नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 7 राज्यो के लिए लिए 56 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस की इस पांचवीं लिस्ट में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी को भी टिकट दिया गया है। अभिजीत को पश्चिम बंगाल के जंगीरपुर से टिकट दिया गया है। इसी के साथ आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 132 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस की इस पांचवी सूची में उत्तर प्रदेश,…
Read MoreCategory: देश
मुख्यमंत्री सावंत गोवा के विकास को बढ़ावा देंगे : मोदी
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को अपनी शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह राज्य के विकास को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा, प्रमोद सावंत व उनकी टीम गोवा के लोगों के सपनों को पूूरा करने की अपनी यात्रा की शुरुआत कर रही है, इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं। मोदी ने ट्वीट किया, मुझे विश्वास है कि वे बीते कुछ सालों में किए गए कार्यो को आगे बढ़ाएंगे और गोवा के विकास को बढ़ावा देंगे। मनोहर पर्रिकर के रविवार को निधन के…
Read Moreरमोद सावंत बने गोवा के नए सीएम
पणजी । गोवा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रमोद सावंत ने 11 मंत्रियों के साथ सोमवार की देर रात दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने डोना पौला स्थित राजभवन में डॉ. सावंत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। डॉ. सावंत ने कोंकणी में शपथग्रहण की जहां उनके साथ 11 महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के सुदीन धावलीकार और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई समेत 11 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डॉ. सावंत के मंत्रिमंडलीय सहयोगी, विधायक…
Read Moreपुलवामा में सीआरपीएफ के बलिदान को न भूले हैं और न भूलेंगे: डोभाल
गुरुग्राम । हरियाणा में गुरुग्राम के कादरपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 80वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने परेड का निरीक्षण किया। डोभाल ने कहा कि भारत पुलवामा हमले को नहीं भूलेंगा। डोभाल ने कहा कि देश को मालूम है कि कब, क्या, कहा करना है। डोभाल ने कहा कि हमने पुलवामा हमले का बदला लिया मैं उन 40 जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। राष्ट्र इसको भूला नहीं है। अजित डोभाल ने कहा कि इस समस्या का निस्तारण करने के लिए समय क्या होगा, जगह…
Read Moreएक-दूसरे के खिलाफ हुए पीसी चाको और शीला दीक्षित
नईदिल्ली । आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन को लेकर कांग्रेस के भीतर रस्साकस्सी तेज हो गई है. कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको का कहना है कि पार्टी के अधिकतर नेता गठबंधन के पक्ष में हैं और उनका विचार है कि गठबंधन बीजेपी को हराने में सहायक होगा. चाको ने कहा, जहां तक मैं जानता हूं, दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं का विचार है कि बीजेपी को हराना पार्टी की सबसे पहली जिम्मेदारी है. अधिकतर नेताओं का मानना है कि इसके लिए हमें आप के साथ…
Read Moreइलाज करने वाले डॉक्टर ने बताई पर्रिकर की जिंदादिली की कहानी
नई दिल्ली। गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का अंत्येष्टि सोमवार शाम को की जाएगी। कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद रविवार को उनका निधन हो गया। पार्रिकर के पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि के लिए शाम 5 बजे गोवा खेल प्राधिकरण के मैदान में ले जाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय शोक और राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की घोषणा की है। वहीं पार्रिकर का इलाज कर रहे डाक्टर ने पार्रिकर की जिंदा दिली की मिसाल देते हुए कुछ लम्हों को शेयर किया है। अस्पताल…
Read Moreकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने पर्रिकर के निधन पर शोक प्रकट किया
नईदिल्ली । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर सोमवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उन्हें उनकी सादगी के लिए और असाधारण प्रशासक के रूप में याद किया जायेगा । पर्रिकर के सम्मान में दो मिनट का मौन रखने के बाद कैबिनेट ने एक संकल्प पारित किया और कहा कि उनके निधन से देश ने एक सक्षम प्रशासक खो दिया जिन्हें स्नेहपूर्वक ‘आम लोगों का मुख्यमंत्री कहा जाता था । प्रस्ताव में कहा गया है, ”पर्रिकर को उनकी सादगी और एक असाधारण प्रशासक के…
Read Moreराजौरी में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में एक जवान शहीद, तीन घायल
श्रीनगर । पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी सेना की ओर से एलओसी पर फायरिंग की जा रही है और मोर्टार भी दागे जा रहे हैं. पाकिस्तानी सेना की तरफ से हो रही इस फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया है जबकि तीन जवान जख्मी हो गए हैं. भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. बता दें पुलवामा पर हुए आतंकी हमले और भारत की ओर से जैश के ठिकानों पर…
Read Moreराहुल गांधी से मिले हेमंत सोरेन
नईदिल्ली । लोकसभा चुनाव 2019 के मध्यनजर झारखंड में भाजपा के खिलाफ चार दलों का महागठबंधन होली के बाद संभावित उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है. झारखंड में गठबंधन को लेकर आज जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. मिली जानकारी के अनुसार गठबंधन को लेकर ही झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी भी आज शाम को राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी…
Read Moreमोदी ने प्रचार पर खर्चे 3044 करोड़ रुपए: मायावती
नयी दिल्ली । बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने प्रचार प्रसार पर 3044 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। मायावती ने कहा कि मोदी अपने पूरे शासन काल के दौरान शिलान्यास जैसे कार्यक्रमों में व्यस्त रहे हैं और अब अब गरीबी और रोजगार जैसे मुद्दों से आम लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री असली मुद्दों पर चुनावी बहस रोकने के लिये गड़े मुर्दे उखाड़ रहे…
Read More