डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला रुपया

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को पिछले सत्र की तुलना में 12 पैसे की कमजोरी के साथ 69.55 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। पिछले सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले 69.43 पर बंद हुआ था।अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी का रुख और दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में बीते सत्र में रही मजबूती से रुपये पर दबाव देखा जा रहा है। मुद्रा बाजार जानकार यह भी बताते हैं कि इस सप्ताह जारी हुए कमजोर आर्थिक आंकड़ों के चलते भी रुपये में…

Read More

अलवर गैंगरेप: जितना रोका उतना किया रेप, 3 घंटे चली दरिंदगी

जयपुर। राजस्थान के अलवर में गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अलवर के थानागाजी इलाके में एक महिला से उसके पति के सामने 3 घंटे तक बलात्कार किया गया और पूरी घटना की विडियो रिकॉर्डिंग भी कई गई। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति को पीटा भी। महिला अपने पति के साथ बाजार तक शॉपिंग करने गई थी। पूरी घटना का विडियो बनाने के बाद आरोपियों ने रेप पीडि़ता को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, गैंगरेप में शामिल…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी-शाह के खिलाफ याचिका खारिज की

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई बंद कर दी है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर-1 कहा था। इस मामले में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की, लेकिन श्वष्ट ने पीएम मोदी को क्लीन चिट् दे दी है। आयोग का मानना है कि इस मामले में किसी भी तरह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। इसे शाब्दिक उल्लंघन की…

Read More

उम्मीद जगाते नतीजे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं परीक्षा के परिणाम नई उम्मीद व उत्साह जगाने वाले हैं। खासकर इस मायनों में भी लड़कियां न केवल शीर्ष पर रही बल्कि उनका पास होने का कुल प्रतिशत भी लड़कों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। इस परिणाम को सामाजिक बदलाव की आहट के रूप में देखा जाना चाहिए। साथ ही इस अंतर की वजह भी तलाशी जानी चाहिए। जाहिर है यह आंकड़ा  आगे उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा नौकरियों में फर्क उत्पन्न करेगा। यह भी कम आश्चर्यजनक नहीं है…

Read More

आपदा से दो-दो हाथ

ओडिशा में जिस मुस्तैदी व संवदेनशील ढंग से फानी चक्रवात की भयावहता का सामना किया गया, उसकी पूरी दुनिया में मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई। हर जिंदगी को बचाने के लिये जिस तरह योजनाबद्ध ढंग से काम हुआ और ग्यारह लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया, वह काबिलेतारीफ है। दरअसल, अक्सर आने वाले चक्रवातों से ओडिशा ने लडऩा सीख लिया है। वर्ष 1999 में आये महाचक्रवात ने जो तबाही मचायी थी, उसने राज्य को योजनाबद्ध ढंग से आपदा से जूझने का अनुभव दिया। उपग्रहों की मदद से तूफान…

Read More

फिल्मों से बरसता पैसा

मार्वल की सुपरहीरो फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम की ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। ‘टाइटैनिक’ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़कर यह ‘अवतार’ के बाद विश्व की दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन गई है। टाइटैनिक की वर्ल्डवाइड कमाई 153 अरब रुपये थी, जिसे एंडगेम पीछे छोड़ चुकी है। केवल भारतीय बाजार में इस फिल्म ने रविवार तक 312.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वैसे एवेंजर्स एंडगेम की जिस तरह रोजाना कमाई के नए कीर्तिमान रच रही है, उससे लगता है कि यह दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई…

Read More

लोस चुनाव के पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 60.93% मतदान

राहुल, सोनिया, राजनाथ, स्मृति समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान सोमवार सुबह शुरू हो गया। इस चरण में उत्तर प्रदेश से 14, राजस्थान से 12, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात-सात, बिहार की पांच, झारखंड की चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो सीटें पर मतदान हो रहा है।वर्ष 2014 के चुनावों में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल की थी। राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश…

Read More

कांग्रेस के गढ़ में 1989 के बाद भाजपा होती गयी मजबूत

राणा अवधूत कुमार (हाल-ए-सासाराम) जगजीवन राम आजीवन सासाराम से रहे सांसद, बेटी मीरा कुमार सांसद और स्पीकर बनी 1989 के जनता लहर में छेदी पहली बार गैर कांग्रेसी सांसद बने, मुन्नीलाल तीन बार जीते 1952 में शाहाबाद दक्षिणी सीट 1957 में सासाराम क्षेत्र बनने के बाद आज तक है सुरक्षित 1952 से 2014 के लोकसभा चुनाव में सासाराम से अबतक चुनकर गए हैं मात्र पांच सासंद सासाराम। सासाराम में भाजपा के निर्वतमान सांसद छेदी पासवान और लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार के बीच सीधी टक्कर है. 1989 के चुनाव से मीरा कुमार और छेदी…

Read More

जेट एयरवेज से छिन जाएगा विदेशी उड़ान का अधिकार?

नई दिल्ली। जेट एयरवेज का दोबारा संचालन न शुरू होने की स्थिति में सरकार इसके फॉरेन फ्लाइंग राइट्स अन्य एयरलाइन्स में बांटने जा रही है। एविएशन मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने कहा, जिन एयरलान्स ने आवेदन किया है हम उनको अधिकार देने पर विचार कर रहे हैं। ज्यादा मांग सिंगापुर, थाइलैंड और मध्य एशिया के लिए है।इस कदम से जेट के लिए बोली लगाने वालों को चिंता हो सकती है। अधिकारी ने बताया इस बात को लेकर एयरलाइंस के साथ बैठक हुई है और आश्वासन दिया गया है कि जब…

Read More

भारतीय निवेशकों का सबसे पसंदीदा शहर लंदन

नई दिल्ली। भारतीय निवेशकों के लिए ब्रिटेन की राजधानी लंदन सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनकर उभरा है। पिछले साल लंदन में भारतीय कंपनियों का निवेश सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। एक नए विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है। लंदन के मेयर की प्रचार एजेंसी लंदन ऐंड पार्टनर्स ने शुक्रवार को यहां जारी नए विश्लेषण में कहा कि 2018 में भारतीय प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने के मामले में ब्रिटेन शीर्ष पर है।ब्रिटेन को सर्वाधिक 52 भारतीय एफडीआई मिले हैं। इसके बाद 51 परियोजनाओं के साथ अमेरिका…

Read More