प्लास्टिक बैन: बायबैक स्कीम पर असमंजस में कारोबारी

महाराष्ट्र सरकार ने खाली पेट बोतलों के लिए 1-2 रुपये और दूध की खाली प्लास्टिक थैली के लिए 50 पैसे मूल्य निर्धारित किया है। पानी की बोतलों के मैन्युफैक्चर्स और विक्रेताओं को खाली दूध की प्लास्टिक थैली और पेट बोतलें खरीदना अनिवार्य है। नागपुर। महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर बैन के बाद जहां एक ओर राज्य सरकार ने पेट (पॉलिएथिलीन टेरेफ्थैलेट) बोतलों और दूध के पाउच के बायबैक (दोबारा खरीदने) की योजना को एक महीने के लिए टाल दिया है, वहीं दूसरी ओर कारोबारी असमंजस में हैं। नागपुर के मैन्युफैक्चरर्स का…

Read More

भारत जैसे देश में जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसंख्या का स्थिरीकरण करके ही समाज की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। योगी ने कहा कि वर्तमान में जनसंख्या की बेतहाशा वृद्धि एक ज्वलंत समस्या है।मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ’जागरूकता रैली’ को हरी झंडी दिखाई और इस अवसर पर उन्होंने कहा, “जनसंख्या वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जनसामान्य को जागरूक किया जाना आवश्यक है। “इस अवसर पर उन्होंने जनसंख्या स्थिरता पखवारा का भी शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने कहा, “बढ़ती…

Read More

मुंबई में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले दो दिन से भारी बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश से पूरा शहर एक बार फिर जलभराव झेल रहा है। सड़कें, ओवरब्रिज से लेकर कॉम्प्लेक्स परिसरों में पानी भर गया है। आशंका जताई जा रही है कि सोमवार को भी बारिश इसी तरह जारी रह सकती है। भारी बारिश के कारण ट्रेनों और यातायात पर भी असर पड़ रहा है। शिक्षा मंत्री ने सोमवार को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का का ऐलान किया है।एक ओर जहां सड़कों पर पानी भरा होने से यातायात…

Read More

रेलवे भर्ती बोर्ड से हटकर अब संविदा पर भी नियुक्तियां करेगा रेलवे

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती में बर्बाद होने वाले समय को बचाने के लिए रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड से हटकर संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर नियुक्तियां लेने का फैसला किया है। कुछ क्षेत्रों में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए अब रेलवे संविदा पर कर्मचारियों को नियुक्त करेगा। रेलवे ने भर्ती बोर्ड को दरकिनार करते हुए अनुबंध पर नई नियुक्तियों के दरवाजे खोल दिए हैं। इसके अलावा रिटायर हो चुके कर्मचारियों से भी काम लेने का फैसला लिया गया है। ये कर्मचारी स्टीम इंजन, विंटेज कोच, सिग्नल जैसी पुरानी संपत्तियों…

Read More

पुलिस अकैडमी के हैरान करने वाले नतीजे, फेल हुए 122 में से 119 आईपीएस ऑफिसर

हैदराबाद। हैदराबाद में इंडियन पुलिस सर्विस में चुने जाने के बाद सेवा देने के लिए जरूरी इम्तिहान देने पहुंचे 122 ट्रेनी ऑफिसरों (प्रशिक्षु अफसर) में से 119 जरूरी परीक्षा में फेल हो गए। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल नैशनल पुलिस अकैडमी से ग्रैजुएशन के दौरान इन भावी अफसरों के लिए इस परीक्षा में पास होना जरूरी होता है। उन्हें पास होने के लिए तीन मौके और दिए जाएंगे। लेकिन इन नतीजों से हर कोई हैरान है।हालांकि, फेल होने के बाद भी फिलहाल इन्हें ग्रैजुएट घोषित कर दिया गया है और अलग-अलग…

Read More

मॉनसून में खतरनाक हुआ जुहू तट

मुंबई। समुद्र के किनारे लोगों के डूबने के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने जुहू चौपाटी पर सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत तट पर हूटर लगाने के साथ ही हाई टाइड (ज्वार) के दौरान लोगों पर नजर रखने के लिए 2 टॉवर भी बनाए जा रहे हैं। लाइफ गार्ड्स की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। गौरतलब है कि जून से लेकर अबतक 30 से अधिक लोगों की जान मॉनसूनी मुसीबतों के कारण जा चुकी है। इसमें से अधिकतर की मौत पानी में बहने के कारण…

Read More

बेंगलुरु मेट्रो प्रॉजेक्ट के लिए इंफोसिस देगी 200 करोड़ रुपये

बेंगलुरु। इंफोसिस फाउंडेशन ने नायाब पहल करते हुए कोनप्पना अग्रहरा मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। इन रुपयों से इलेक्ट्रॉनिक सिटी में रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा। यह बात कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कही। उन्होंने कहा कि इसका एमओयू 19 जुलाई को साइन किया जाएगा। एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति से उनके घर में बने दफ्तर में बात की। उन्होंने फाउंडेशन की इस पहल की जमकर तारीफ की। सीएम ने फाउंडेशन के किदवई मेमोरियल हॉस्पिटल और शिक्षा…

Read More

बलात्कार के मामलों को राजनीतिक रूप न बनने दें: दीया मिर्जा

मंदसौर गैंगरेप के बाद जिस तरह तेजी से कानूनी प्रक्रिया की गई, उसकी तारीफ करते हुए बॉलिवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि ऐसे कानून की जरूरत देशभर में है। दीया ने बच्चों के साथ बढ़ते बलात्कार के मामलों पर चिंता जताते और दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि बलात्कार के मामलों को राजनीतिक रंग देकर उसे राजनीतिक टूल की तरह इस्तेमाल करनेवालों को शर्म आनी चाहिए।सेव द चाइल्ड के एक कार्यक्रम में पहुंची दीया मिर्जा ने देश में तेजी से बढ़ रहे बलात्कार के मामलों ने चिंता जताते हुए…

Read More

न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहीं सोनाली बेंद्रे से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे जो लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर राज कर रही थीं, अपने कैंसर की खबर देकर उन्होंने हर किसी को चौंका दिया है। सोनाली अपने कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क में हैं। सोनाली के बारे में यह खबर आते ही जहां बॉलिवुड वाले उनके जल्द ठीक होने और इस बीमारी से लडऩे की हिम्मत देने लगे, वहीं अक्षय कुमार सीधे उनसे मिलने पहुंच गए।बता दें कि सोनाली खद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें हाईं ग्रेड मैटास्टैटिक कैंसर हो गया है। यह खबर तुरंत…

Read More

शिमला में बारिश ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, जनजीवन प्रभावित

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिन से बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। शिमला में पिछले 48 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है।बारिश इतनी अधिक हुई है कि तेरह साल का रिकॉर्ड टूट गया है।शिमला में दो दिन में सीजन में सबसे अधिक 118.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले, 2005 में 108 एमएम बारिश हुई थी।शिमला में भारी बारिश के चलते कई संपत्तियों को नुकसान हुआ है।हिमाचल में पांच जुलाई को बारिश की संभावना है। इसके बाद मध्य व निचले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश…

Read More