परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा को तैयार उत्तर कोरिया: अमेरिका

वॉशिंगटन। उत्तर कोरिया ने अमेरिका को बताया कि वह दोनों देशों के नेताओं के बीच निर्धारित बैठक में कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा करने के लिए तैयार है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर अपनी मंशा सीधे तौर पर अमेरिका को बताई है।अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच बैठक की दिशा में उठाया गया सकारात्मक कदम है। यह बैठक मई के अंत में…

Read More

केमिकल अटैक: ट्रंप ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अलअसद को कहा जानवर, बड़ी कीमत चुकाने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रविवार को सीरिया में हुए कथित रासायनिक हमले की निंदा करते हुए राष्ट्रपति बशर अल असद को जानवर कहा। उन्होंने रूस और ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इसके लिए बड़ी कीमत चुकानी होगी। हालांकि, उन्होंने ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया जो सीरिया के विपक्षी कार्यकर्ताओं और राहतकर्मियों के उस दावे को मजबूत करे कि हमले में जहरीली गैस का इस्तेमाल किया गया था। डॉनल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, सीरिया में हुए विवेकहीन हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग…

Read More

पैगंबर मोहम्मद की 43वीं वंशज हैं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय : रिपोर्ट

मोरक्को के अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इतिहासकारों का हवाले देते हुए लिखा है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, पैगंबर मोहम्मद की 43वीं वंशज हैं। लंदन। रिपोर्ट में कहा गया है कि शाही परिवार की 43 पीढ़ियों के अध्ययन के बाद यह पता चलता है कि महारानी, पैगंबर मोहम्मद की दूर की रिश्तेदार हैं।इस खबर को ब्रिटेन के अखबारों में भी काफी जगह मिली है।साल 1986 में शाही वंश पर अध्ययन करने वाली संस्था बर्क्स पीरगे के पब्लिशिंग डायरेक्टर हैरल्ड बी ब्रूक्स बेकर ने यह दावा किया था। लेकिन अब मोरक्को के एक…

Read More

अमेरिकी प्रतिबंधों का कड़ा जवाब दिया जाएगा: रूस

मॉस्को। रूसी विदेश मंत्रालय ने रूस के खिलाफ अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंध लगाए जाने पर कहा कि देश (रूस) नए अमेरिकी प्रतिबंधों और भविष्य में किसी भी प्रतिकूल कार्रवाई को नजरअंदाज न करते हुए इसका जवाब कड़ाई से देगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि प्रशासनिक कदम उठाकर प्रतिस्पर्धियों को हटाने सहित अंतहीन प्रतिबंधों के साथ अमेरिका वास्तव में बाजार अर्थव्यवस्था और मुक्त, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के खिलाफ हो गया है। बयान में कहा गया, अमेरिका हर तरह से बस अपना वैश्विक आधिपत्य सुनिश्चित…

Read More

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला का सरेंडर,नेता को देख रोने लगे समर्थक

लूला 2003 से 2010 के बीच दो बार राष्ट्रपति बने। ब्राजील। भ्रष्टाचार के मामले में 12 साल की कैद की सजा पाए ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने रविवार को सरेंडर कर दिया, जिसके बाद देश के कई हिस्सों में खूब आतिशबाजी हुई। वहीं कुछ लोग अपने उस नेता को देख रोने लगे, जिसने लाखों लोगों को गरीबी के दलदल से निकाला था। लूला ने साओ पाउलो के मेटलवर्क्स यूनियन हेडक्वार्टर पर दो रातें गुजारने के बाद लूला ने खुद को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।जैसे…

Read More

रोहिंग्या शरणार्थियों को म्यांमार वापस लेने के लिए तैयार नहीं : संयुक्त राष्ट्र

यंगून। सांप्रदायिक हिंसा का शिकार होने के बाद बांग्लादेश और भारत समेत कई देशों में शरण के लिए भटक रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को म्यांमार वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। इसी साल म्यांमार का दौरा करने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ के एक सीनियर अधिकारी ने यह बात कही है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के मुताबिक बौद्ध कट्टरपंथियों के हमलों के चलते करीब 7 लाख रोहिंग्या मुस्लिमों को बांग्लादेश में शरण लेनी पड़ी है। म्यांमार के अपने 6 दिन के दौरे के बाद संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार मामलों के असिस्टेंट…

Read More

अपने बर्ताव में बदलाव करे रूस: अमेरिका

वॉशिंगटन। अमेरिका ने रूस के सात प्रभावशाली व्यापारियों और रईसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दामाद के अलावा 12 कंपनियों, 17 वरिष्ठ रूसी अधिकारियों और हथियारों का निर्यात करने वाली एक सरकारी कंपनी पर लगाए गए हैं। गौरतलब है कि पूर्व जासूस सरगई स्क्रिपल को जहर देने के मामले से रूस और पश्चिमी देशों के बीच कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है। अमेरिका के इन प्रतिबंधों को लेकर रूस ने कड़ा जवाब देने का ऐलान किया और कहा कि पहले 50 चरणों के…

Read More

फेसबुक पर लगा 3.3 करोड़ डॉलर का जुर्माना

ब्रासिलिया। ब्राजील की एक अदालत ने अमाजोनेस राज्य में हुए भ्रष्टाचार की जांच में सहयोग नहीं करने के कारण सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर तीन करोड़ 30 लाख 40 हजार अमेरिकी डॉलर की जुर्माना राशि के भुगतान का आदेश दिया है। संघीय अभियोजन पक्ष ने कल यह जानकारी दी। फेसबुक पर यह जुर्माना वर्ष 2016 में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच के दौरान व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप संदेशों के आदान-प्रदान की जानकारी देने में विफल रहने के कारण लगाया गया है। अभियोजकों के मुताबिक फेसबुक के वकील…

Read More

मलेशिया में चुनाव की घोषणा की संभावना

कुआलालंपुर। मलेशिया में संसद को भंग करने तथा चुनाव कराये जाने की संभावनाओं के बीच प्रधानमंत्री नजीब रजाक अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज एक बैठक कर रहे हैं। सरकारी संवाद समिति बर्नामा के मुताबिक श्री रजाक पुतराजया स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।रजाक एक मजबूत जनादेश हासिल करने को लेकर दबाव में हैं क्योंकि वह सरकारी कोष के कई बिलियन डॉलर के घोटाले के आरोपों तथा बढ़ती महंगाई के कारण लोगों के आक्रोश का सामना कर रहे…

Read More

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर तैनात होंगे नेशनल गार्ड

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के साथ सटी देश की सीमा पर नेशनल गार्ड की तैनाती की उद्घोषणा पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, होमलैंड सुरक्षा सचिव कर्स्टजेन नील्सन ने बुधवार (4 अप्रैल) को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि प्रशासन को उम्मीद है कि नेशनल गार्ड की तैनाती प्रक्रिया तत्काल शुरू हो जाएगी।उन्होंने कहा, इस प्रशासन द्वारा उठाए गए अनेक कदमों के बावजूद..हम अपनी सीमा में अस्वीकार्य मात्रा में अवैध मादक पदार्थो, दूसरे देशों के आपराधिक संगठनों से खतरानक गतिविधियां…

Read More