आदर्श हाउसिंग घोटाला मामले में अशोक चव्हाण को बॉम्बे हाइ कोर्ट से मिली राहत

मुंबई। बॉम्बे हाइ कोर्ट ने आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर मुकदमा चलाने की गवर्नर की मंजूरी को रद कर दिया है। चव्हाण ने इस मामले में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव द्वारा सीबीआई को उन पर मुकदमा चलाए जाने की अनुमति देने के फैसले को चुनौती दी थी। विद्यासागर राव ने पिछले साल फरवरी अशोक चव्हाण पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के साथ ही आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी से संबंधित आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा…

Read More

चारा घोटाला: लालू को जेल या बेल, कल होगा फैसला

पटना। शनिवार को चारा घोटाला मामले में अहम फैसला आने वाला है और राजद सुप्रीमो की किस्मत का फैसला 23 दिसंबर यानि कल सुनाया जाएगा। देवघर कोषागार से जुड़े चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत लालू यादव और जगन्नाथ मिश्र समेत कई राजनेताओं और अधिकारियों के भाग्य का शनिवार को फ़ैसला करेगी। इसे अहम फैसले पर पूरे देश की नजर होगी और फैसले की सुनवाई के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद व डॉ. जगन्नाथ मिश्र सहित अन्य आरोपी शुक्रवार की शाम तक रांची पहुंच जाएंगे। फैसले…

Read More

फैसले के बाद फूट-फूट कर रोए ए राजा, तमिलनाडु में जश्न

नई दिल्ली। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के मुख्य आरोपियों पूर्व दूर संचार मंत्री ए राजा और कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओ पी सैनी ने यूपीए सरकार के समय हुए टूजी घोटाले में सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज अलग-अलग मामलों में फैसले सुनाते हुए सभी आरोपियों को घोटाले और रिश्वत के मामलों में बरी कर दिया। इस पूरे घोटाले से राष्ट्रीय खजाने को 1.76 लाख करोड़ के नुकसान होने की जानकारी कैग ने दी थी। फैसले के बाद…

Read More

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान जारी हुआ जयललिता का अंतिम वीडियो

चेन्नई। तमिलनाडु में आरके नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से एक दिन पहले दिनाकरण गुट की ओर से जयललिता का अस्पताल में लिया गया अंतिम वीडियो जारी किया गया। इसे चुनाव में भावनात्मक कार्ड खेलने का प्रयास माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जयललिता के निधन से खाली हुई सीट आरके नगर पर उपचुनाव कराया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि जयललिता अस्पताल में कोई पेय पी रही हैं और बीमार नजर आ रही हैं। दावा किया गया है कि यह वीडियो अस्पताल…

Read More

अय्यर-सिब्बल के बयानों से गुजरात चुनाव में राहुल की कोशिशों को लगा धक्का : मोइली

हैदराबाद। कांग्रेस के सीनियर लीडर एम. वीरप्पा मोइली ने कहा कि गुजरात चुनाव के दौरान मणिशंकर अय्यर और कपिल सिब्बल के विवादास्पद बयानों के चलते राहुल गांधी की कोशिशों को धक्का लगा। कांग्रेस वो हासिल नहीं कर पाई, जिसकी वह हकदार थी। बता दें कि अय्यर ने नरेंद्र मोदी को नीच व्यक्ति बताया था, वहीं सिब्बल ने अयोध्या मामले की सुनवाई 2019 के बाद होनी चाहिए। इससे चुनावों पर असर पड़ सकता है। मोइली ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का…

Read More

नक्सलियों का तांडव: स्टेशन पैनल फूंका, उपमुखिया की गोली मारकर की हत्या

भागलपुर। नक्सलियों ने आज यानि 20 दिसंबर को बिहार-झारखंड बंद का ऐलान कर रखा है। इससे पहले नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है और मंगलवार की रात किऊल-भागलपुर रेलखंड पर मसुदन स्टेशन के केबिन पैनल को आग के हवाले कर दिया। साथ ही नक्सलियों ने चानन थाना क्षेत्र के संग्रामपुर पंचायत के उप मुखिया वीरेंद्र कोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मसुदन रेलवे स्टेशन के पैनल को आग के हवाले करने के बाद नक्सलियों ने दो रेलकर्मियों को अगवा कर पूरे दिन ट्रेन परिचालन बाधित रखने का…

Read More

नोएडा-दक्षिणी दिल्ली का आसान होगा सफर

नई दिल्ली। दिल्ली की परिवहन सेवा में ठीक डेढ़ दशक पहले शुमार मेट्रो अपनी 15 वीं वर्षगांठ पर आगामी 25 दिसंबर को कालका जी से बॉटनिकल गार्डन तक जाने वाली मैजेंटा लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इस लाइन के शुरू होने के बाद नोएडा और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा समय में कमी आएगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को उक्त लाइन के चालू होने की जानकारी दीं। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त सीएमआरएस ने पिछले महीने 12.64 किलोमीटर वाले इस सेक्शन को सुरक्षा संबंधी मंजूरी दी…

Read More

गुजरात चुनाव को सम्पन्न कराने में पीएसी की भूमिका सराहनीय : योगी

रविवार को पीएसी के स्थापना दिवस पर 35वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित ‘पीएसी दिवस समारोह-2017’ को सम्बोधित करते हुए योगी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की चौकसी, घुसपैठियों की रोकथाम, उग्रवाद एवं नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान, विधि-व्यवस्था स्थापित करने में यूपी पीएसी ने अपनी निष्ठा, साहस एवं वीरता के जो मापदण्ड स्थापित किए हैं, वह किसी भी सशस्त्र बल के लिए आदर्श हैं। इस मौके पर उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएसी ने 69 वर्ष के अपने गौरवशाली इतिहास के दौरान कई दुरूह एवं…

Read More

तीन दिवसीय पटना दौरे पर अन्ना हजारे, 19 को होगी जनसभा

पटना। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे अपनी तीन दिवसीय दौरे पर रविवार की देर शाम को पटना आ रहे हैं। उनकी सभा मंगलवार को पटना में होगी। लेकिन, सभा स्थल को लेकर अभी तक ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। अन्ना हजारे रविवार की शाम में पटना आएंगे। वे सोमवार को 11 बजे बिहार विद्यापीठ में छात्रों से मिलेंगे और राजेन्द्र प्रसाद के संग्रहालय को भी देखेंगे। फिर, अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार 19 दिसंबर को पॉलसन में किसानों को संबोधित करेंगे। विदित हो कि जनतंत्र मोर्चा के बैनर तले…

Read More

हाई कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका को किया खारिज

जेटली मानहानि मामला नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 10 करोड़ रुपए के दूसरे मानहानि मामले में मुख्यमंत्री के लिखित बयान के जवाब में दायर अरुण जेटली के उत्तर को निरस्त करने संबंधी मुख्यमंत्री की याचिका को आज खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा कि प्रत्युत्तर में कही गई बातें या केजरीवाल के लिखित बयान को लेकर जेतली के उत्तर ने महत्वपूर्ण मामले पर केंद्रीय मंत्री के दृष्टिकोण को ”स्पष्ट’ किया है और यह उत्तर इस मामले में प्रासंगिक है। अदालत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री…

Read More