कांग्रेस का दावा: सरकार बनाने के लिए हमारे पास बहुमत से ज्यादा संख्या

पणजी। गोवा में कमजोर पड़ती बीजेपी पर विपक्षी कांग्रेस नजर बनाए हुए है। कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार बनाने का दावा किया कि उसे 21 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है और 40 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए वह मजबूत स्थिति में है। उनका कहना है कि कांग्रेस 16 विधायकों के साथ तटवर्ती राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। गौरतलब है कि वह प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पहले ही पेश कर चुकी है।विपक्षी दल ने यह दावा ऐसे वक्त में किया है, जब मुख्यमंत्री…

Read More

फैमिली को छोड़ उड़ा विमान, इंडिगो को देने होंगे 61,000 रुपये

नई दिल्ली। एयरपोर्ट पर यात्रियों को छोड़कर फ्लाइट रवाना करने के मामले में इंडिगो एयरलाइंस को 61,000 रुपये चुकाने का आदेश दिया गया है। कोलकाता से अगरतला जाने वाली फैमिली एयरपोर्ट पर ही बोर्डिंग के इंतजार में थी, लेकिन उन्हें कोई सूचना दिए बिना ही फ्लाइट ने उड़ान भर ली। अब राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने फैमिली की ओर से ली गई 41,000 रुपये की टिकटों के अलावा एयरलाइन से 20,000 रुपये अतिरिक्त देने को कहा है।एयरलाइन की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए आयोग के…

Read More

स्वास्थ्य मंत्रालय का चार्टर: परिजनों के पेमेंट न कर पाने भी शव देने से इनकार नहीं कर सकेंगे अस्पताल

नई दिल्ली। यदि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मरीजों के अधिकारों के लिए तैयार किए गए ड्राफ्ट चार्टर को मंजूरी मिलती है तो यह बड़ी राहत का सबब हो सकता है। इससे मरीजों को किसी भी रजिस्टर्ड फार्मेसी से दवा खरीदने और किसी भी मान्यता प्राप्त लैब से टेस्ट कराने की छूट मिल सकेगी। उन्हें कोई भी अस्पताल अपनी ही दवा खरीदने या लैब का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य नहीं कर सकेगा। मरीजों के चार्टर में इसके अलावा 17 अन्य अधिकारों को भी शामिल किया गया है। इस चार्टर…

Read More

गोवा में सरकार बनाने के कांग्रेस के दावे से बीजेपी हुई सतर्क

नई दिल्ली। गोवा में कांग्रेस के सरकार बनाने के दावे के बाद बीजेपी सतर्क हो गई है। उसे आशंका है कि कांग्रेस कर्नाटक वाला दांव गोवा में अगर खेलती है तो दिक्कत हो सकती है। महत्वपूर्ण है कि गोवा में सीएम मनोहर पर्रिकर की जगह किसी और नेता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला भी बीजेपी के लिए आसान नहीं है। ऐसे में फिलहाल बीजेपी इस कोशिश में है कि भले ही पर्रिकर अस्पताल में हों लेकिन मुख्यमंत्री बदलने के लिए जल्दबाजी न की जाए और अगर बदलना भी हो तो…

Read More

रोहतक में बच्ची से 4 लोगों ने किया गैंगरेप, हरियाणा में नहीं थम रही दरिंदगी

रोहतक। हरियाणा में चर्चित रेवाड़ी कांड के बाद भी महिलाओं और नाबालिग बच्चियों से दरिंदगी के मामले थम नहीं रहे हैं। रोहतक में चार साल की बच्ची से 4 लोगों ने दरिंदगी की तो जींद में एक महिला सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रोहतक में एक अन्य घटना में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। रेप के इन ताजा मामलों ने सरकार के कानून-व्यवस्था के दावों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रोहतक के चिड़ी गांव में 10 साल…

Read More

ख़तरनाक परिस्थितियों में रोबोट बुझाएगा आग

मुंबई। बीएमसी के अग्निशमन दल के कर्मचारियों का काम दिनोंदिन बहुत ही कठिन और जोखिम भरा होते जा रहा है।  कई बार भीषण आग की घटनाओं में जान-माल आदि की रक्षा के लिए अग्निशमन दल के जवानों को अपनी जान खतरे में डालना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रिमोट कंट्रोल की सहायता से फायर रोबोट का उपयोग करने का निर्णय बीएमसी ने लिया है। मुंबई शहर की आबादी तेजी से बढ़ रही है। उसके हिसाब से शहर में इमारतें भी बढ़ी हैं।…

Read More

संघ प्रमुख भागवत बोले-स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस का योगदान भी अहम था

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय व्याख्यानमाला सोमवार से दिल्ली में शुरू हो गई। पहले दिन इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता, अभिनेता और कला जगत की ढेर सारी हस्तियां शामिल हुई। पहले दिन सरसंघचालक का भाषण आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी। कांग्रेस के रूप में एक बड़ा आंदोलन सारे देश में खड़ा हुआ स्वंयसेवक संघ के इस की तीन दिवसीय व्याख्यानमाला के केंद्र में हिंदुत्व होगा। वैसे कई विपक्षी नेताओं…

Read More

68 के हुए पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।पीएमओ के अनुसार मोदी बाद में, डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (डीएलडब्ल्यू) परिसर में काशी विद्यापीठ के छात्रों से बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है, पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें…

Read More

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया ) स्थित भारतीय दूतावास में हिंदी दिवस का सफल आयोजन

चन्द्रकान्त पाराशर, सीनियर एसोसिएट एडिटर-ICN  भारतीय दूतावास सिडनी में 15 सितम्बर को ऑस्ट्रेलिया की भारतीय साहित्यिक और कला संस्था इलासा (ILASA) के सौजन्य से हिंदी दिवस का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के हिंदी के विद्वान्, हिंदी शिक्षक, हिंदी कवि, कवयित्री और लेखक उपस्थित थे। भारतीय दूतावास के श्री एस.के. वर्मा जी ने सबका स्वागत किया, फिर  काउन्सिल जनरल श्री वनलाल वावना, मेलबर्न की लॉ ट्रोब यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता इयान वुल्फोर्ड, ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के पीटर फ्रीडलैण्डर, बरवुड कॉउंसिल के काउंसलर राज दीक्षित और कार्यक्रम की आयोजक, इलासा…

Read More

जेएनयू चुनाव में लेफ्ट का डंका, सभी सीटों पर जीत

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव, 2018 के नतीजे आ चुके हैं। इन नतीजों के मुताबिक, सभी सीटों पर यूनाइटेड लेफ्ट को जीत हासिल हुई है। इस बार के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सभी सीटों पर दूसरे नंबर पर रहा है। बता दें कि जेएनयू में शुक्रवार को छात्रसंघ के चार पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव) के लिए मतदान हुआ था। जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर लेफ्ट के उम्मीदवार एन. साई बालाजी (2161 वोट) की जीत हुई है। उपाध्यक्ष पद…

Read More