नई दिल्ली। जहां देश में राजनेताओं की शानो-शौकत के किस्से आम होते हैं, ऐसे में एक राज्य के 25 साल तक मुख्यमंत्री रहे माणिक सरकार के पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं है। त्रिपुरा का मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बाद अब पूर्व सीएम माणिक सरकार अपनी पत्नी पांचाली भट्टाचार्जी के साथ सीपीएम दफ्तर के ऊपर स्थित दो कमरों के फ्लैट में रहेंगे। साथ ही उन्होंने विधायकों के छात्रावास में रहने से इनकार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर त्रिपुरा के नामित सीएम विप्लव देव ने कहा कि…
Read MoreCategory: राज्य
दाऊद का साथी फारुक दुबई से गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई बम ब्लास्ट 1993 के आरोपी और दाऊद के बेहद करीबी फारुक टकला को सीबीआइ ने दुबई में गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को दुबई से मुंबई लाया गया है। फारुक को दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ बताया था। 1993 ब्लास्ट के बाद 1995 में फारुक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। मुंबई में सीबीआई फारुक टकल से पूछताछ कर रही है। फारुक ब्लास्ट के बाद ही भारत से भाग गया था। गुरुवार सुबह फारुक के एयर इंडिया के विमान से मुंबई लाया गया जिसके बाद…
Read More3 साल में तीन गुना बढ़ी नौकरी छोडऩे वाले पैरामिलिट्री जवानों की संख्या
नई दिल्ली। पिछले तीन साल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के बीच नौकरी छोडऩे का ट्रेंड लगभग 3 गुना रफ्तार की तेजी से बढ़ा है। सरकार और सेना के लिए यह चिंता की बात हो सकती है। बेहतर करियर के कारण पिछले 3 साल में 27,862 जवान और अधिकारियों ने अर्धसैनिक बलों की नौकरी से स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले रहे हैं। यह आंकड़ा 2015 से लेकर इस साल 31 जनवरी तक का है।गृह मंत्रालय की तरफ से संसद में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में पैरामिलिट्री फोर्स के जिनमें बीएसएफ,…
Read Moreपीएनबी फ्रॉड: नीरव मोदी केस में हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस भेजा
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने नीरव मोदी के केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में हम ईडी के पक्ष को भी जानना चाहते हैं। बता दें कि 13 हजार करोड़ के फ्रॉड केस में नाम आने के बाद नीरव ने अमेरिका के एक कोर्ट में दिवालिया होने की अर्जी दी है। कोर्ट ने इस मामले में यह भी कहा कि यह केस फिलहाल काफी धुंधला और अस्पष्ट नजर आ रहा है।कोर्ट ने नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई करते…
Read Moreराज्यसभा सदस्य के रूप में कन्नड़ पर ही करें विचार, सिद्धारमैया ने दी राहुल गांधी को नसीहत
सभी कन्नड़ संगठनों ने मांग की है कि राज्यसभा के लिए सिर्फ किसी कन्नड़ को ही भेजा जाना चाहिए।और इस बात न सभी पार्टियों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि सिद्धारमैया ने पार्टी से ज्यादा महत्त्व कन्नड़ को देना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गांधी परिवार के नज़दीकी सैम पित्रोदा व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी को कर्नाटक से राज्यसभा भेजने पर विचार करने से मना कर दिया है। मंगलवार को नई दिल्ली में एक…
Read Moreपेरियार की मूर्ति पर हमले के बाद, बीजेपी दफ्तर पर फेंका गया पेट्रोल बम
कोयम्बटूर। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद आ रही छिटपुट हिंसा की खबरों के बीच तमिलनाडु में बीजेपी दफ्तर पर बम फेंका गया है। मंगलवार देर शाम हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह घटना राज्य के वेल्लूर में पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने के बाद हुई है। बम फेंकने की घटना को मूर्ति क्षतिग्रस्त करने से जोड़ा जा रहा है। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदराजन ने मूर्ति तोडऩे के आरोपी आर मुथुरमन को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। तमिलनाडु के कोयम्बटूर…
Read Moreकोनराड संगमा ने ली सीएम पद की शपथ
शिलांग। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड संगमा ने मंगलवार को मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कोनराड को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। गंगा प्रसाद ने कोनराड को सोमवार को प्रदेश में सरकार बनाने का आमंत्रण दिया था। राज्य में पांच दलों और एक निर्दलीय के समर्थन से एनडीए सरकार बनी है. कोनराड के साथ जेम्स पीके संगमा, ए एल हेक समेत 11 मंंत्री भी शपथ ली। बता दें कि प्रदेश में एनपीपी की अगुवाई में बनी सरकार को बीजेपी के…
Read Moreशोपियां गोलीबारी मामला: मेजर आदित्य पर महबूबा सरकार का यूटर्न, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई जांच पर रोक
जम्मू। सुप्रीम कोर्ट ने 10 गढ़वाल राइफल्स के मेजर आदित्य के खिलाफ अगली सुनवाई तक किसी तरह की जांच पर रोक लगा दी है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 24 अप्रैल निश्चित की है। इस बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मेजर आदित्य कुमार का नाम आरोपियों के कॉलम में शामिल नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में महबूबा मुफ्ती का यह जवाब यूटर्न जैसा है। इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई गोलीबारी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 10 गढ़वाल राइफल्स के मेजर आदित्य कुमार के खिलाफ पुलिस…
Read Moreचीफ सेक्रटरी को नोटिस मामले में हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को दी हिदायत
नई दिल्ली। चीफ सेक्रटरी अंशु प्रकाश के साथ बदलसलूकी करने और विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होने का नोटिस देने को लेकर हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार पर सख्त टिप्पणी है। उच्च न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार और नौकरशाही को माहौल को ठंडा करने के प्रयास करने चाहिए। हाई कोर्ट ने कहा, सरकार और नौकरशाही को संबंधों को सुधारने के प्रयास करने चाहिए। दिल्ली के चीफ सेक्रटरी को विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होने का नोटिस देना, ऐसे मामलों को गरमाने का काम करता है। सोमवार को चीफ…
Read Moreट्रेन में हुई लाखों के गहनों की चोरी का अब रेलवे करेगा भुगतान
नई दिल्ली। राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने ट्रेन यात्रा के दौरान एक महिला के गहनों की चोरी के एवज में रेलवे को 2.7 लाख रुपये देने का आदेश दिया है। आयोग ने रेलवे की पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए राजस्थान निवासी महिला जस्मीन मान को गहने की कीमत के तौर पर 2.3 लाख रुपये देने को कहा। इसके अलावा 30 हजार रुपये मुआवजा और 10 हजार रुपये कानूनी खर्च देने का भी आदेश दिया है। महिला द्वारा अलार्म बजाने के बावजूद उसकी मदद के लिए रेलवे का कोई अधिकारी नहीं…
Read More