शिमला/श्रीनगर। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पहली बार बर्फबारी हुई। सबसे कम टेम्परेचर लाहौल-स्पीति के केलान्ग में -2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कश्मीर में ऊंचे स्थानों पर रविवार को दूसरे दिन में बर्फबारी जारी रही। इसके चलते मुगल रोड को बंद कर दिया गया है। हिमाचल में माइनस में पहुंचा पारा बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश में पारा माइनस में पहुंच गया। कल्पा में टेम्परेचर -0.6 डिग्री, मनाली में 1.6 डिग्री और शिमला में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बर्फबारी के चलते जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को दिन…
Read MoreCategory: देश
मानुषी ने बढ़ाया मां का मान तो मिला विश्वसुंदरी का खिताब
नई दिल्ली। 17 साल बाद भारतीय सुंदरता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर अपना परचम लहराया है। चीन के सान्या शहर में शनिवार रात मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को इस साल की मिस वल्र्ड घोषित किया गया। स्पर्धा में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। 20 वर्षीय मानुषी ने सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ खिताब अपने नाम किया। मिस वल्र्ड प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में जब जजों ने मानुषी से पूछा-किस पेशे को सबसे ज्यादा सैलरी मिलना चाहिए और क्यों इस पर मानुषी ने कहा-चूंकि मैं अपनी मां के…
Read More17 साल के बाद मिस वर्ल्ड का ख़िताब भारतीय सुंदरी ने जीता,मानूसी छील्लर बनीं मिस वर्ल्ड 2017
भारत ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। और मिस वर्ल्ड बनी है मानुषी छील्लर हरियाणा निवासी मानुषी छील्लर ने मिस वर्ल्ड ख़िताब जीतकर सिर पर ताज पहन लिया है। भारत ने यह ताज 17 साल बाद जीता है। भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है. चीन में मिस वर्ल्ड 2017 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था. इसमें 118 प्रतिभागी शामिल थे. 20 साल की मानुषी हरियाणा से हैं. इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही हैं मिस मेक्सिको और तीसरे…
Read Moreमेरठ में सीएम योगी ने साधा पूर्व सरकारों पर निशाना
मेरठ । निकाय चुनाव के लिए सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अवैध बूचडखानों को बंद किया। पिछली किसी सरकार में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो इन स्लॉटर हाउस को बंद कर सके। बता दें कि मुजफ्फरनगर के बाद सीएम योगी मेरठ में जनसभा को संबोधित किया। सभा में पहुंचे भाजपा समर्थकों ने योगी और मोदी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। उन्होंने पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा 2007 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी 19 को राजधानी लखनऊ में करेंगे चुनावी जनसभाएं
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवम्बर को राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद की प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में पश्चिम व कैण्ट विधानसभा क्षेत्रां में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान योगी जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं लखनऊ नगर निगम चुनाव के प्रभारी अशोक कटारिया ने आईपीएन को बताया कि स्वच्छ लखनऊ, सुन्दर लखनऊ व विकसित लखनऊ के निर्माण के लिए भाजपा प्रत्याशियों…
Read Moreराम जन्मभूमि परिसर में घुस रहे 8 संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अयोध्या । यूपी के अयोध्या स्थित शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे आठ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से कई आईडी मिली हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन लोगों से पूछताछ कर रही हैं। हिरासत में लिए गए संदिग्धों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। शुक्रवार रात सरयू पुल की तरफ से ये संदिग्ध सब्जी मंडी होते हुए कटरा पुलिस चौकी, फिर राम जन्मभूमि परिसर की तरफ बढ़े। तभी पुलिस ने उन्हें रोका। नाम…
Read Moreघाटी का मुगल रोड शुक्रवार से बंद, कश्मीर-हिमाचल में चौथे दिन भी बर्फबारी
श्रीनगर/शिमला । जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल में शुक्रवार से शनिवार के बीच जोरदार बर्फबारी हुई है। फिसलन की वजह से पुंछ से शोपियां को जोडऩे वाली ऐतिहासिक मुगल रोड को शुक्रवार से बंद कर दिया गया है। उधर, हिमाचल के डुंडी, लाहौल-स्पीती और उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भी ताजा बर्फबारी हुई है। ट्रैफिक पुलिस के अफसर ने बताया कि कश्मीर के सोनमर्ग, जोजिला, मीनमार्ग और द्रास में शनिवार को फिर से बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से लद्दाख रीजन को कश्मीर से जोडऩे वाले हाईवे पर दूसरे दिन शनिवार को…
Read Moreबारिश की वजह से तापमान गिरा दिल्ली को जहरीली हवा से मिली राहत
नई दिल्ली । राजस्थान और जम्मू-कश्मीर की ओर बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय बादलों ने राजधानी में डेरा डाल दिया था। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर को जहरीली हवा से भी राहत मिली है। हवा की रफ्तार भी 8 से 13 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। इसकी वजह से प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आ गई है। तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिल्ली में…
Read Moreअरुणाचल में भारत-चीन बॉर्डर पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया
अरुणाचल प्रदेश । भारत और चीन की सीमा पर शनिवार अल सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजीकल सर्वे के अनुसार रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। भूकंप सुबह 4.4 बजे आया जिसका केंद्र भारतीय नगरों पासीघाट और तेजू से 240 किमी दूर स्थित है। वहीं चीनी मीडिया के अनुसार तिब्बत के नींगची से महज 57 किमी दूर 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया है। चीन के जिस इलाके में इस भूकंप का प्रभाव सबसे ज्यादा रहा वहां जनसंख्या काफी कम है। भूकंप का केंद्र अलोंग…
Read Moreसिनेमा जगत के पितामह थे वी शांताराम गूगल ने डूडल लगा किया याद
मुंबई। सिनेमा जगत के पितामह थे वी शांताराम गूगल ने डूडल लगा किया याद वी शांताराम एक ऐसे फिल्मकार के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर अर्थपूर्ण फिल्में बनाकर लगभग छह दशकों तक सिने दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई। वी शांताराम मूल नाम राजाराम वानकुदरे शांताराम का जन्म 18 नवंबर 1901 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में छोडऩी पड़ी। उनक रूझान बचपन से ही फिल्मों की ओर था…
Read More