पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी लगाने को सरकार तैयार: जेटली

नई दिल्ली। केंद्र सरकार पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाना चाहती है, लेकिन ऐसा वह सिर्फ राज्यों के साथ आम सहमति के बाद ही करेगी। यह जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी है। राज्यसभा में उत्तर देते हुए अरुण जेटली ने कहा, जहां तक केंद्र सरकार का संबंध है, हम जीएसटी के तहत पेट्रोलियम उत्पादों को लाने के पक्ष में हैं। मुझे इसे स्पष्ट रूप से रखने दें। लेकिन हम राज्यों की सहमति का इंतजार करेंगे और मुझे उम्मीद है कि कुछ चरणों में अपेक्षा के…

Read More

2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में ए राजा समेत सभी आरोपी बरी

नई दिल्ली। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के पहले मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और द्रमुक सांसद कनिमोड़ी समेत सभी आरोपी तीनों मामलों में बरी हो गए हैं। फैसला आते ही कोर्टरूम तालियों से गूंज उठा। बताया जा रहा है कि सबूतों के अभाव में सभी अरोपियों को बरी किया गया है। फैसला सुनाते वक्त जज ने कहा कि सीबीआई आरोप साबित करने में नाकाम रही है। अब सवाल यह उठता है कि घोटाला हुआ, तो फिर किसने किया फैसला आने के बाद खुशी जाहिर करते हुए, कनिमोड़ी ने कहा,…

Read More

7वां वेतन आयोग: न्यूनतम वेतन में नहीं होगा कोई इजाफा?

नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को आए हुए 18 महीने से अधिक का वक्त बीत चुका है, लेकिन अब भी न्यूनतम वेतन में इजाफे की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। न्यूनतम वेतन में इजाफे को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच गहरे भ्रम की स्थिति है। बीते दो महीनों से केंद्र सरकार लगातार एंप्लॉयीज को यह आश्वासन दे रही है कि फिटमेंट फैक्टर और सैलरी में 7वें वेतन आयोग के तहत इजाफा किया जाएगा। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय कर्मियों के न्यूनतम वेतन में इजाफे…

Read More

बिटकॉइन से अमिताभ बच्चन ने भी कमाया तगड़ा मुनाफा

मुंबई। बिग बी बिटकॉइन की ऐसी लहर की सवारी कर रहे हैं, जिसके बारे में कम ही लोगों ने अंदाजा लगाया होगा। बच्चन परिवार ने ढाई साल पहले लगभग 1.6 करोड़ रुपये का जो स्टॉक इन्वेस्टमेंट किया था, उसकी वैल्यू अब 110 करोड़ रुपये आसपास हो चुकी है। बिटकॉइन को लेकर वॉल स्ट्रीट और कई फाइनैंशल मार्केट्स में जो दीवानगी पैदा हुई है, उसके चलते ही ऐसा हुआ। 2015 के मध्य में अपने बेटे अभिषेक के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल इन्वेस्टमेंट के तहत मेरीडियन टेक पीटीई में…

Read More

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान जारी हुआ जयललिता का अंतिम वीडियो

चेन्नई। तमिलनाडु में आरके नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से एक दिन पहले दिनाकरण गुट की ओर से जयललिता का अस्पताल में लिया गया अंतिम वीडियो जारी किया गया। इसे चुनाव में भावनात्मक कार्ड खेलने का प्रयास माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जयललिता के निधन से खाली हुई सीट आरके नगर पर उपचुनाव कराया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि जयललिता अस्पताल में कोई पेय पी रही हैं और बीमार नजर आ रही हैं। दावा किया गया है कि यह वीडियो अस्पताल…

Read More

अय्यर-सिब्बल के बयानों से गुजरात चुनाव में राहुल की कोशिशों को लगा धक्का : मोइली

हैदराबाद। कांग्रेस के सीनियर लीडर एम. वीरप्पा मोइली ने कहा कि गुजरात चुनाव के दौरान मणिशंकर अय्यर और कपिल सिब्बल के विवादास्पद बयानों के चलते राहुल गांधी की कोशिशों को धक्का लगा। कांग्रेस वो हासिल नहीं कर पाई, जिसकी वह हकदार थी। बता दें कि अय्यर ने नरेंद्र मोदी को नीच व्यक्ति बताया था, वहीं सिब्बल ने अयोध्या मामले की सुनवाई 2019 के बाद होनी चाहिए। इससे चुनावों पर असर पड़ सकता है। मोइली ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का…

Read More

नक्सलियों का तांडव: स्टेशन पैनल फूंका, उपमुखिया की गोली मारकर की हत्या

भागलपुर। नक्सलियों ने आज यानि 20 दिसंबर को बिहार-झारखंड बंद का ऐलान कर रखा है। इससे पहले नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है और मंगलवार की रात किऊल-भागलपुर रेलखंड पर मसुदन स्टेशन के केबिन पैनल को आग के हवाले कर दिया। साथ ही नक्सलियों ने चानन थाना क्षेत्र के संग्रामपुर पंचायत के उप मुखिया वीरेंद्र कोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मसुदन रेलवे स्टेशन के पैनल को आग के हवाले करने के बाद नक्सलियों ने दो रेलकर्मियों को अगवा कर पूरे दिन ट्रेन परिचालन बाधित रखने का…

Read More

संसद में गूंजेगा लालू यादव का सुरक्षा मामला व एफआरडीआई बिल, टीएमसी ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। संसद के शीत सत्र में मंगलवार को लोकसभा में लालू यादव का सुरक्षा मामला और एफआरडीआई बिल का मुद्दा उठाया जाएगा। इसी क्रम में जहां बिल की वापसी को लेकर तृणमूल कांग्रेस के तमाम नेताओं द्वारा संसद के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं राजद सांसद जेपी यादव ने लालू यादव की सुरक्षा मामले को लेकर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दे दिया है। तृणमूल कांग्रेस के तमाम नेता मंगलवार को संसद में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्होंने मांग रखी है…

Read More

नोएडा-दक्षिणी दिल्ली का आसान होगा सफर

नई दिल्ली। दिल्ली की परिवहन सेवा में ठीक डेढ़ दशक पहले शुमार मेट्रो अपनी 15 वीं वर्षगांठ पर आगामी 25 दिसंबर को कालका जी से बॉटनिकल गार्डन तक जाने वाली मैजेंटा लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इस लाइन के शुरू होने के बाद नोएडा और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा समय में कमी आएगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को उक्त लाइन के चालू होने की जानकारी दीं। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त सीएमआरएस ने पिछले महीने 12.64 किलोमीटर वाले इस सेक्शन को सुरक्षा संबंधी मंजूरी दी…

Read More

ओखी पीडि़तों से मिलने पीएम मोदी मैंगलोर से लक्षद्वीप पहुंचे

तिरुवनंतपुरम। सोमवार को मैंगलोर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरन्द्र मोदी मंगलवार की सुबह ओखी तूफान प्रभावित इलाकों के दौरे पर लक्षद्वीप पहुंच चुके है। पीएम मोदी वहां पर एजेंसियों की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यों की जायजा लेंगे और उसकी समीक्षा करेंगे।  मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लक्षद्वीप के लिए निकलते हुए दिखाया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी सोमवार की रात को मैंगलोर पहुंचे थे। पिछली रात को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा-कर्नाटक के मैंगलुरू के लिए निकल रहा हूं। मैं लक्षद्वीप, तमिलनाडु…

Read More