फिल्म गोल्ड से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस मौनी रॉय की इस साल 3 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग तरह की फिल्में कर रही हैं और उन्हें भरोसा नहीं था कि इतनी जल्दी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे रोल मिलने लगेंगे। मौनी साल 2006 से मौनी टीवी पर काम कर रही हैं।अपनी अगली फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर को लेकर मौनी काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज हो रही है जिसमें जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। इसके बाद उनकी फिल्म…
Read MoreCategory: मनोरंजन
हिंदी मीडियम 2 में इरफान संग करीना कपूर खान की जोड़ी
फिल्म हिंदी मीडियम की शानदार सफलता के तुरंत बाद फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और दिनेश विजन ने हिंदी मीडियम 2 बनाने की घोषणा की थी। फिल्म के अगले भाग के बनाए जाने को लेकर खुद इरफान खान भी उत्साहित थे, लेकिन इसी बीच इरफान कैंसर जैसी बीमारी के चपेट में आ गए और उन्हें इलाज के लिए न्यू यॉर्क जाना पड़ा। वैसे अब इरफान भारत लौट आए हैं और उनका आगे का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में किया जा रहा है।इरफान के लौटने के बाद एक बार फिर…
Read Moreजब तक आरोप साबित नहीं होता सम्मान बना रहना चाहिए: तमन्ना
मीटू अभियान के तहत जबसे बॉलिवुड के सबसे बड़े निर्देशक राजकुमार हिरानी का नाम सामने आया है, बॉलिवुड में लोग इस मामले में बात करने से कतरा रहे हैं। फिल्म बाहुबली की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने राजकुमार हिरानी मामले में कहा कि यौन शोषण से जुड़े मामलों में जब तक कोई आरोप किसी पर साबित नहीं हो जाता हमें सम्मान बरकरार रखना चाहिए। यह समस्या सिर्फ बॉलिवुड या साउथ फिल्म इंडस्टी की नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया की है।तमन्ना कहती हैं, सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि मैं…
Read Moreमेरा जोश हमेशा हाई रहता है : यामी गौतम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तक – सभी बॉलीवुड फिल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक की पंचलाइन हाउ इज द जोश? का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि उनका जोश हमेशा हाई रहता है। लैक्मे फैशन वीक समर/रिजॉर्ट 2019 में गौरी और नैनिका के लिए रैंप वॉक करने के बाद यामी ने कहा, मेरा जोश हमेशा हाई रहता है। यही मुझे आगे रखता है। फिल्म विक्की डोनर में नजर आईं अभिनेत्री अपने…
Read Moreनितेश तिवारी के कॉलेज जीवन से प्रेरित है छीछोरे के उपनाम !
लेखक-निर्देशक नितेश तिवारी वर्तमान में साजिद नाडियाडवाला की आगामी छीछोर में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म निर्माता ने सभी कलाकारों के किरदारों के नाम और उपनाम का खुलासा किया है। जबकि एक किरदार (वरुण शर्मा) को सेक्सा कहा जाता है क्योंकि वह हमेशा सोने की फिराक में रहता है, वही एक का नाम एसिड है। फिल्म के पहले पोस्टर में यह खुलासा किया गया था कि यह फिल्म दो युगों में स्थापित हैं, जिसमें एक साल 1992 कॉलेज में स्थापित है और…
Read More“वन फॉर ऑल , ऑल फ़ॉर वन” सीज़न 2 के आयोजन के लिए तैयारियां सम्पन्न , शूरवीर सैनिकों के सम्मान में सजेंगी शानदार शाम
“वन फॉर ऑल , ऑल फ़ॉर वन” सीज़न 2 के आयोजन के लिए तैयारियां सम्पन्न , शूरवीर सैनिकों के सम्मान में सजेंगी शानदार शाम राजनैतिक दिग्गजों के साथ ही बॉलीवुड के शीर्ष कलाकार करेंगे शहीदों का सम्मान अथर्व फाउंडेशन द्वारा भारतीय सेना और सैनिकों के सम्मान का शानदार आयोजन श्री सुनील राणे (अध्यक्ष, अथर्व फ़ाउंडेशन ) द्वारा संकल्पित * भारतीय थल…
Read Moreआरएसवीपी की डांस फ्रेंचाइजी “भांगड़ा पा ले” की शूटिंग हुई शुरू !
फ़िल्म उरी के साथ 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर देने के बाद, रोनी स्क्रूवाला एक बार फ़िल्म कंटेंट-संचालित फिल्में और प्रतिभाशाली निर्देशकों के साथ वापसी कर रहे है। “भांगड़ा पा ले” आरएसवीपी की 2019 की फिल्मों की सूची से एक फ़िल्म है जिसे रमेश तौरानी की बेटी स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित किया जाएगा। इस फ़िल्म के साथ स्नेहा निर्देशन के क्षेत्र में अपनी पहली पारी खेल रही है। यह फिल्म संगीत और नृत्य की दुनिया में स्थापित है। यूटीवी में एबीसीडी की बेहद सफल फ्रेंचाइजी बनाने वाले रॉनी इस फिल्म के…
Read Moreमैंने कभी सिनेमा से ब्रेक नहीं लिया: नेहा धूपिया
ऐक्ट्रेस, मॉडल, रेडियो प्रेजेंटर और अब पिछले साल शादी करके मां भी बन चुकीं नेहा धूपिया का कहना है कि उन्होंने कभी सिनेमा से ब्रेक नहीं लिया। इस सवाल पर कि फिल्मों में अच्छी शुरूआत करने के बाद आप कहां गायब हो गईं थीं? नेहा कहती हैं, मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी भी सिनेमा से ब्रेक लिया हो, हां, बीच में अलग तरह का सिनेमा किया है। जब मैंने करियर शुरू किया उसके बाद से 2 या 3 फिल्में हर साल रिलीज होती रही हैं। प्रेग्ननेंसी के वक्त काम…
Read Moreयो यो हनी सिंह की धमाकेदार वापसी, मखना को 100 मिलियन से भी अधिक बार देखा गया !
हनी सिंह के गीत “मखना” को एक महीने के भीतर 113 मिलियन बार देखा जा चुका है। जब से मखना रिलीज़ हुआ है, यह बहुत कम समय में एक सुपर डुपर हिट गीत बन गया है और इसी के साथ यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे है। समय-समय पर, प्रशंसक लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप पर वीडियो बनाकर मखना पर प्यार की बौछार करते हुए नज़र आ रहे है। गाने के बारे में बात करते हुए, यो यो हनी…
Read Moreगली बॉय का ज्यूकबॉक्स हुआ रिलीज: दमदार संगीत एल्बम बॉलीवुड संगीत इंडस्ट्री का खेल बदलने के लिए पूरी तरह से है तैयार !
गली बॉय का म्यूजिक एल्बम बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में गेम बदलने के लिए तैयार है। गली बॉय के निर्माताओं ने हाल ही में मुंबई में हुए भव्य लाइव म्यूजिक लॉन्च इवेंट में म्यूजिक एल्बम लॉन्च कर दिया है, जहां रणवीर सिंह रैपर डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स के साथ ज्यूकबॉक्स के सभी गानों पर रैप करते हुए नज़र आये। गली बॉय के ज्यूकबॉक्स का लिंक एक्सेल एंटरटेनमेंट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया गया है, जिसमें कुल 18 गाने हैं और प्रत्येक गाने में इंटेंस लिरिक्स के…
Read More