चुनाव में लोगों ने मोदी का गुजरात मॉडल खारिज कर दिया: राहुल

अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के नतीजे पर चर्चा करने के लिए पार्टी के नेताओं से मिले और दावा किया कि चुनाव में प्रधानमंत्री का बहुचर्चित गुजरात विकास मॉडल खारिज कर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी की हार के कारणों का पता लगाने के लिए यहां क्षेत्र वार आत्मचिंतन बैठक की। राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, आप बहुत अच्छे से लड़े। हम भाजपा को घेरने में सफल रहे क्योंकि आप देख सकते हैं कि वे हमारे सवालों का जवाब देने में अक्षम थे। उन्होंने कहा, मोदीजी…

Read More

कर्नाटक में भी नाबालिग बच्चियों से रेप पर होगी फांसी!

बेंगलुरु। मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में 12 साल तक की बच्चियों से रेप के मामले में दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा का प्रस्ताव पारित किया है। अब कर्नाटक सरकार भी ऐसा ही कानून लाने जा रही है। कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने रविवार को यह जानकारी दी। गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बताया, ‘नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले को लेकर हम बेहद सख्त हैं। कर्नाटक सरकार एक ऐसा कानून को लाने की तैयारी कर रही है, नाबालिग से रेप के दोषियों को फांसी की सजा मिले।…

Read More

प्रधानमंत्री करेंगे मैजेंटा लाइन का उद्घाटन

मुख्यमंत्री केजरीवाल को नहीं भेजा न्योता नई दिल्ली। सोमवार को मजेंटा लाइन के बोटेनिकल गार्डन-कालकाजी मंदिर कॉरिडोर पर देश की पहली स्वचालित मेट्रो ट्रेन के उद्घाटन से दिल्ली मेट्रो के इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी। 12.64 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का ज्यादातर हिस्सा और स्टेशन दिल्ली में है। इसके बावजूद पहले स्वचालित मेट्रो का श्रेय दिल्ली नहीं ले सकी, क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) व सूबे की सरकार ने दिल्ली में उद्घाटन समारोह आयोजित करने में रुचि नहीं दिखाई। डीएमआरसी के इस मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन…

Read More

अमृतसर-नांदेड़ के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू

नई दिल्ली।सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार को पंजाब के अमृतसर और महाराष्ट्र में सिख तीर्थ स्थल नांदेड़ के बीच सीधी उड़ान शुरू की। एयर इंडिया के मुताबिक, अमृतसर-नांदेड़ मार्ग पर हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को परिचालन होगा। इस मार्ग पर ए-320 नियो विमान को लगाया गया है। विमानन कंपनी अमृतसर और मुंबई के बीच भी सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी। एयर इंडिया ने बयान में कहा कि उड़ान संख्या एआई 815 दिन में 10 बजकर 55 मिनट पर अमृतसर से रवाना होगी और 1 बजकर…

Read More

हिमाचल प्रदेश: जेपी नड्डा रेस में आगे, धूमल जाएंगे राज्यसभा

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की पसंद हैं जेपी नड्डा। राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा फिलहाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं। नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सामने मुख्यमंत्री पद के लिए असमंजस बरकरार है। खबर है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इस बीच जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर रविवार को हिमाचल प्रदेश पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि आज ही हिमाचल सीएम के नाम की घोषणा की दा सकती है। सूत्रों…

Read More

हाई स्पीड कॉरिडोर पर 20 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा रेलवे

नई दिल्ली। सरकार भारतीय रेलवे को नई गति और दिशा देने की तैयारी में है। रेल मंत्रालय अपने महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट के तहत 10 हजार किलोमीटर के ट्रंक रूट को हाई स्पीड कॉरिडोर में बदलने और अन्य आधुनिकीकरण प्रॉजेक्ट्स के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का निवेश योजना तैयार कर रहा है। इस पूरे प्रॉजेक्ट को 10 साल में पूरा किया जाएगा और हर साल करीब 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकी ने यह जानकारी दी है।अधिकारी ने कहा, चूंकि पिछले 3-4 दशक में रेलवे…

Read More

फोर्ब्स के टॉप 100 सिलेब्रिटी, प्लेयर्स में कोहली सबसे आगे

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जलवा फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 सिलेब्रिटी में भी कायम है। कोहली इस लिस्ट में शामिल खिलाडिय़ों में सबसे आगे हैं। फोर्ब्स इंडिया ने टॉप 100 सिलेब्रिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में खेल की दुनिया के साथ-साथ बॉलिवुड की हस्तियों का दबदबा देखा जा सकता है। टॉप 100 खिलाडिय़ों में खेल की दुनिया के 21 सितारे शामिल हैं, जिनमें 15 क्रिकेटर हैं। खिलाडिय़ों की सूची में टॉप पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं। विराट कोहली रेकॉर्ड्स…

Read More

लोगों के ‘दर्द’ के प्रति पुलिस संवेदनशील हो : राजनाथ

नयी दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस से कहा कि वह लोगों के ‘दर्द’ के प्रति संवेदनशील हो। उन्होंने इस बात पर गौर किया कि सख्ती और बल का प्रयोग कभी-कभी ‘प्रतिकूल’ हो सकता है। खुफिया ब्यूरो द्वारा आयोजित वार्षिक ‘एन्डॉमेंट लेक्चर’ में गृह मंत्री ने कहा कि लोगों को आम जनता की समस्या के प्रति अवश्य संवेदनशील होना चाहिये और उनके ‘दर्द’ को महसूस करने की क्षमता विकसित करनी चाहिये। उन्होंने कहा, पुलिस को लोगों का दर्द कम करने में अवश्य भूमिका निभानी चाहिये। भले ही पुलिस कभी-कभार…

Read More

सवाई माधोपुर में बस नदी में गिरी, 32 की मौत

जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल थाना क्षेत्र में आज तड़के एक निजी बस के बनास नदी में गिर जाने से 32 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एसपी मामन सिंह ने बताया कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दी जिससे बस तकरीबन एक सौ फीट की ऊंचाई से बनास नदी में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ग्रामीणों ने लोगों को निकालने का काम आरंभ किया। सिंह ने बताया कि अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।…

Read More

गणतंत्र दिवस की परेड से पश्चिम बंगाल की झांकी हटाना राज्य का अपमान: ममता

कोलकाता। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड से पश्चिम बंगाल की झांकी को केंद्र द्वारा कथित रूप से हटाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि यह राज्य का अपमान है। पश्चिम बंगाल सरकार ने परेड के लिए अपनी झांकी के लिए एकता ही भाईचारा विषय का प्रस्ताव दिया था। यहां एलन पार्क में क्रिसमस फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए ममता ने कहा, इस वर्ष हमारी प्रस्तावित थीम एकताई सम्प्रिति थी। शायद इसीलिए हमें बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा, इस बार…

Read More