आईएस सरगना अबु-बकर अल बगदादी जिंदा है

वॉशिंगटन। साल 2014 से इराक और सीरिया में कहर बरपाने वाले आतंकी संगठन आईएस की जड़ें कमजोर होती जा रही हैं। हालांकि, इन बीते सालों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है इस आतंकी समूह का सरगना अबु-बकर अल बगदादी।बगदादी, एक ऐसा शख्स जिसकी मौत की खबर न जाने कितनी बार मीडिया में आ चुकी हैं और हर बार वह जिंदा पाया गया। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बीते साल जुलाई में दावा किया गया था कि बगदादी हवाई हमले में मारा गया लेकिन ताजा खबरों की…

Read More

क्यूबा विमान हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 110, ब्लैक बॉक्स अच्छी स्थिति में मिला

बोइंग 737-201 विमान शुक्रवार को हवाना से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही अपराह्न 12.08 बजे (क्यूबा के समयानुसार) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हवाना। क्यूबा में हवाना के जोस मार्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान 737 में मरने वालों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है।क्यूबा के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें हवाना हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के दो ब्लैक बॉक्स में से एक ब्लैक बॉक्स मिला है, जो अच्छी स्थिति में हैं।बरामद हुए ब्लैक बॉक्स की मदद से विमान के साथ क्या हुआ,…

Read More

क्यूबा में बोइंग-737 यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 100 से अधिक की मौत

हवाना। क्यूबा की राजधानी हवाना के प्रमुख हवाई अड्डे से शनिवार को एक बोइंग-737 यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। क्यूबा के सरकारी टेलीविजन चैनल क्यूबा टीवी ने इस बात की जानकारी दी। विमान का मलबा हवाना से 20 किलोमीटर दूर दक्षिण में बोयरोस के कृषि क्षेत्र में बरामद किया गया। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज कनेल ने बताया कि विमान में यात्रियों समेत चालक दल के कुल 114 लोग सवार थे। इस हादसे में केवल…

Read More

इराक चुनाव: शिया मौलवी सद्र ने संसदीय चुनाव जीता

मोक्तादा सद्र शुरुआत से अमेरिका के विरोधी रहे हैं। अमेरिका द्वारा सुन्नी तानाशाह सद्दाम हुसैन के मारे जाने के बाद से सद्र के संगठन ने इराक में अपने पैर जमाए। सद्दाम के मारे जाने के बाद ही इराक में शिया बहुल सरकार सत्ता में आई थी। बगदाद। इराक के चुनाव आयोग ने कहा कि प्रभावशाली शिया मौलवी मुक्तदा अल सद्र की अगुवाई वाले राजनीतिक गठबंधन ने इराक के राष्ट्रीय संसदीय चुनावों में अधिकतर सीटें जीती हैं। इराक में हुए संसदीय चुनाव को वहां के प्रभावशाली शिया मौलवी सद्र ने बढ़त हासिल की है। इस बात…

Read More

ईरान समझौते को लेकर प्रतिबद्ध : थेरेसा

लंदन। ब्रिटेन ने ईरान से कहा है कि ईरान समझौते से जुड़े सभी यूरोपीय देश और ब्रिटेन इसके प्रति प्रतिबद्ध हैं और ईरान को समझौते की शर्तों का पालन करते हुए इसके साथ बने रहना चाहिए। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कल ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी से बातचीत में यह प्रतिबद्धता व्यक्त की।रुहानी ने श्रीमती मे के कार्यालय द्वारा दोनों नेताओं की बातचीत की जानकारी देते हुए कहा, दोनों नेता दोनों देशों के बीच वार्ता जारी रखने के महत्व और मंगलवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में ब्रिटेन,…

Read More

नवाज से बेहद नाराज है पाकिस्तानी सेना, मुंबई हमले पर नवाज शरीफ के बयान का पार्टी ने किया बचाव,

इस्लामाबाद। मुंबई हमलों को लेकर नवाज शरीफ के बयान से पाकिस्तान में मचे कोहराम के बीच उनकी पार्टी पीएमएल-एन शरीफ के पक्ष में आ गई है और सारा दोष भारतीय मीडिया के सिर मढ़ा है। पार्टी ने एक बयान जारी किया है जिसमें 26/11 को लेकर नवाज शरीफ के बयान पर सभी दावों को खारिज करते हुए कहा गया है कि उनके बयान की भारतीय मीडिया ने पूरी तरह गलत व्याख्या की है।पार्टी की इस सफाई को नवाज की बेट मरियम ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। बयान में…

Read More

यरुशलम होगा यूएस दूतावास

वॉशिंगटन। अल-कायदा प्रमुख एमन अल-जवाहिरी ने कहा कि इजरायली दूतावास को यरुशलम ले जाने के अमेरिका के फैसले से साफ है कि बातचीत और खुश रखने की फिलिस्तीन की नीति असफल रही है। आतंकवादी संगठन के प्रमुख ने अमेरिका के इस कदम की पृष्ठभूमि में मुसलमानों से अमेरिका के खिलाफ जिहाद करने की अपील की है। बता दें कि अमेरिकी दूतावास 14 मई को यरुशलम में खुलेगा।’तेल अवीव भी मुसलमानों की जमीन है, शीर्षक वाले पांच मिनट के विडियो में अल-जवाहिरी ने फिलिस्तीनी शासन को देश को बेचने वाला बताते…

Read More

इराक में संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी

बगदाद। इराक में शनिवार को संसदीय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया की हवाई निगरानी भी की जा रही है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की हार के बाद यह पहला संसदीय चुनाव है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 329 सीटों के लिए 320 राजनीतिक पार्टियों के कुल 7,367 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इराक में करीब 2.4 करोड़ योग्य मतदाता हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। चुनाव प्रक्रिया की हवाई निगरानी के अलावा मतदान केंद्रों और उनके…

Read More

संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी ने कार्यवाहक निरीक्षण प्रमुख नियुक्त किया

वियना। संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी आईएईए ने शुक्रवार को एजेंसी के उपमहानिदेशक और परमाणु निरीक्षण कार्यवाहक प्रमुख के रूप में मैसस्मिो अपारो में नियुक्त किया। एजेंसी ने हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए)के उपमहानिदेशक के साथ ही रक्षा विभाग के पूर्व प्रमुख टेरो वैरजोरांटा ने बिना अधिक जानकारी दिए शुक्रवार को अपना पद छोड़ दिया था। वैरजोरांटा 2013 में इस पद पर नियुक्त हुए थे और वह ईरान परमाणु मुद्दे की जांच के लिए आईएईए के मुख्य…

Read More

जापान में 5.1 तीव्रता का भूकंप का झटका

टोक्यो। जापान के नागानो में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान एवं माल की हानि की खबर नहीं है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप के झटके सुबह 10.29 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए। भूकंप के बाद सुनामी को लेकर किसी तरह का खतरा नहीं है।

Read More