रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में रेप का शिकार हुई सीबीएसई टॉपर छात्रा की मां ने तीखे शब्दों में इंसाफ की मांग की है। उन्होंने परिवार को दिए गए 2 लाख के मुआवजे का चेक लौटाते हुए कहा है कि उन्हें मुआवजे के पैसे नहीं, बल्कि इंसाफ चाहिए। परिवार को सीजेएम विवेक यादव ने शनिवार को चेक दिया था, जिसे मां ने लौटा दिया है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का…
Read MoreCategory: राज्य
विजय माल्या केस: सीबीआई के रेडार पर वित्त मंत्रालय के बाबू, बैंकों से बात कर कराया था लोन
नई दिल्ली। लोन लेकर भागे विजय माल्या के मामले में किंगफिशर एयरलाइंस और बैंकों के खिलाफ अनियमितता की जांच के मामले में अब सीबीआई वित्त मंत्रालय के कुछ अधिकारियों पर भी नजर रख रही है। आने वाले कुछ दिनों में माल्या को लोन के पुनर्गठन के मामले में वित्त मंत्रालय के कम से कम तीन सीनियर अधिकारियों के खिलाफ जांच कराई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक मिड-रैंकिंग अधिकारियों के अलावा इस मामले में शीर्ष अधिकारी और विवादित लोन के रीकास्ट में नियुक्त किए गए एक राजनीतिक की भूमिका की…
Read Moreनन रेप: वेटिकन पहुंचा आरोपी बिशप का मामला, वेटिकन कर सकता है हस्तक्षेप
तिरुवनंतपुरम। केरल नन रेप मामले में आरोपी जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल से जुड़ा मामला वेटिकन के संज्ञान में लाया गया है। भारत की ओर से चर्च प्रतिनिधि वेटिकन में इस मामले पर चर्चा करने के लिए मौजूद हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही वेटिकन इसे लेकर हस्तक्षेप कर सकता है।सूत्रों के मुताबिक आरोपी बिशप का मामला वेटिकन तक जा पहुंचा है। माना जा रहा है कि चर्चा के बाद मामले में आने वाले दिनों में वेटिकन भी हस्तक्षेप कर सकता है। बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने एक पत्र…
Read Moreबोर्ड एग्जाम टॉपर के साथ गैंगरेप मामले में एसआईटी का गठन
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में बोर्ड एग्जाम टॉपर के साथ गैंगरेप मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ है। इसी के साथ हरियाणा के नूह जिले की एसपी नाजनीन भसीन को 19 साल की टॉपर छात्रा के साथ दुष्कर्म की जांच सौंप दी गई है। वहीं 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी ने पीडि़ता से मुलाकात भी की।उन्होंने कहा, पीडि़ता की हालत स्थिर है। मुख्य आरोपी की पहचान की जा चुकी है। हम मामले की हर कोण से जांच करेंगे। रेवाड़ी जिला अस्पताल में…
Read Moreकेंद्र की योजनाएं लागू करने में सबसे आगे ममता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद को शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे कटु आलोचक के रूप में स्थापित करना चाहती हैं, लेकिन यह बात राज्य में केंद्र सरकार की अच्छी योजनाओं को लागू करने की राह में बाधा नहीं बन रही है, विशेषकर उन योजनाओं के मामले में, जो ग्रामीणों के लिए हैं।बंगाल ने केंद्र की कई योजनाओं को लागू करने के मामले में दूसरे राज्यों से आगे निकलकर कई पुरस्कार जीते हैं। उदाहरण के लिए ‘आजीविका संवर्धन’ के मामले में केंद्र ने पूरे देश में बंगाल…
Read Moreदिल्ली आएंगे सीएम पर्रिकर, एम्स में होगा इलाज
पणजी। अग्नाशय संबंधित बीमारी से जूझ रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर को जांच के लिए शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया जाएगा। बता दें कि पिछले 7 महीनों से बीमारी से परेशान पर्रिकर ने अस्थायी रूप से सीएम के पद को छोडऩे की इच्छा जताई है। पर्रिकर अभी 6 सितंबर को ही इलाज करा अमेरिका से वापस लौटे हैं।पर्रिकर को अमेरिका के अस्पताल में लंबे समय तक भर्ती रहना पड़ा था। बीमारी के इलाज के लिए अबतक पर्रिकर को तीन बार अमेरिका जाना पड़ा है।…
Read Moreगणेश चतुर्थी के जश्न में डूबा महाराष्ट्र, 70 किलो 23 कैरट सोने से सजे बप्पा
मुंबई। साल भर के बाद बप्पा वापस आए हैं और लोगों ने उनके स्वागत में मोदक-फूलों से लेकर सोना-चांदी तक लगा दिया है। मुंबई के सायन में बना पंडाल इसी वजह से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, यहां बप्पा की मूर्ति को 70 किलो सोने से सजाया गया है। मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में भी गणेश चतुर्थी की धूम के बीच सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।सायन पूर्व के जीएसबी सेवा मंडल ने बप्पा की सजावट में चार चांद नहीं बल्कि 70 किलो 23-कैरट…
Read Moreनील हरित काई धान की फसल के लिए वरदान
हेमन्त कुमार, विशेष संवाददाता-ICN & डॉ. रिपुदमन सिंह सहायक संपादक-ICN नील हरित शैवाल क्या हैः-जैव उर्वरको में नील हरित काई एक महत्वपूर्ण है। नील हरित काई (सायनोबैक्टीरिया) एक जीवाणु फायलम होता है, जो प्रकाश संश्लेषण से ऊर्जा उत्पादन करते है। वायुमंडलीय नत्रजन योगिकीकरण कर, धान की फसल को आंशिक मात्रा में नत्रजन उपलब्ध कराता है। यह जौविक उर्वरक नत्रजनधारी रासायनिक उर्वरक का सस्ता एवं सुलभ विकल्प है यह धान की फसल को 25-30 कि0ग्रा0नत्रजन प्रति हेक्टेयर उपलब्ध कराता है। नील हरित शैवाल के उपयोग जो सेन्द्रीय खाद के द्वारा मृदा की…
Read Moreपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हाईकोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के संबंधित एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने केंद्र से बढ़ते दामों के संबंध में जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को निर्धारित की है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से भी कहा है कि 4 सप्ताह के अंदर वो केंद्र सरकार को प्रेजेंटेशन दे और बताये की कैसे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है.हालांकि हाई कोर्ट ने ये भी कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम…
Read Moreभीमा-कोरेगांव हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने पांचों कार्यकर्ताओं की नजरबंदी 17 सिंतबर तक बढ़ाई
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित भीमा-कोरेगांव गांव में इस साल की शुरुआत में भड़की हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार पांच कार्यकर्ताओं की नजरबंदी 17 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है. दरअसल इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन बचावपक्ष के वकील अभिषेक मनुसिंघवी की गैरमौजूदगी के कारण केस की सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी.बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने इस हिंसा की जांच के सिलसिले में कई जगह छापे मारने के बाद हैदराबाद में वरवर राव, दिल्ली में गौतम…
Read More