मैड्रिड। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को स्पेन सरकार देश के प्रतिष्ठित ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द आर्डर ऑफ सिविल मेरिट पुरस्कार से सम्मानित करेगी।स्वराज बुल्गारिया, मोरक्को और स्पेन की तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को स्पेन पहुंची। नेपाल में अप्रैल 2015 में आये भयंकर भूकंप में फंसे स्पेन के 71 नागरिकों को ऑपरेशन मैत्री के तहत सुरक्षित निकालने के लिए स्पेन सरकार श्रीमती स्वराज को इस पुरस्कार से सम्मानित करेगी। स्पेन के विदेश मंत्री जोसेफ बोरेल फोंटेलेस के आमंत्रण पर यहां आयी श्रीमती स्वराज ने कल यहां…
Read MoreCategory: देश
‘ग्लोबल वार्मिंग’ शब्द को प्रचलित करने वाले वैज्ञानिक का निधन
न्यूयॉर्क। ‘ग्लोबल वार्मिंग’ शब्द को प्रचलित करने वाले जलवायु वैज्ञानिक वालेस स्मिथ ब्रोकर का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। कोलंबिया विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रोफेसर और अनुसंधानकर्ता ब्रोकर का न्यूयॉर्क सिटी अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। विश्वविद्यालय की ‘लामोंट-डोहर्ती अर्थ ओब्जर्वेट्री’ के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रोकर पिछले कुछ समय से बीमार थे। ब्रोकर ने 1975 में अपने एक पत्र में ‘ग्लोबल वार्मिंग’ शब्द को इस्तेमाल किया था जिसमें उन्होंने सटीक भविष्यवाणी की थी कि वायुमंडल में कार्बनडाईऑक्साइड का स्तर बढऩे से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ेगी।…
Read Moreपाकिस्तानी सामान पर 200 फीसदी कस्टम ड्यूटी बढ़ाई
नई दिल्ली। पुलवामा अटैक के चलते मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छिनने के बाद भारत ने पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया है. भारत ने अब पाकिस्तान से निर्यात किए जाने वाले सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दी है. इस एक्शन के बाद अब पाकिस्तान को भारत की ओर से निर्यातित उत्पादों पर पहले से ज्यादा टैक्स देना होगा.भारत, पाकिस्तान को टमाटर, गोबी, चीनी, चाय, ऑयल केक, पेट्रोलियम ऑयल, कॉटन, टायर, रबड़ समेत 137 चीजों का प्रमुख रूप से निर्यात करता है. इसे अटारी-बाघा बॉर्डर के…
Read Moreवंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा आम जनता के लिए शुरू
नयी दिल्ली। भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं रविवार को आम जनता के लिए शुरू हो गई। इससे एक दिन पहले वाराणसी से दिल्ली की यात्रा पर इस ट्रेन में दिक्कतें आई थी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, ”वंदे भारत एक्सप्रेस अपने पहले व्यावसायिक फेरे पर आज सुबह दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुई। अगले दो सप्ताह के लिए पहले ही टिकटें बिक चुकी हैं। यह ट्रेन आज आपकी हो गई। रेलवे ने शनिवार की रात को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा…
Read Moreपुलवामा हमले के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में भारत वंशियों ने किया प्रदर्शन
मेलबर्न। भारत वंशियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शनिवार को यहां विक्टोरियन संसद के बाहर प्रदर्शन किया। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। प्रदर्शनकारियों ने ”भारत माता की जय” के नारे लगाए। उनके हाथों में बैनर थे जिन पर ”आतंकवाद को ना कहें” और ”पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करना बंद करो” लिखा था। स्थानीय काउन्सेलर इंताज खान ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करना बंद…
Read Moreअबू धाबी में हिंदी
भारत में अक्सर यह विमर्श का विषय होता है कि आज़ादी के सात दशक बाद भी देश की उच्च अदालतों में हिंदी व भारतीय भाषाओं में न्याय क्यों नहीं मिल पाया। अदालतों में न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं की जिरह में वादी-प्रतिवादी की वास्तविक भागीदारी क्यों नहीं हो पाती। बहस भी अंग्रेजी में होती है और फैसले भी, जिन्हें समझने के लिए मुवक्किल को कानून के जानकार व वकील की जरूरत पड़ती है। ऐसे वक्त में एक सुकूनभरी खबर इस्लामिक देश अबू धाबी से आई है कि वहां अब अदालत में अरबी…
Read Moreफिर खूनी खेल
जम्मू-कश्मीर में हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले ने देश को हिलाकर रख दिया है। आतंकवाद को रोकने के लिए सबसे पहले एक फुलप्रूफ सुरक्षा-तंत्र की जरूरत है। गुरुवार को पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी, जिसमें 40 से भी अधिक जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। सीआरपीएफ के 78 वाहनों का काफिला 2500 जवानों को लेकर जम्मू से श्रीनगर आ रहा था। हमले…
Read Moreगृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक पर 3 सूत्रीय प्रस्ताव पारित, शहीदों को दी मौन श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में नेताओं को पुलवामा हमले के बारे में जानकारी दी गई। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूरा विपक्ष इस मामले में अपनी सेना और सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। वहीं, बैठक की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि कश्मीर की आम जनता राज्य में अमन चाहती है, वह देश के साथ खड़ी है। राज्य में कुछ ऐसे तत्व…
Read Moreपुलवामा हमले के गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी: मोदी
यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल शहर में कई विकास कार्यक्रमों की आधारशिला रखने के लिए आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर पुलवामा हमले का जिक्र कर देशवासियों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि मैंने कल भी कहा है और आज भी दोहरा रहा हूं। पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पीएम ने कहा, आतंकी संगठनों ने, आतंक के सरपरस्तों ने जो गुनाह किया है, वे चाहे जितना छिपने की कोशिश करें उन्हें सजा जरूर दी जाएगी।रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा…
Read Moreपुलवामा अटैक: नालासोपारा में लोकल ट्रेन रोक ट्रैक पर प्रदर्शन
मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद देशभर में लोग आक्रोशित हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनों से लेकर शांति मार्च तक जारी हैं। जम्मू में शुक्रवार से ही आक्रामक प्रदर्शन जारी हैं। वहीं, मुंबई में शनिवार सुबह गुस्साई भीड़ ने नालासोपारा में रेलवे ट्रैक्स को रोक ब्लॉक कर दिया। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इससे उस रूट की ट्रेनों पर असर पड़ा। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्स को खाली करा लिया गया। वहीं, शहर में ज्यादातर लोगों ने घटना के विरोध में अपनी…
Read More