राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुल्गारिया को रक्षा क्षेत्र में भारत का प्रमुख साझेदार बनने का आमंत्रण दिया

सोफिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके बुल्गारियाई समकक्ष रूमेन रादेव के बीच हुई बातचीत में भारत और बुल्गारिया ने बुधवार को असैन्य परमाणु सहयोग सहित चार विषयों से जुड़े समझौतों पर दस्तखत किए। कोविंद ने बुल्गारिया को रक्षा क्षेत्र में भारत का प्रमुख साझेदार बनने के लिए भी आमंत्रित किया।बातचीत के बाद एक संयुक्त प्रेस बयान में कोविंद ने कहा, ‘हम अपनी आर्थिक साझेदारी ठोस तरीके से उन्नत करने पर सहमत हुए। यह ऐसा होगा जिसमें हमारे मजबूत राजनीतिक संबंधों की गहराई की वास्तविक झलक मिलेगी।उन्होंने कहा कि भारत और…

Read More

दो बालिगों के बीच सहमति से समलैंगिक संबंध अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। देश में दो बालिगों के बीच समलैंगिक संबंध अब अपराध नहीं हैं। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने एक मत से सुनाए गए फैसले में दो बालिगों के बीच सहमति से बनाए गए समलैंगिक संबंधों को अपराध मानने वाली धारा 377 के प्रावधान को खत्म कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 को मनमाना करार देते हुए व्यक्तिगत चॉइस को सम्मान देने की बात कही। सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह दिसंबर 2013 को सुनाए गए अपने ही फैसले को पलट…

Read More

भारत-अमेरिका ने आव्रजन सहित विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों की ‘टू प्लस टू’ बैठक के पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने आज यहां द्विपक्षीय बैठक में आव्रजन सहित परस्पर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार -विमर्श किया।पोम्पियो का जवाहरलाल नेहरू भवन पहुंचने पर स्वराज ने स्वागत किया और उसके बाद द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। बैठक में विदेश सचिव विजय गोखले और अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना भी उपस्थित थे।सूत्रों के अनुसार इस बैठक में भारत द्वारा मुख्य रूप से एच1बी वीसा…

Read More

भारत बंद: बिहार में सबसे ज्यादा असर, मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप बंद

नई दिल्ली। केंद्र की बीजेपी सरकार की तरफ से एससी/एसटी ऐक्ट में किए गए संसोधन के बाद गुरुवार को सवर्ण संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। बंद का सबसे ज्यादा बिहार में देखा जा रहा है। बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। ट्रेनों के साथ सड़कों पर चक्का जाम किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। यहां लोगों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। बंद का असर राजस्थान, यूपी,…

Read More

एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ सवर्णों का भारत बंद, बिहार में आगजनी-ट्रेनें रोकी

नई दिल्ली। सवर्ण समुदाय के संगठनों ने एससी/एसटी एक्ट में संशोधन कर उसे मूल रूप में बहाल करने के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया है। इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए मध्य प्रदेश के तीन जिलों मुरैना, भिंड और शिवपुरी में एहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है। देशभर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कई जगह धारा 144 लगा दी गई है। किसी भी हिंसा-उपद्रव से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। बंद का समर्थन करने वाले संगठनों का कहना है कि वे…

Read More

राफेल डील मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। राफेल डील मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंच गया गया है। बुधवार को भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर रोक के अनुरोध वाली एक जनहित याचिका दाखिल की गयी। इसकी सुनवाई अगले सप्ताह होगी। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने अधिवक्ता एम एल शर्मा की इस बारे में दलीलों पर गौर किया कि उनकी अर्जी तत्काल सुनवायी के लिए सूचीबद्ध की जाए। शर्मा ने अपनी अर्जी में फ्रांस के साथ लड़ाकू विमान सौदे में विसंगतियों का…

Read More

दिल्ली में सड़कों पर उतरे किसान और मजदूर

नई दिल्ली। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में लोगों को बुधवार सुबह जाम का सामना करना पड़ रहा है. वामपंथी संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा और सीटू के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान और मजदूर दिल्ली के रामलीला मैदान पर मजदूर किसान संघर्ष रैली में शामिल होने आए हैं. किसान और मजदूर अब रामलीला मैदान से संसद की ओर रैली निकाल रहे हैं, जिसके कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया है.जानकारी के अनुसार महंगाई से राहत, न्यूनतम भत्ता, किसानों की कर्जमाफी और फसलों की…

Read More

अमेरिका से 2+2 वार्ता से पहले भारत का रूस और ईरान से डील पर पीछे हटने से इनकार

नई दिल्ली। अमेरिका से 2+2 डायलॉग से पहले मंगलवार को भारत ने रूस के साथ डिफेंस डील पर पीछे न हटने के संकेत दिए। यही नहीं भारत ने कहा कि अमेरिका को इस संबंध में कोई भी फैसला लेने से पहले आपसी संबंधों की महत्ता के बारे में सोचना चाहिए। भारत ने कहा कि रूस से एस-400 ऐंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद को लेकर प्रतिबंध जैसा फैसला लेने से पहले अमेरिका को भारत के साथ अपने रणनीतिक संबंधों के स्तर को भी समझना होगा।यही नहीं ईरान से तेल आयात…

Read More

मुझे कैलास ने बुलाया है, आकर बेहद खुश हूं: राहुल गांधी

कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के आध्यात्मिकअनुभवों को साझा किया है। राहुल ने कहा कि कोई व्यक्ति तभी कैलास जाता है, जब वह उसे बुलाता है। वह यह सौभाग्य पाकर खुश हैं। मानसरोवर झील की दिव्यता को बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने इशारों में सरकार को भी नसीहत दी।राहुल ने लिखा, मानसरोवर झील का पानी बेहद शांत, स्थिर और कोमल है। यह झील सबकुछ देती है और कुछ नहीं लेती। इसे कोई भी ग्रहण कर सकता है। यहां कोई घृणा नहीं है। इसलिए…

Read More

Teachers Day 2018: देभभर में मनाया जा रहा है शिक्षक दिवस

भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है। राधाकृषणन एक विद्वान और दार्शनिक होने के साथ-साथ एक महान शिक्षक भी थे। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जब राष्ट्रपति बने थे तो लोगों ने 5 सितंबर को राधाकृष्णन दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया, लेकिन ये राधाकृष्णन जी को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस दिन को टीचर्स डे के तौर मनाने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद से ही हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाने…

Read More