चौकीदार को इस्तीफा सौंप भाजपा सांसद अंशुल वर्मा सपा में शामिल

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में टिकट कटने से आहत उत्तर प्रदेश के हरदोई से सांसद अंशुल वर्मा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में जाकर वहां तैनात चौकीदार को अपना त्यागपत्र सौंपा। इस्तीफे के साथ ही एक सौ रुपये का नोट भी उन्होंने चौकीदार को दिया। इसके चंद समय बाद अंशुल वर्मा समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। उन्होंने आज ही सपा मुख्यालय में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और आजम खान की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण कर…

Read More

कानून व्यवस्था के तहत 6,31,700 लाइसेन्सी शस्त्र जमा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में प्रचार सामग्रियों को हटाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत अब तक कुल 26,56,367 वाॅल राइटिंग, पोस्टर्स, बैनर्स आदि सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से हटा दिये गये हैं या ढक दिये गये हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  एल0 वेंकटेश्वर लू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन द्वारा अब तक सार्वजनिक स्थानों से  वाॅल राइटिंग के 1,33,029 पोस्टर्स 9,95,326 बैनर्स 4,59,588 तथा अन्य मामलों में 4,77,679…

Read More

दो साल में एक भी दंगा नहीं हुआ:योगी

लखनऊ । यूपी सरकार के दो साल पूरे हो गए है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी सरकार आज अपने दो वर्ष के कार्यकाल के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के समक्ष उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 23 करोड़ जनता का अभिनन्दन करते हैं जिनके सकारात्मक सहयोग से हम उत्तर प्रदेश को अग्रणी श्रेणी में लाने की कोशिश में सफल हुए हैं। योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकारों पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि 1990 के बाद…

Read More

राज्यपाल ने प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू की प्रतिमा का किया अनावरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित सरोजिनी नायडू पार्क में उनकी नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया तथा पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि सरोजिनी नायडू स्वाधीनता के बाद प्रथम महिला राज्यपाल बनी जब उत्तर प्रदेश को अवध प्रान्त कहा जाता था। 3 वर्ष की आयु में सरोजिनी नायडू ने कविता लिखी, जो वास्तव में उनकी विदुषी होने का प्रमाण है। कविता जहां एक ओर मन को शांति और समाधान…

Read More

CEC सुनील अरोड़ा ने कहा-देश में समय से होंगे लोकसभा चुनाव, हमारी तैयारी पूरी

लखनऊ। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने साफ किया कि देश में लोकसभा चुनाव 2019 समय से ही होंगे। लखनऊ में उन्होंने तीन दिन तक जिलों व मंडल के शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद आज केंद्र सरकार के तमात अधिकारियों के साथ बैठक की।तीन दिनी लखनऊ दौरे के अंतिम दिन आज उन्होंने योजना भवन में मीडिया से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव समय से होंगे। उन्होंने चुनाव की तारीख आगे बढऩे की संभावना को सिरे से खारिज…

Read More

मसूरी, नैनीताल बर्फ की चादर में लिपटे

देहरादून। उत्तराखंड के मसूरी और नैनीताल में बुधवार को फिर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मसूरी और नैनीताल के लोकप्रिय माल रोड पर मंगलवार रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी और सुबह ये इलाके बर्फ की चादर में लिपटे नजर आए। मसूरी के आसपास ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है।मसूरी में लाल टिब्बा और गनहिल जैसे अधिकांश पर्यटक स्थल सफेद चादर में ढके नजर आए। नैनीताल झील की आसपास की पहाडिय़ां भी बर्फ से ढक गई हैं। अधिकारियों ने कहा…

Read More

उ.प्र. के राज्यपाल की सुरक्षा में 2 कंपनी 01 प्लाटून पीएसी और 168 पुलिसकर्मी तैनात : आरटीआई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की सुरक्षा के लिए 168 पुलिसकर्मी और 2 कंपनी 01 प्लाटून पीएसी की तैनाती है। इसके अलावा राज भवन में कुल 86 कर्मी काम करते हैं। यह जानकारी आरटीआई के तहत राज भवन, उत्तर प्रदेश के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) ज़फर अब्बास नकवी द्वारा दी गयी है।एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने आईपीएन को बताया कि नकवी द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार 2 कंपनी 01 प्लाटून पीएसी तथा 168 पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की सुरक्षा करते हैं। बताया कि पीएसी द्वारा राज भवन में…

Read More

मोदी ने रविदास मंदिर में टेका मत्था, किया पर्यटन योजना का शिलान्यास

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु संत रविदास जी की 642वीं जयंती पर मंगलवार को यहां सीर गोवर्धन गांव स्थित उनकी जन्म स्थली पर मंदिर में मत्था टेका और करोड़ों रुपये लागत की पर्यटन विकास योजना का शिलान्यास किया।मोदी ने जयंती समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में आये संतों का अशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। गुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष डॉ महेंद्र…

Read More

चिकित्सकों ने किया देवताओं के वैद्य सर्वदेव धन्वंतरि देवता के मंदिर का निर्माण, डॉ रमा श्रीवास्तव एवं डॉ मनोज कुमार की पहल

सत्येंद्र कुमार सिंह & डॉ प्रांजल अग्रवाल लखनऊ। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन्वंतरि, भगवान विष्णु के अवतार समझे जाते हैं। इनका पृथ्वी लोक में अवतरण समुद्र मंथन के समय शरद त्रयोदशी को हुआ था। इसीलिये दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस को भगवान धन्वंतरी का जन्म धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन इन्होंने आयुर्वेद का भी प्रादुर्भाव किया था। भगवान धन्वंतरि की चार भुजायें है। उपर की दोंनों भुजाओं में शंख और चक्र धारण किये हुये हैं जबकि दो अन्य भुजाओं मे से एक में जलूका और औषध तथा…

Read More

बारिश ने डाला खलल, एयरपोर्ट पर फंसे पीएम मोदी

देहरादून। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में राज्य सहकारी समेकित विकास परियोजना का उद्घाटन और एक रैली को सम्बोधित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यहां पहुंचे। उनका विशेष विमान जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर सुबह करीब सात बजकर पांच मिनट पर उतरा लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका एमआइ-7 हेलीकॉप्टर आगे की उड़ान नहीं भर सका। मोदी का उधमसिंह नगर से पहले देहरादून जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरने का कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया। वह जब विशेष विमान से उतरे तब तक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वहां नहीं पहुंचे थे।…

Read More