बचाए गए लक्षद्वीप तट पर फंसेे 180 लोग व 17 नाव

कोच्चि। चक्रवाती तूफान ओखी के बाद भारतीय नौसेना की ओर से खोज व राहत कार्य जारी है। इस क्रम में आइएनएस कल्पेनी ने लक्षद्वीप तट के पास समुद्र में फंसे 180 लोगों समेत 17 नावों को बचाया। तूफान ओखी के कारण ये मछुआरे केरल व लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों में फंसे थे। उल्लेखनीय है कि लक्षद्वीप के 10 द्वीपों में 31 राहत शिविर खोले गए हैं। नौसेना अधिकारियों को इन तक खाना के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश दिया गया था।

Read More

यरुशलम पर 10 दिसंबर को कश्मीर बंद रहेगा

श्रीनगर। कश्मीर में अलगाववादी एजेंडे को आगे बढ़ा रही ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने यरुशलम को इजरायल की राजधानी बनाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के खिलाफ आठ दिसंबर को वादी में प्रदर्शनों का आह्वान किया। 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पर कश्मीर बंद का एलान किया है। गौरतलब है कि कट्टरपंथी सैयद अली शाह गिलानी, उदारवादी हुर्रियत कांफ्रेंस प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और जेकेएलएफ चेयरमैन मुहम्मद यासीन मलिक के नेतृत्व में अलगाववादी संगठनों ने जेआरएल नामक मंच बनाया है। जेआरएल ने कहा कि मुस्लिमों के लिए…

Read More

पार्लियामेंट कैंटीन में अब कैश की जगह चलेगा ‘फूड कार्ड’

नई दिल्ली। देशभर में कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में केन्द्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन, पार्लियामेंट कैन्टीन में कैशलेस ट्रांजेक्शन की दिशा में डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने में नाकामयाबी के बाद अब संसद के सदस्य और कर्मचारियों को ‘प्री-पेड फूड काड्र्स’ जारी किए जाएंगे। लोकसभा सचिवालय की तरफ से मेट्रो कार्ड की तरह का ही कार्ड जारी किया जाएगा। पिछले साल 8 सितंबर को हुई नोटबंदी के बावजूद पार्लियामेंट की चारों कैंटीन में डिजिटल काड्र्स की जगह पैसे से ही खाने…

Read More

पत्थर फेंकने वाली लड़की बनी फुटबॉल टीम की कप्तान

नई दिल्ली।अफशां आशिक जहां असंतुष्ट छात्र के रूप में श्रीनगर की गलियों में पुलिस पर पत्थर फेंकने वाली लड़कियों के गुट की अगुआई करती थीं, पर पत्थर फेंकने वाले छात्रों की यह पोस्टर गर्ल अब जम्मू-कश्मीर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान बन गई है, जो एक स्वप्निल बदलाव है और यह एक तरह से कश्मीरियों के दिलों को जीतने की सरकारी दास्तां भी बयां करता है। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके उन्हें राज्य में खिलाडिय़ों के सामने आने वाली समस्याओं से…

Read More

मत्स्यपालन क्षेत्र में कृषि उत्पादक कंपनियों की स्थापना को प्रोत्साहन: राधा मोहन सिंह

नयी दिल्ली। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि सरकार मत्स्यपालन के क्षेत्र में किसान उत्पादक कंपनियों (एमपीओ) की स्थापना को प्रोत्साहित कर रही है जिस पहल के कारण किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने एक बयान में कहा कि सरकार ने प्रमुख मछली उत्पादक राज्यों में 21 किसान उत्पादक कंपनियों (एमपीओ) की स्थापना का प्रस्ताव प्राप्त किया है। सरकार की लघु कृषक कृषि व्यवसाय कंसोर्टियम (एसएफएसी) अपने उद्यम पूंजी सहायता (वीसीए) योजना के तहत किसान उत्पादक कंपनियों (एमपीओ) की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। एसएफएसी की…

Read More

झुंझनूं में 910 करोड़ रूपये के विकास कार्य होंगे: वसुन्धरा राजे

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने झुंझुनूं जिले में 910 करोड़ रुपये के सड़क विकास कार्य करवाने की घोषणा की। झुंझुनूं में जनसंवाद के दौरान राजे ने 164 करोड़ रुपये की लागत से राजगढ़ वाया पिलानी हरियाणा सीमा तक 54 किलोमीटर लम्बाई वाली सड़क के दोहरीकरण की भी घोषणा की। राजे ने सीकर-झुंझुनं, तथा चिड़ावा-लुहारू तक 401.47 करोड़ रूपये की लागत से 95 किमी फोर लेन सड़क, 23 करोड़ रूपये की लागत से 13 किमी खेतड़ी-सिंघाना सड़क, 4 करोड़ रूपये की लागत से 5 किमी संगीरा सर्किल से मोड़ा…

Read More

हुक्का बार मालिकों के खिलाफ वारंट जारी

एनजीटी प्रमुख जस्टिस (रिटायर्ड) स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने तकरीबन 25 हुक्का बार मालिकों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राष्ट्रीय राजधानी में हुक्का बार संचालकों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। आदेश के बाद भी उपस्थित नहीं होने पर ट्रिब्यूनल को सख्ती दिखानी पड़ी है। शहर के कई रेस्टोरेंट और बार को हुक्का की सुविधा देने की अनुमति दी गई है। भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा की अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह कदम उठाया है। मामले पर…

Read More

गुरिल्ला युद्ध के प्रशिक्षण बाद मैदान पर उतरेगी आरपीएफ

जगदलपुर। बस्तर में रेलवे की पटरियों की सुरक्षा हथियार बंद आरपीएफ  के जवानों द्वारा होगी और उन्हें गुरिल्ला युद्ध का भी प्रशिक्षण देकर तैनात किया जाएगा। इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि बस्तर में नक्सली या तो जंगलों में उत्पात मचाते हैं या फिर अपना अस्तित्व बताने के लिए रेल लाइन और हाईवे को निशाना बनाते हैं। वर्तमान में इन स्थानों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ पुलिस के कंधों पर है लेकिन अब रेलवे लाइन में नक्सलियों से निपटने के लिए आरपीएफ  की तैनाती की जा रही है। इसके लिए…

Read More

वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन: कारोबार में महिलाएं

हैदराबाद। भारत और अमेरिका की सह मेजबानी में हैदराबाद में चल रहे वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन का खास फोकस महिला उद्यमियों पर है। इसके कुल प्रतिभागियों में करीब 52.5 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसमें 127 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस आयोजन का खास आकर्षण हैं अमेरिकी प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप, जो सम्मेलन में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। इस अवसर पर हमें भारत की महिला उद्यमियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा बात करनी चाहिए, उनकी समस्याओं…

Read More

अपनी हरकतों से हंसी के पात्र बने हैं राहुल : योगी

अहमदाबाद। गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान एंट्री रजिस्टर में राहुल गांधी का नाम गैर-हिंदू के रूप में दर्ज होने पर सियासी घमासान थमने का नहीं ले रहा है। अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस द्वारा राहुल को जनेऊधारी हिंदू बताने पर निशाना साधा है। योगी का कहना है कि राहुल अपनी हरकतों से हंसी के पात्र बने हैं। एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में योगी ने कहा, ‘यह वही कांग्रेस है, जो कहती है भगवान कृष्ण और राम हुए ही नहीं। यह हिंदुओं…

Read More