गंगटोक। भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों उनकी तत्परता की मिसालें दी जाती हैं। सिक्किम में घूमने गए हजारों लोग जब भारी बर्फबारी के बीच फंस गए तो सेना ने सभी को वहां से बचाकर निकाल लिया। अभी भी सेना राहतकार्य में जुटी है और तब तक लगी रहेगी जब तक सभी को राजधानी गंगटोक न पहुंचा दिया जाए।भारतीय सेना ने नाथूला में 400 गाडिय़ों में फंसे 2500 नागरिकों को भारी बर्फबारी के बीच से निकाला। सभी लोगों को रात को ही खाना, शेल्टर…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
त्रिपुरा के जलिफा गाँव में ज्वालामुखी सक्रिय होने की आशंका
अगरतला। त्रिपुरा के जलिफा गाँव में एक ज्वालामुखी सक्रिय होने की प्रक्रिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार उक्त गांव में तरल व ज्वलनशील, जमीन से बाहर निकल रहे हैं। इस बात की सूचना जैसे ही प्रशासन के पास पहुंची भूगर्भ वैज्ञानिक सक्रिय हो गए हैं। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। यह धीरे-धीरे त्रिपुरा राज्य सरकार के लिए भी चिंता का विषय बन रहा है। गौरतलब है कि उत्तर पूर्व भारत भूकंप के लिए अत्यधिक संवेदनशील है माना जाता रहा है। इससे पहले इंडोनेशिया में पिछले सप्ताह एक द्वीप…
Read Moreअब हिंदी में करें ट्रेन टिकट की बुकिंग
नई दिल्ली। भारत के हिंदी भाषी राज्यों में छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों लोगों को आकर्षित करने के लिए बेंगलुरू की ऑनलाइन ट्रेन टिकट खोज और बुकिंग कंपनी कंफर्मटिकट ने अपने मोबाइल एप का हिंदी संस्करण शुरू करने की घोषणा की। कंपनी के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। कंफर्मटिकट के सह संस्थापक एवं सीईओ दिनेश कुमार कोठा ने कहा, टियर-2 और टियर-3 शहरों में ट्रेन दैनिक यात्रियों के साथ-साथ शहरों के बीच यात्रा करने के लिए परिवहन का सबसे पसंदीदा तरीका है।क्योंकि उनमें से अधिकांश…
Read Moreनव वर्ष पर मोदी सरकार देगी 2 हजार करोड़ का सौगात
नई दिल्ली। भारत को म्यांमार और थाईलैंड से जोडऩे वाला हाइवे दिसंबर 2019 तक पूरा होने की संभावना है. 1360 किमी. लंबे इस हाइवे पर लगातार काम जारी है और इसके 2019 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत के लिए ये पुल न सिर्फ रणनीतिक बल्कि पर्यटन के लिहाज से फायदेमंद साबित होगा. साथ ही यह हाइवे नॉर्थ-ईस्ट के विकास में भागीदार बनेगा. ये हाइवे मणिपुर के मोरेह से म्यांमार के तामू शहर तक जाएगा. आपको बता दें ये हाइवे तीन हिस्सों में…
Read Moreउत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी
नई दिल्ली। लगातार गिरते पारे के बीच उत्तर भारत में लगातार शीतलहर जारी है। उत्तराखंड में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते तक शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मिली खबर में बताया गया है कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक चला गया। जानकारी में रहे कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। मैदानी इलाकों में अमृसर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज…
Read Moreलगातार तीसरे दिन तेल की कीमतों में कमी, 12 महीने बाद इतना सस्ता हुआ पेट्रोल
नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल के दाम में रविवार को फिर लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। पेट्रोल का भाव देश की राजधानी दिल्ली में 70.07 रुपये लीटर हो गया है जो जनवरी 2018 के बाद का सबसे निचला स्तर है। 4 अक्टूबर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 84 रुपये प्रति लीटर के रेकॉर्ड उच्च स्तर पर चला गया था।कोलकाता, मुंबई और चेन्नै में हालांकि पेट्रोल का भाव इस साल के सबसे निचले स्तर पर है। इंडियन ऑइल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नै में पेट्रोल…
Read Moreसाढ़े 3 सालों में सरकारी बैंकों ने कमाए 10 हजार करोड़
नई दिल्ली। बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस न होने और एटीएम विद्ड्रॉल पर लगने वाले चार्ज के जरिए सरकारी बैंकों ने पिछले साढ़े 3 सालों में जनता से 10 हजार करोड़ रुपए वसूले हैं। इस बात की जानकारी सरकार ने खुद दी है। संसद में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने डाटा पेश करते हुए कहा कि साल 2012 तक मंथली एवरेज बैलेंस पर एसबीआई चार्ज वसूल कर रहा था, लेकिन 31 मार्च 2016 से यह बंद कर दिया गया। हालांकि प्राइवेट बैंकों सहित अन्य बैंक अपने…
Read Moreदेश के पश्चिमी तटों पर खतरा
नई दिल्ली। देश के पश्चिमी तटों पर ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से सदी के आखिर तक समुद्र का जल स्तर 3.5 इंच से 34 इंच (2.8 फीट) तक बढ़ सकता है। मुंबई सहित पश्चिमी तट और पूर्वी भारत के प्रमुख डेल्टाओं में यह बड़े खतरे की घंटी हो सकती है। हैदराबाद स्थिति नैशनल सेंटर फॉर ऑशन इन्फॉर्मेशन सर्विस के अनुसार लोकसभा में बताया गया कि मुंबई और अन्य पश्चिमी तट जैसे खम्बाट, गुजरात का कच्छ, कोंकण के कुछ हिस्से और दक्षिण केरल समुद्र स्तर बढऩे की सबसे ज्यादा चपेट में आ…
Read Moreक्रिसमस पर संसद में तीन दिन का अवकाश
नई दिल्ली। क्रिसमस के मौके पर संसद के दोनों सदनों में तीन दिन का अवकाश रहेगा। क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को पहले से ही अवकाश घोषित था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज सभा की सहमति से 24 दिसंबर और 26 दिसंबर को भी अवकाश की घोषणा की। इससे पहले राज्यसभा में 19 दिसंबर को ही सभापति एम. वेंकैया नायडू ने 24 और 26 दिसंबर को अवकाश होने की घोषणा कर दी थी।एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही जब शुरू हुई तो जरूरी…
Read Moreअब देश में चल रहे हर कंप्यूटर पर होगी सरकार की नजर
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने देश में किसी भी कंप्यूटर में डाटा जांच हेतु 10 केंद्रीय एजेंसियो को अधिकृत कर दिया है। अब देश के हर कम्प्यूटर पर सरकार की नजर रहेगी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को 10 केन्द्रीय एजेंसियों को नियुक्त कर किसी भी कंप्यूटर में सेंधमारी कर जासूसी करने की इजाजत दे दी है। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार देश की ये सुरक्षा एजेंसियां किसी भी व्यक्ति के कंप्यूटर में जेनरेट, ट्रांसमिट, रिसीव और स्टोर किए गए किसी दस्तावेज को देख सकता है।गृह मंत्रालय के साइबर…
Read More