पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केवल निंदा करने के बजाय भाजपा को अपने नेताओं को नियंत्रित करना चाहिए। अलवर। राजस्थान के अलवर में कथित तौर पर गौ-तस्करी के शक में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए अकबर उर्फ रकबर खान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रकबर के हाथ और एक पैर की हड्डी टूट गई थी। उसके शरीर पर 12 जगह चोट के निशान भी मिले…
Read MoreCategory: राज्य
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की आग,औरंगाबाद में इंटरनेट बंद
मुंबई। मराठा आरक्षण को लेकर प्रदर्शन के दौरान नदी में कूदकर एक शख्स की खुदकुशी के बाद बुलाए गए महाराष्ट्र बंद का असर दिखने लगा है। बंद का सबसे ज्यादा असर मराठवाड़ा इलाके में दिख रहा है। यहां स्कूल और कॉलेज बंद हैं। औरंगाबाद में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गईं और प्रदर्शनकारी धरना दे रहे हैं। इस बीच आंदोलन के दौरान मंगलवार को एक और शख्स ने खुदकुशी की कोशिश की है।आपको बता दें कि मराठा आंदोलन उग्र होने की वजह से उस्मानाबाद शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई…
Read Moreहम जनता के सपनों के लिए लड़ रहे हैं, मोदी के सपनों के लिए नहीं: उद्धव
मुंबई। लोकसभा सीटों की संख्या के लिहाज से दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र में बीजेपी और सहयोगी शिवसेना के बीच तनाव और मतभेद इस हद तक बढ़ गए हैं कि दोनों के गठबंधन का भविष्य खतरे में है। आम चुनावों में अब सालभर से भी कम वक्त है लेकिन दोनों गठबंधन साझीदार 2 कट्टर प्रतिद्वंद्वियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। शिवसेना ने जहां सोमवार को अपने मुखपत्र सामना में पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है, वही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी रविवार को कार्यकर्ताओं से अकेले चुनाव…
Read Moreदिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल का कार्यकाल बढ़ा
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में बताया है कि स्वाती मालिवाल का बतौर दिल्ली आयोग अध्यक्ष एक और कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। उन्होंने शुक्रवार को इसकी मंजूरी दे दी थी। ट्वीट में केजरीवाल ने कहा है कि स्वाती मालीवाल ने अपने पिछले कार्यकाल में बहुत बढिय़ा काम किया है। जवाब मेें स्वाती ने भी मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए…
Read Moreप्यार अंधा होता है, छात्रों को नहीं निकाल सकते कॉलेज से बाहर: केरल हाईकोर्ट
कोच्चि। केरल हाई कोर्ट ने राज्य के एक कॉलेज द्वारा दो स्टूडेंट्स को प्यार करने और संबंधों के चलते निकालने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि संस्थान ऐसा नहीं कर सकता। 20 वर्षीय लड़की और 21 साल के लड़के के बीच प्रेम संबंध के चलते उन्हें एक्सपेल कर दिया गया था। हाई कोर्ट ने कहा कि हर व्यक्ति की निजता और स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए और शिक्षण संस्थानों को उन पर नैतिक पाबंदी लगाने का अधिकार नहीं है।कोर्ट ने 28 जून को अपने फैसले में कहा,…
Read Moreग्रेटर नोएडा हादसा: 9 लोगों की मौत के बाद शाहबेरी में अवैध इमारतों की सीलिंग शुरू
नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में निर्माणाधीन भवन गिरने से 9 लोगों की मौत के बाद प्राधिकरण की आंख खुल गई है। हादसे के बाद तेजी दिखाते हुए प्राधिकरण टीम ने शनिवार को शाहबेरी का दौरा कर अवैध रूप से बने कमजोर भवनों का निरीक्षण किया। भवन में रहने वालों को घर खाली करने का नोटिस दिया गया। टीम ने एक भवन सील कर दिया। साथ ही तीन दर्जन भवनों में सीलिंग का नोटिस चस्पा किया गया। लोगों से अपील की गई है कि वह इन…
Read Moreगोवा में मछलियों से कैंसर का खतरा, 31 जुलाई तक पकडऩे पर लगी रोक
पणजी। गोवा घूमने जाने वाले पर्यटकों को लिए वहां के रेस्तरां में परोसा जाने वाला सी-फूड खतरनाक हो गया है। गोवा के फूड डिपार्टमेंट ने मछलियों से कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा बताया है।बताया जाता है कि मछलियों को ज्यादा दिन तक सही रखने के लिए वहां के मछुवारे फॉर्मेलिन केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कैंसर के लिए काफी खतरनाक माना जाता है।यही कारण है कि फूड डिर्पामेंट ने अब मछुआरों को 31 जुलाई तक मछली पकडऩे पर रोक लगा दी है।जानकारी के अनुसार गोवा के फूड…
Read Moreमहान गीतकार पद्मभूषण कवि गोपालदास नीरज का एम्स में निधन
नींद भी खुली न थी कि हाय धूप ढल गई, पांव जब तलक उठे कि ज़िन्दगी फिसल गई, पातपात झर गए कि शाख शाख जल गई, चाह तो निकल सकी न, पर उमर निकल गई, नई दिल्ली। महान गीतकार पद्मभूषण कवि गोपालदास नीरज का गुरुवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।आगरा में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बुधवार को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। नीरज के लिखा हर गाना हिट…
Read Moreमहाराष्ट्र में दूध संकट बरकरार
महाराष्ट्र में दूध उत्पादकों द्वारा चल रही हड़ताल का असर लगातार देखने को मिल रहा है। मुंबई और आसपास के इलाकों में दूध की कमी का असर दिखना शुरू हो गया है और हड़ताल जारी रहने की स्थिति में दिक्कत बढ़ सकती है। आंदोलन को देखते हुए सड़क मार्ग के बजाय ट्रेन से दूध मुंबई भेजा जा रहा है। गुरुवार से दूध किसान बाल-बच्चों और जानवरों को लेकर सड़क पर उतरेंगे और राज्य भर में चक्का जाम करेंगे।बुधवार को मुंबई की ओर गुजरात से लाखों लीटर दूध लेकर आ रही…
Read Moreकेरल में भारी बारिश से जवजीवन प्रभावित, अलर्ट जारी
तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण रेल पुलों के नीचे नदी का जलस्तर बढऩे से कई ट्रेनों पर असर पड़ा है। कोट्टायम-एट्टामनूर के बीच 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 2 ट्रेनों को एर्नाकुलम से पुनालुर के बीच रद्द की गई हैं।एर्नाकुलम रेलवे जंक्शन स्टेशन में ट्रैक्स पानी भी डूब गए हैं। राज्य के बाकी हिस्सों में भी पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नैशनल…
Read More