पीएम मोदी ने दी शहीद ए आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद ए अजम भगत सिंह की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया, शहीद-ए-आजम भगत सिंह को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। शहीद भगत सिंह की वीरता कई पीढिय़ों से लाखों भारतीयों को प्रेरित करती है। मैं उनकी जयंती पर भारत के इस महान सपूत के समक्ष नतमस्तक हूं और देश के नागरिकों के साथ भारत की आजादी में उनके साहसिक योगदान को याद कर रहा हूं।शहीद ए आजम का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के गाँव बंगा, तहसील जड़ाँवाला,…

Read More

पति, पत्नी और वो का रिश्ता अब अपराध नहीं, अडल्टरी रहेगा तलाक का आधार

नई दिल्ली। पति, पत्नी और वो का रिश्ता अब अपराध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने अडल्टरी यानी विवाहेतर संबंध को अपराध के दायरे से बाहर कर दिया है। कोर्ट ने आईपीसी की धारा 497 में अडल्टरी को अपराध बताने वाले प्रावधान को असंवैधानिक करार दिया। गुरुवार को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए.एम. खानविलकर, जस्टिस इंदु मल्होत्रा, जस्टिस चंद्रचूड़ और जस्टिस आरएफ नरीमन की पांच जजों की बेंच ने एकमत से यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने हालांकि कहा कि अडल्टरी तलाक का आधार रहेगा और इसके चलते खुदकुशी के मामले…

Read More

कंपनियों और बैंकों से आधार डेटा डिलीट करने को कह सकते हैं आप

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आधार को लेकर तमाम अनिश्चितताएं दूर हो गई हैं। ऐसे में अब आप टेलिकॉम कंपनियों, बैंकों, म्यूचुअल फंडों और इंश्योरेंस कंपनियों के रेकॉर्ड में दर्ज अपनी सूचनाओं को डिलीट करने को कह सकते हैं। पहले कानूनी स्पष्टता न होने के कारण इन संस्थानों ने बायॉमीट्रिक और दूसरी डीटेल्स मांगी थी। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि प्राइवेट कंपनियों के साथ आधार लिंकेज अनिवार्य नहीं है।ऐसे में अब ग्राहकों को यह अधिकार मिल गया है कि वे…

Read More

पीएम मोदी भी कॉल ड्रॉप्स की समस्या से परेशान

नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि कॉल ड्रॉप्स से केवल आप और हम ही परेशान हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इससे अछूते नहीं हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से अपने आधिकारिक आवास पर जाते समय उन्हें बात करते समय काफी दिक्कत हुई। प्रधानमंत्री ने अपनी इस परेशानी को शेयर करते हुए टेलिकॉम डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि वह इस समस्या का तकनीकी समाधान निकाले और मोबाइल ऑपरेटरों से यह सुनिश्चित करें कि वे ग्राहकों को पूर्ण रूप से संतुष्ट करें।आपको बता दें कि पीआरएजीएटीआई…

Read More

रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 672 से ज्यादा बचाए गए,आईएएफ ने झोंकी ताकत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और भूस्खलन के बाद फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का काम तेजी से चल रहा है। दो दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी भारतीय वायुसेना लगातार लोगों को सुरक्षित निकाल रही है। बचाव कार्य के दौरान अब तक 672 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है। गुरुवार सुबह 9 लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए वायुसेना के जवानों ने एयरलिफ्ट किया।बताया जा रहा है कि सारचू के एक कैंप से 9 लोगों को एयरलिफ्ट करके कुल्लू में सुरक्षित छोड़ा गया। बचाए गए लोगों में तीन…

Read More

राज्य सरकारें चाहें तो दे सकती हैं प्रमोशन में आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। एससी-एसटी को प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। शीर्ष अदालत ने फैसले में सीधे तौर पर प्रमोशन में आरक्षण को खारिज नहीं किया और इस मामले को राज्यों पर छोड़ दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर राज्य सरकारें चाहें तो वे प्रमोशन में आरक्षण दे सकती हैं। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की यह अर्जी खारिज कर दी कि एससी-एसटी को आरक्षण दिए जाने में उनकी कुल आबादी पर विचार किया जाए। कोर्ट ने साथ ही कहा कि प्रमोशन में आरक्षण…

Read More

आधार की संवैधानिक वैधता बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। लंबे समय से चर्चा में रहे आधार कार्ड की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने आधार कार्ड की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि स्कूलों में दाखिले के लिए आधार को अनिवार्य बनाना जरूरी नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि कोई भी मोबाइल कंपनी आधार कार्ड की डिमांड नहीं कर सकती है। फैसला पढ़ते हुए जस्टिस एके सीकरी ने कहा कि आधार कार्ड की ड्यूप्लिकेसी संभव नहीं है और इससे गरीबों…

Read More

राफेल करार सरकार से सरकार के बीच हुआ, तब मैं राष्ट्रपति नहीं था: मैक्रों

संयुक्त राष्ट्र। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि राफेल करार सरकार से सरकार के बीच तय हुआ था। भारत और फ्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमानों को लेकर जब अरबों डॉलर का यह करार हुआ, उस वक्त वह सत्ता में नहीं थे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के इतर एक प्रेस कांफ्रेंस में मैक्रों से पूछा गया था कि क्या भारत सरकार ने किसी वक्त फ्रांस या फ्रांस की दिग्गज एयरोस्पेस कंपनी दैसॉ से कहा था कि उन्हें राफेल करार के लिए भारतीय साझेदार के तौर पर…

Read More

असम के बारपेटा में भूकंप के झटके

गुवाहाटी। असम में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. 4.7 तीव्रता का भूकंप असम के बारपेटा में आया. भूकंप के चलते घरों और ऑफिस में कंपन होने लगा और लोग डर के कारण बाहर निकल आए. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह घरों से बाहर निकल आएं और कुछ देर तक खुली जगह पर रहें.जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब असम के लोग अपने काम में व्यवस्थ थे, उसी वक्त भूकंप के झटकों ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. इस दौरान 4.7…

Read More

लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी में फंसे आईआईटी के 35 छात्र सुरक्षित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ट्रेकिंग के लिए गए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (आईआईटी) के लापता 35 छात्रों के बारे में सुखद खबर है। ये सभी छात्र पूरी तरह से महफूज हैं। इससे पहले खबर मिली कि इलाके में बारिश और भारी बर्फबारी की वजह से यहां पर ट्रेकिंग के लिए आए करीब 50 लोग लापता हो गए थे।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद आईआईटी छात्रों और ट्रेकिंग के लिए गए बाकी लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, 50 ट्रेकर्स…

Read More