मुंबई। दिवाली के बाद सब्जी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। मुंबई की बात करें तो कुछ सब्जियों के दाम 120 रुपये से लेकर 180 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। कुछ वेंडर्स का कहना है कि बेमौसम बारिश के चलते ऐसा हुआ है, वहीं कुछ कारोबारियों के मुताबिक दिवाली के दौरान किसानों की ओर से फसल न भेजने की वजह से यह स्थिति हुई है। बांद्रा के पाली मार्केट में हरी मटर 280 रुपये प्रति किलो तक के भाव में बिक रही है, जो अपने आप…
Read MoreCategory: देश
चावल की सरकारी खरीद हुई बेहतर, मंडियों में तेज हुई धान की आवक
नई दिल्ली। एक अक्टूबर से शुरू हुई चावल की सरकारी खरीद अभी तक थोड़ी बेहतर रही है। मौजूदा विपणन वर्ष 2017-18 में अब तक 69.89 लाख टन चावल की खरीद हुई है जबकि पिछले साल समान अवधि में 69.31 लाख टन की खरीद हुई थी। यह जानकारी खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। सरकारी अनाज की खरीद और वितरण के लिए नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) ने बीते विपणन वर्ष 2016-17 (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान 381 लाख टन चावल की खरीद की थी। मौजूदा वर्ष के लिए…
Read Moreभारत-चीन सीमाओं की निगरानी की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा आईटीबीपी : राजनाथ
ग्रेटर नोएडा| सरकार को भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 50 नई अग्रिम चौकियां बनाने का प्रस्ताव मिला है जिसपर जल्दी फैसला लिया जाएगा। यह बात आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारत-तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) के 56वें स्थापना दिवस पर आईटीबीपी की 39वीं बटालियन में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस मौके पर राजनाथ ने परेड की सलामी ली और आईटीबीपी जवानों के उत्साह एवं कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि 9 हजार से लेकर 18 हजार फीट से ज्यादा तक की ऊंचाई वाले इलाके में भारत-चीन…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने ताज महल के आस-पास की पार्किंग को हटाने का दिया आदेश
नई दिल्ली। दुनिया के सात अजूबों में शुमार भारत की धरोहर ताज महल को लेकर इन दिनों कई विवाद उठ रहे हैं। इस बीच, खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने इसके आस-पास के पार्किंग स्थल को ढहाने का आदेश दे दिया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की तरफ से वकील ने कहा कि इससे पर्यावरण को खतरा हो सकता है, जिसके मदृदेनजर कोर्ट ने ताज संरक्षित क्षेत्र मे यूपी टूरिज्म विभाग द्वारा बनाई जा रही मल्टीलेवल पार्किंग को चार सप्ताह में गिराने का फरमान सुनाया। पको बता दें कि ताज…
Read Moreराष्ट्रपति कोविंद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले अफगान के राष्ट्रपति अशरफ गनी
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भारत दौरे पर हैं। आज उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले। राष्ट्रपति गनी ने कई मुद्दों पर दोनों से चर्चा की। अफगानिस्तान में सुरक्षा एवं स्थायित्व को बढ़ावा देने और आतंकवाद की समस्या के खात्मे के प्रयासों को लेकर आज दोपहर 12.30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने 16 अक्तूबर को अपने काबुल दौरे में गनी को मोदी की ओर से आमंत्रित किया था। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति गनी…
Read Moreआरबीआइ की चेतावनी, सिक्के लेने से मना नहीं कर सकते बैंक
दिल्ली । बैंकों द्वारा सिक्के नहीं जमा करने की शिकायत को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआइ) ने गंभीरता से लिया है। रिजर्व बैंक ने मास्टर सरकुलर के साथ बैंकों को पत्र लिखकर सिक्के लेने का आदेश जारी किया है।साथ ही जिन बैंक शाखाओं में चेस्ट की सुविधा नहीं है, करेंसी चेस्ट को उन शाखाओं से सिक्के लेने के लिए भी कहा गया है। हालांकि आरबीआइ के इस नियम के अनुसार एक रुपये से अधिक मूल्य वर्ग के सिक्के प्रतिदिन केवल एक हजार रुपये ही जमा किए जा सकते हैं। रिजर्व…
Read Moreलखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर युद्ध जैसा नजारा देखने उमड़े हजारों लोग
लखनऊ । प्रदेश की राजधानी को कानपुर से जोडऩे वाले जिले उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में आज युद्ध जैसा नजारा था। वायुसेना के एक दर्जन से अधिक फाइटर प्लेन के साथ ही चार मालवाहक विमान की हैरत में डालने वाली लैंडिग तथा टेक-ऑफ देखने वहां उमड़े हजारों लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में आज लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना से फाइटर प्लेन गरज रहे थे। मात्र 15 से 20 सेकेंड में यह विमान लखनऊ-आगरा एक्सप्रसवे पर उतरे। नजारा देखने वाला था और इसके प्रत्ययदर्शी…
Read Moreहरि सिंह के पौत्र और कर्ण सिंह के बेटे का एमएलसी से इस्तीफा
जम्मू । अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के पौत्र विक्रमादित्य सिंह ने जम्मू से भेदभाव के खिलाफ पीडीपी और एमएलसी पद से त्याग पत्र दे दिया है। विक्रमादित्य ने कहा कि वह जब भी जम्मू का कोई मुद्दा उठाते थे, उन्हें पार्टी से साइड लाइन किया जाता था। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद सरकारी छुट्टी न करवाना दर्शाता है कि उनकी उपेक्षा हो रही है। सरकारी नौकरियों से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में जम्मू व लद्दाख की अनदेखी हो रही…
Read Moreराजस्थान विधानसभा सत्र शुरू होते ही हंगामा
जयपुर । राजस्थान विधानसभा सत्र सोमवार से शुरू हुआ। सत्र शुरू होते ही हंगामा हो गया। कांग्रेस ने लोकसेवकों के खिलाफ केस दर्ज कराने से पहले सरकार से मंजूरी लेने संबंधी बिल में संधोशन का मुद्दा उठाया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कार्यवाही में बाधा नहीं पहुंचाने को कहा। उन्होंने विपक्षी सदस्यों से कहा कि वे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने दें। इस पर कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर गए। उल्लेखनीय है कि सरकार इस सत्र में सीआरपीसी में संशोधन के विधेयक सहित…
Read Moreराहुल गांधी का आज गुजरात दौरा
अहमदाबाद । राहुल गांधी सोमवार को गांधीनगर में रैली करेंगे। यहां ओबीसी लीडर अल्पेश ठाकोर कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। इस बीच कांग्रेस ने पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवानी को बातचीत के लिए बुलाया है। गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों का एलान नहीं किया है। गुजरात कांग्रेस के प्रेसिडेंट भारत सिंह सोलंकी ने बताया, राहुल गांधी अहमदाबाद आ रहे हैं। हमने हार्दिक और पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के दूसरे नेताओं को भी इनवाइट किया है। उन्होंने हमें एक मेमोरेंडम…
Read More