय सड़कों पर दौडऩे में सक्षम है। हाल ही में चीन ने इसके लिए एक वर्चुअल ट्रैक बनाई है। बताया जा रहा है कि इसे चलाने के लिए सड़क पर सेंसर फिट किए गए हैं। इन सेंसर की मदद से ट्रेन अपने आप दौड़ती है।  इस ट्रेन में एक बार में 307 यात्री बैठ सकते हैं। इसकी गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसमें आम ट्रेन…

Read More

जाधव की पत्नी, मां के वीजा आवेदनों पर ‘कार्यवाही जारी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के वीजा आवेदन प्राप्त हुए हैं और उन पर ‘कार्यवाही चल रही है।  पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर जाधव के परिवार द्वारा वीजा आवेदन किये जाने की पुष्टि की। फैसल ने ट्वीट किया, कमांडर जाधव की मां और पत्नी के वीजा आवेदन मिले हैं जो मानवीय आधार पर आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन पर कार्यवाही चल रही है। उन्होंने हालांकि वीजा को मंजूरी दिये जाने की कोई समय सीमा…

Read More

मिस इजरायल संग सेल्फी लेने के बाद मिस इराक को मिली जान से मारने की धमकी

बगदाद। मिस इराक सारा इदान को मिस इजरायल के साथ एक सेल्फी लेने के कारण सपरिवार देश छोडऩे को मजबूर होना पड़ा है। इदान ने पिछले महीने टोक्यो में मिस इजरायल अडार गैंडेल्समैन के साथ सेल्फी ली थी, जिसके सार्वजनिक होने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। एक इजरायली चैनल को अडार गैंडेल्समैन ने बताया कि 27 वर्षीय इदान को यह फोटो लेने के लिए धमकियां दी जा रही थीं। इदान को यह भी कहा गया कि उन्हें मिस इराक का खिताब छोडऩा होगा अन्यथा…

Read More

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, दो की मौत

जकार्ता। इंडोनेशिया के मुख्य जावा द्वीप पर 6.5 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई और राजधानी जकार्ता में लोगों के बीच घबराहट पैदा हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अभी सुनामी के कोई संकेत नहीं मिले हैं लेकिन उन्होंने भूकंप के बाद चेतावनी जारी की है। भूकंप के झटके राजधानी से करीब 300 किलोमीटर तटीय क्षेत्र में महसूस किए गए। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने बताया कि पश्चिम जावा के कियामिस क्षेत्र में ध्वस्त…

Read More