फिर गैस चैंबर बन सकती है राजधानी, खराब श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता

नई दिल्ली। हवा की दिशा बदलने से दिल्ली में शुक्रवार को वायु की गुणवत्ता ‘खराब श्रेणी’ में आ गई. अधिकारियों ने बताया कि अब इसने प्रदूषित भारत-गांगेय मैदानी इलाकों से चलना शुरू कर दिया है. एयर इंडेक्स चलिटी (एक्यूआई) शुक्रवार शाम चार बजे 259 दर्ज की गई, जो खराब श्रेणी में आती है. इससे पहले मंगलवार को यह खराब से मध्यम श्रेणी के बीच दर्ज की गई थी. बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा समझा जाता है. 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को…

Read More

एमपी में कांग्रेस ने लंबा इंतजार कराया, बीएसपी से करेंगे बात: अखिलेश

लखनऊ। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस को झटका दिया है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साफ किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इससे पहले बीएसपी ने भी कांग्रेस के साथ चुनाव लडऩे की संभावना को खारिज कर दिया था। एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमपी में बीएसपी के साथ गठबंधन के संकेत देते हुए कहा, च्कांग्रेस ने हमें लंबा इंतजार कराया। अब हम बहुजन समाज…

Read More

कठुआ कांड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नहीं होगी सीबीआई जांच

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कठुआ बलात्कार एवं हत्या मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराये जाने संबंधी एक आरोपी की नयी याचिका आज खारिज कर दी। इस मामले में दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि घटना की सीबीआई जींच नहीं की जाएगी। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की खंडपीठ ने आरोपी प्रवेश कुमार की याचिका खारिज करते हुए कहा कि अगर पुलिस की जांच में कोई कमी थी तो इसे निचली अदालत में ही उठाया जाना चाहिए था।…

Read More

सुनामी से प्रभावित इंडोनेशिया की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’ शुरू किया

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी पीडि़तों की सहायता के लिए भारत ने व्यापक अभियान शुरू करते हुए दो विमान और नौसेना के तीन पोत भेजे हैं, जिनमें राहत सामग्री लदी है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विदोदो के बीच एक अक्टूबर को टेलिफोन पर हुई बातचीत तथा इंडोनेशिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहायता स्वीकार किए जाने के बाद भारत ने ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’ शुरू किया।वायुसेना के दो विमान बुधवार की सुबह चिकित्साकर्मियों और…

Read More

घरेलू उड़ानों के लिए नहीं होगी बोर्डिंग पास की जरूरत, चेहरा ही होगा काफी

नई दिल्ली। यदि आप भारत में ही किसी एक शहर से दूसरे शहर के लिए हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो फिर बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं होगी। जल्दी ही इस व्यवस्था को लागू किया जा सकता है। उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा,  यात्री अपनी फेस वैल्यू पर यात्रा कर सकेंगे। उन्हें बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं होगी। ये डिजिटल यात्रा से संभव होगा। ये टेक्नॉलजी अडवांस सिस्टम होगा, जो पूरी तरह सुरक्षित होगा।उड्डयन मंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था उन…

Read More

बैंकिंग में सख्ती जरूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के सरकारी बैंकों की जो तस्वीर पेश की है, वह चिंता में डालती है। आरबीआई के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के 21 बैंकों ने अप्रैल 2014 से अप्रैल 2018 तक जितना ऋण वसूल किया, उसके सात गुने से ज्यादा बट्टा खाते (राइट ऑफ) में डाल दिया। यानी इन कर्जों को डूबा हुआ मानकर उन्होंने अपने कर्ज खाते से हटा दिया है। हां, इनके नाम पर कुछ वसूली हो जाए तो उसको वे अपनी आमदनी के खाते में दिखा देंगे।ठोस रूप से कहें तो सरकारी बैंकों…

Read More

सोशल मीडिया पर शेयरों के बारे में अफवाह फैलाने वालों को पकड़ेगा सेबी

मुंबई। दलाल स्ट्रीट के जो सटोरिए अपने स्टॉक आइडिया को हवा देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं, उन पर वार हो सकता है। नए नियमों के हिसाब से मार्केट रेगुलेटर सेबी लिस्टेड कंपनियों के बारे में ट्विटर और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरें उड़ाने वाले मार्केट पार्टिसिपेंट्स के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। सेबी के प्रोहिबिशन ऑफ फ्रॉडुलेंट एंड अनफेयर प्रैक्टिसेज रूल्स के दायरे में अब तक सिर्फ प्रिंट मीडिया ऐड के जरिए दी जाने वाली झूठी जानकारी ही आती थी। रेगुलेटर ने इस…

Read More

लेट होने पर एयर इंडिया के कैबिन क्रू को अब मिलेगी सजा

नई दिल्ली। एयर इंडिया के कैबिन क्रू को अब फ्लाइट के लिए समय पर न पहुंचना महंगा पड़ सकता है। अगर अब कैबिन क्रू फ्लाइट के लिए देरी से पहुंचेंगे तो उन्हें एयरलाइन के ऑफिस पिकअप कैब का खर्च खुद उठाना होगा। साथ ही एयर इंडिया ने यह फैसला भी किया है कि उनका कैबिन क्रू अब भारत और विदेश दोनों ही जगह थ्री स्टार होटल में रुका करेंगे।एयर इंडिया ने ये निर्देश खर्च में कटौती करने के इरादे से दिए हैं। साथ ही इसके पीछे जेट फ्यूल में हुई…

Read More

सड़क पर किसान

देश भर के किसान पिछले कुछ समय से अलग-अलग दायरों में अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं पर आश्वासनों के बावजूद उनकी परेशानियां दूर नहीं हो पा रही हैं। एक बार फिर किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के रास्ते पर हैं। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) की अगुआई में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत के कुछ अन्य राज्यों के किसानों ने हरिद्वार से किसान क्रांति यात्रा निकाली। यात्रा के दसवें दिन वे दिल्ली के किसान घाट पहुंचना चाहते थे पर पुलिस ने उन्हें दिल्ली की…

Read More

57 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचे विमान ईंधन के दाम बढ़े, महँगी हो सकती है हवाई यात्रा

नयी दिल्ली। देश में विमान ईंधन के दाम 01 अक्टूबर से सात प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 57 माह के उच्चतम स्तर पर पहुँच गये जिससे हवाई यात्रा महँगी हो सकती है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार, 01 अक्टूबर से दिल्ली में विमान ईंधन 74,667 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। यह जनवरी 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है। इस साल सितम्बर में यह 69,461 रुपये प्रति किलोलीटर था। इस प्रकार इसके दाम 7.49 प्रतिशत बढ़े हैं। विमान ईंधन के कीमतों…

Read More