ममता करेंगी विपक्षी नेताओं से मुलाकात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी आज यहां विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति पर चर्चा करेंगी।तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार बनर्जी आज रात यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद यादव द्वारा आयोजित भोज में हिस्सा लेंगी। सुश्री बनर्जी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं लेकिन यह बैठक कमोबेश एक शिष्टाचार बैठक ही होगी। गौरतलब है कि सुश्री बनर्जी ने इसी महीने की शुरुआत में श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा आयोजित 19 विपक्षी…

Read More

अरुणाचल में विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार देगी नियमों में छूट?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरक्षित क्षेत्रों में अनुमति पर ही प्रवेश के नियमों को बदलने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट में अरुणाचल प्रदेश पहला राज्य होगा जिसे इस छूट का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सरकार सिक्किम और जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में भी ऐसी ही छूट देने की योजना बना रही है। पर्यटन क्षेत्र में मंत्रीमंडल के स्तर पर होने वाली कोऑर्डिनेशन मीटिंग में सरकार ने बताया कि अब अरुणाचल प्रदेश के सुरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्रों में घूमने…

Read More

2.5 लाख से ज्यादा कमाई पर लगेगा नया टैक्स, सिर्फ इन लोगों पर होगा असर

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट से तो टैक्स पेयर्स को कोई राहत नहीं मिली। वहीं, अब राज्य सरकार भी टैक्स पेयर्स पर बोझ बढ़ाने में लगी हैं।पंजाब सरकार ने एक नया टैक्स लगाया है। इस टैक्स के तहत टैक्स पेयर्स को पंजाब सरकार को विकास कर के नाम से नया प्रोफेशनल टैक्स चुकाना होगा। पहली बार पंजाब में करीब 37 लाख प्रोफेशनल्स और वेतनभोगी आयकरदाताओं को 200 रुपए प्रति महीना टैक्स देना होगा। इनमें राज्य और केंद्र के पंजाब में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हैं। कर्ज लेने के लिए लगाया टैक्स…

Read More

पाक की ओर बहने वाली नदी के पानी का इस्तेमाल करेगी सरकार

बेंगलुरु। केंद्र सरकार ने तीन राज्यों में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए पाकिस्तान की तरफ बहने वाली नदियों के पानी का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। इससे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में जल संकट दूर हो सकेगा। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार ने एक नई योजना शुरू की है। जहां पानी नहर के बजाए पाइप प्रणाली का इस्तेमाल कर किसानों तक पहुंचेगा। जिससे 6000 करोड़ रुपये तक के भूमि अधिग्रहण से बचा जा सकेगा। गडकरी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) को…

Read More

त्रिपुरा विधानसभा में पहली बार बजाया गया राष्ट्रगान

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा में शुक्रवार को पहली बार राष्ट्र गान बजाया गया। नवनिर्वाचित सदन का पहला सत्र विधानसभा अध्यक्ष रेबती मोहन दास के चुनाव के साथ शुरू हुआ। सदन की बैठक 11 बजे शुरू होने के साथ प्रोटेम अध्यक्ष रतन चक्रबर्ती विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रगान बजाया गया और सभी मंत्री, सदस्य, अधिकारी, पत्रकार व दर्शक राष्ट्रगान के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए खड़े हुए। विधानसभा सचिव बामदेब मजूमदार ने कहा कि वे कोशिश करेंगे कि हर रोज़ राष्ट्रगान बजाया जाए। मजूमदार ने कहा,…

Read More

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद भी नहीं टूटेगा अखिलेश-मायावती का समझौता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सी़टों पर हुए चुनाव में बीएसपी के उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर की हार के बावजूद समाजवादी पार्टी और मायावती के बीच हुए गठबंधन पर कोई खतरा नहीं दिख रहा है। एक ओर जहां बीएसपी ने इस हार के बाद भी अखिलेश यादव के चुनावी मैनेजमेंट की सराहना की है, वहीं पार्टी के जश्न को स्थगित कर अखिलेश ने गठबंधन के धर्म को लेकर बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व को एक खास संदेश पहुंचाने का प्रयास किया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रदेश के…

Read More

चारा घोटाला: लालू यादव को 2 अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल की सजा, 60 लाख रुपये जुर्माना भी

रांची। चारा घोटाले के चौथे मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने 7-7 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि सजा पर सस्पेंस बना हुआ है कि यह सजा एक साथ काटनी होगी या अलग-अलग। वकीलों का कहना है कि फैसले की कॉपी मिलने के बाद ही यह साफ हो सकेगा। दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू को विशेष अदालत ने सोमवार को दोषी करार…

Read More

एनडीए से अलग होने का टीडीपी का फैसला एकतरफा

नई दिल्ली। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के एनडीए से अलग होने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पहली बार खुला पत्र लिखा है। टीडीपी चीफ को लिखे पत्र में शाह ने फैसले पर सवाल उठाए हैं। शाह ने कहा कि एनडीए सरकार से अलग होने का उनका (चंद्रबाबू) फैसला एकतरफा और राजनीतिक भावना से प्रेरित था। शाह ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के चीफ मिनिस्टर को यह पत्र लिखा।उन्होंने कहा, यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और एकतरफा है। यह एक ऐसा फैसला है जिसे विकास संबंधी चिंताओं के बजाए पूरी…

Read More

मिशन 2019: यूपी कैबिनेट में फेरबदल कर पिछड़े नेताओं की संख्या बढ़ा सकते हैं योगी

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन 2019 की तैयारियों में जुट गए हैं। सीएम योगी जल्द ही कैबिनेट विस्तार व फेरबदल कर अपनी टीम में कई और पिछड़े नेताओं को शामिल कर सकते हैं। दरअसल, योगी की कोशिश है कि जनता में बने अगड़ी जातियों के प्रभुत्ववाली सरकार के पर्सेप्शन को बदला जाए। यह फेरबदल ऐसे समय में होने जा रहा है जब गोरखपुर और फूलपुर के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को एसपी-बीएसपी गठबंधन के हाथों शर्मनाक हार मिली है।…

Read More

शिमला में सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

शिमला। दो दिन के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला दौरे पर आई कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की वीरवार आधी रात को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया।  बेटी प्रियंका वाड्रा के शिमला के छराबड़ा स्थित घर का जायजा लेने आई सोनियां गांधी की तबीयत वीरवार देर रात को बिगड़ गई थी। इस दौरान उनकी ओर से शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) से एक डॉक्टर और एंबुलेंस मांगी गई थी। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि सोनिया को सांस…

Read More