कांग्रेस अधिवेशन में राहुल ने दिया बुजुर्ग नेताओं को साथ लेकर चलने का भरोसा

नई दिल्ली। देश को इन दिनों बांटने का काम चल रहा है। एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है। देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, लेकिन इसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को 2 दिवसीय कांग्रेस महाअधिवेशन के उद्घाटन सत्र में यह बात कही। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देश भर से आए कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह जो हाथ का निशान है, यही देश को जोडऩे और आगे ले जाने का…

Read More

राज्यपाल के हिंदी में अभिभाषण के बाद कांग्रेस ने किया हंगामा

शिलॉन्ग। ईसाई बहुल राज्य मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को हिंदी में अभिभाषण देकर सबको हैरान कर दिया।हालांकि, ईस्ट शिलॉन्ग से कांग्रेस के विधायक अम्परीन लिंगदोह राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही सदन से वॉक आउट कर गए। इसके इतर मवलई से पार्टी विधायक पीटी सॉकमी ने इस बात का विरोध किया और कहा कि यह एक गलत रवैया है। इसके इतर पहले जब स्पीकर दोंकुपर रॉय ने कहा कि सदन को राज्यपाल संबोधित करेंगे तो सॉकमी ने खड़े होकर एक स्पष्टीकरण मांगा…

Read More

लोकसभा में टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का दिया नोटिस

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पूरी नहीं करने पर टीडीपी नैशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (एनडीए) छोडऩे का फैसला कर चुकी है। आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने अब मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की है। वाईएसआर कांग्रेस ने भी अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है। इस बीच कांग्रेस ने भी इस पर साथ देने का ऐलान कर दिया है। मोदी सरकार का क्या होगा? अविश्वास प्रस्ताव आने पर मोदी सरकार पर कोई खतरा नहीं दिख रहा…

Read More

30 साल बाद बदलेगी राष्ट्रीय वन नीति

नई दिल्ली। देश में 30 साल बाद राष्ट्रीय वन नीति में बदलाव किए जाने की तैयारी है। नए ड्राफ्ट में क्लाइमेंट चेंज, ग्रीन कवर में कमी और आबादी के क्षेत्र में जंगली पशुओं के घुस आने जैसी नई उभरी समस्याओं को भी शामिल किया जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नैशनल फॉरेस्ट पॉलिसी 2018 का ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसमें स्थायी वन प्रबंधन के जरिए क्लाइमेट चेंज की समस्या से निपटने का समाधान पेश किया है।नई नीति के तहत वैज्ञानिक प्रक्रिया के जरिए देश के एक तिहाई हिस्से…

Read More

जून से चलेगी पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, 160 किमी प्रति घंटा होगी रफ्तार

नई दिल्ली। भारत में निर्मित पहली हाई-स्पीड ट्रेन जून में शुरू की जाएगी। सेमी हाई-स्पीड सेगमेंट वाली इस ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे होगी। यह मेट्रो की तरह इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर चलेगी। इसे खींचने के लिए किसी लोकोमोटिव की जरूरत नहीं होगी। इस ट्रेन की एक खासियत तेजी से रफ्तार पकडऩा भी है। इससे सफर का समय कम करने में मदद मिलेगी। यह प्रीमियम शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में से किसी की जगह लेगी। 15 कोच वाली इस ट्रेन में बैठने के लिए चेयर-कार और सभी आधुनिक सुविधाएं रहेंगी।इसकी…

Read More

कांग्रेस, सीपीएम समेत कई दलों का अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन

नई दिल्ली। तेलुगू देशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को कई दलों का समर्थन मिलता दिख रहा है। कांग्रेस, एआईएडीएमके, टीएमसी, एनसीपी और सीपीएम जैसे बड़े दलों ने टीडीपी के अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन देने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक एनडीए की सहयोगी शिवसेना भी अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में समर्थन दे सकती है। शिवसेना लंबे वक्त से बीजेपी से नाराज चल रही है। आम आदमी पार्टी ने भी अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन देने की घोषणा कर दी…

Read More

विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए सीबीआई रखेगी अपना पक्ष

नई दिल्ली। आज लंदन के वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में विजय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले की सुनवाई के लिए भारत अपना पक्ष रखेगा। इसमें भारत यह तर्क देगा कि सीबीआई द्वारा माल्या के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 161 के तहत रिकॉर्ड किए गए स्टेटमेंट स्वीकार्य हैं।जनवरी में हुई पिछली सुनवाई के दौरान माल्या के वकील क्लैयर मॉन्टगोमरी ने भारत द्वारा पेश किए गए डॉक्युमेंट और सबूतों पर उनकी स्वीकार्यता को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा था कि ये सबूत भारत के कानून के मुताबिक भी मान्य नहीं हैं। एक सरकारी…

Read More

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अगले महीने कर सकती हैं चीन का दौरा

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार (12 मार्च) को पुष्टि करते हुए कहा कि वह जल्द ही चीन का दौरा करेंगी।  सीतारमण ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह से इतर इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, हां, यह संभवत: अप्रैल के अंत में होगा ।उन्होंने कहा कि हालांकि इस संबंध में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है।  रक्षा मंत्रालय ने पिछले हफ्ते इससे इंकार किया था कि रक्षा मंत्री चीन की यात्रा पर जा रही हैं। चीन ने पिछले वर्ष जून में भूटान…

Read More

लालू ,जगन्नाथ समेत 31 आरोपियों पर आज आने वाला फैसला टल सकता है -चारा घोटाला

चारा घोटाला

रांची : चारा घोटाला के चौथे मामले में आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर आने वाला फैसला टल सकता है. दरअसल लालू प्रसाद की ओर से सीबीआई कोर्ट में आवेदन देकर इस केस में बिहार के तत्कालीन एजी को आरोपी बनाने की मांग की गई है. आवेदन पर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में आज सुनवाई होने वाली है. लिहाजा दुमका कोषागार में लालू प्रसाद, जगन्नाथ मिश्र समेत 31  आरोपियों पर आज आने वाला फैसला टल सकता है. क्या है दुमका कोषागार मामला  दुमका में पशुपालन पदाधिकारियों,…

Read More

पहाड़ों पर जाकर आत्मचिंतन करें चाचा नीतीश – तेजस्वी की चुटकी

तेजस्वी यादव

पटना : बिहार के उपचुनावों में मिली शानदार जीत से उत्साहित राष्ट्रीय जनता दल के नेता और राज्य के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पहाड़ों पर जाकर आत्मचिंतन की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जनता के मसीहा आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को जेल भेजने वालों की 28 साल के बच्चे के सामने हालत खराब हो गई। अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी के जीत के एक दिन बाद तेजस्वी ने कहा, चाचा नीतीश जी बहुत दुखी और निराश हैं। मेरा उन्हें…

Read More