नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा के आम चुनावों के साथ जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव नहीं कराने के फैसले की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार की विफलता है। मायावती ने एक ट्वीट कर कहा, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ नहीं कराना श्री नरेंद्र मोदी सरकार की कश्मीर नीति की विफलता का द्योतक है। जो सुरक्षा बल लोकसभा चुनाव करा सकते हैं वही उसी दिन वहाँ विधानसभा का चुनाव क्यों नहीं करा सकते हैं?…
Read MoreCategory: देश
रमजान के महीने में चुनाव की तारीख को लेकर बढ़ा विवाद
मुस्लिम नेताओं और मौलानाओं ने उठाए सवाल नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारिखों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद देशभर में राजनीतिक सियासत गर्मा गई है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में मतदान की तारीखों को लेकर विवाद बढ़ गया है। चुनाव की तारीखें रमजान के महीने में रखने पर मुस्लिम नेताओं ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि रोजेदारों को मतदान के लिए जाने में परेशानी होगी। कोलकाता के मेयर और तृणमूल कांग्रेस के नेता फिरहाद हाकिम ने कहा कि चुनाव…
Read Moreनीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता हुआ साफ
प्रत्यर्पण पर शुरू होगा ट्रायल नई दिल्ली । पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर फरार हुए हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध ब्रिटिश अदालत में लंबित पड़ा है। भारतीय जांचकर्ताओं ने जो सबूत पेश किए हैं उनपर कोई जांच शुरू नहीं हुई है। नीरव मोदी का मामला वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट में शुरू होने वाला है। ब्रिटिश गृह सचिव साजिद जाविद ने पिछले हफ्ते ही भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध को स्वीकार किया है। इससे पहले दो हाई प्रोफाइल मामलों में भी भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर…
Read Moreत्राल मुठभेड़ में मारा गया पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड मुदस्सिर
सेना को मिली बड़ी कामयाबी श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर में स्थित पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है. खबर है कि इन मृतकों में जैश कमांडर मुदस्सिर भी शामिल है. बताया जा रहा है कि मुदस्सिर पुलवामा हमले की साजिश रचने वाले आतंकियों में से एक था. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के लिए मुदस्सिर ने ही आईडी प्लांट किया था. 24 साल का मुदस्सिर एक साल पहले…
Read Moreविदेश सचिव गोखले अमेरिका के 3 दिवसीय दौरे पर
नई दिल्ली। विदेश सचिव विजय गोखले सोमवार से अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे में वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से द्विपक्षीय परामर्श व रणनीतिक सुरक्षा से जुड़े मामलों पर वार्ता करेंगे। विदेश सचिव वॉशिंगटन डी.सी. में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो व अमेरिकी कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, गोखले अपने अमेरिकी समकक्ष अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर पॉलिटिकल अफेयर्स डेविड हेल व अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर आर्म्स कंट्रोल व इंटरनेशनल सिक्युरिटी एंड्रिया थॉम्पसन…
Read Moreदेश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव 2019
सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे दिल्ली। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। पहला चुनाव 11 अप्रैल को होगा। वहीं नतीजे 23 मई घोषित किए जाएंगे। इसी के साथ देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील अरोड़ा ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में 90 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इस बार 18-19 साल के नए 1.5 करोड़ मतदाता जुड़े हैं और इस बार इवीएम के साथ वीवीपीएटी का इस्तेमाल…
Read Moreमंत्रालय ने सीपीडब्ल्यूडी से प्रधानमंत्री-श्रमयोगी मानधन योजना पर नजर रखने को कहा
नईदिल्ली । केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने सरकार की सबसे बड़ी निर्माण कार्य एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी से कहा है कि वह प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के क्रियान्वयन पर नजर रखे। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कर्मियों को पेंशन मुहैया कराई जाती है। दरअसल, श्रम मंत्रालय के सचिव हीरालाल सामरिया ने आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को पत्र लिखा था कि उनके मंत्रालय से संबंधित असंगठित क्षेत्र के कई कर्मी हैं और संभावित लाभार्थियों को योजना के बारे में सूचित किया जा सकता…
Read Moreदेश की सुरक्षा में सीआईएसएफ की भूमिका अहम
गाजियाबाद में बोले पीएम मोदी गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 50वें स्थापान दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने सीआईएसएफ के पथ संचलन की सलामी ली. पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने में सीआईएसएफ एक महत्वपूर्ण इकाई है. 50 साल तक लगातार हजारों लोगों ने आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित किया है, तब जाकर ऐसा संगठन बनता है. सीआईएसएफ के 5वें बटालियन कैम्प में जवानों को…
Read Moreकेजरीवाल ने कांग्रेस को बताया अहंकारी
नईदिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस के अकेले चुनाव लडऩे के ऐलान के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पार्टी को अहंकारी करार देते हुए दावा किया कि चुनाव में उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी. यहां मुस्तफाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए राजी करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं समझ पाई. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अपनी जमानत गंवा बैठेगी. दिल्ली…
Read Moreकोविंद, मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत और दुनिया भर की महिलाओं को शुभकामनाएं। महिलाएं समाज की मुख्य आधार हैं, अपने परिवारों और हमारे देश के लिए एक प्रेरणा हैं। आइए हम हर महिला और हर लड़की के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति की भावना को सलाम किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, अंतर्राष्ट्रीय महिला…
Read More