डायबिटीज के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है वायु प्रदूषण: रिसर्च

आंकड़ों की बात करें तो दुनियाभर में फिलहाल 42 करोड़ मधुमेह के रोगी हैं। वर्तमान में भारत में ही 3 करोड़ से ज्यादा डायबिटीज के शिकार लोग हैं। पेरिस। अमेरिका में हुए एक रिसर्च के अनुसार 2016 में डायबिटी के सात नए मामलों में एक मामले के लिए वायु प्रदूषण जिम्मेदार रहा। इसमें पता चला है कि वायु प्रदूषण की वजह से भी इस बीमारी के पनपने की आशंका बढ़ जाती है।  डायबिटीज मुख्य रूप से जीवनशैली से जुड़ी होती है। इसके कारकों में आहार और सुस्त जीवनशैली शामिल हैं।…

Read More

आतंकियों की तरह नक्सली भी कर रहे बच्चों को भर्ती, भारत करे कार्रवाई: यूएन

वाशिंगटन। कश्मीर में सक्रिय आतंकी समूह की तरह नक्सली भी बच्चों की भर्ती कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस की रिपोर्ट में यह कहा गया है। यूएन महासचिव ने भारत सरकार से बच्चों को जो लोग भर्ती कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। गुतेरस की सशस्त्र संघर्ष में बच्चे रिपोर्ट 2017 में जैश-ए-मोहम्मद एवं हिजबुल मुजाहिदीन की पहचान की गई है। ये दोनों आतंकी संगठन कश्मीर में हथियारबंद कारनामों को अंजाम देने के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा…

Read More

सैनिक खुद खरीदेंगे बेसिक यूनिफॉर्म

कॉम्बेट ड्रेस, पीटी शूज, फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग किट, कंबल, रेनकोट जैसे सामान और स्पेशल क्लोदिंग आइटम अब भी सैनिकों को पहले की तरह ही मिलिट्री स्टोर से मिलेंगे।  नई दिल्ली। सैनिकों को दिए जाने वाले सालाना पोशाक भत्ते से उन्हें क्या क्या खरीदना होगा इसकी लिस्ट फाइनल कर दी गई है। आर्मी ने 41 आइटम की लिस्ट बनाई है जिसे रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इन 41 आइटम को जवान और जेसीओ को खुद खरीदना होगा जिसके लिए उन्हें सालाना 10 हजार रुपये का भत्ता दिया जाएगा।’हालांकि कॉम्बेट…

Read More

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इतिहास रचा, हिंदी में उपलब्‍ध कराया आदेश

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने इतिहास रच दिया। मसलन हिंदी में कोर्ट के फैसला चाहने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। न्यायालयों की भाषा अमूमन अंग्रेजी ही हुआ करती है। स्थानीय अदालत में तो स्थानीय भाषा या हिन्दी में फैसले आपको प्राप्त हो जाते हैं लेकि उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय की भाषा आधिकारिक रूप से अंग्रेजी ही है। ऐसे में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एमएमएस बेदी और जस्टिस हरिपाल वर्मा ने पहली बार हिंदी में फैसले की प्रति मुहैया कराकर न केवल इतिहास रच दिया है अपितु…

Read More

मौसम सुधरा, फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। बता दें कि मौसम सही होने के साथ ही यात्रियों को आगे बढऩे की इजाजत दे दी गई है। बारिश को देखते हुए कश्मीर डिविजन में सभी स्कूलों को शनिवार को बंद रखा गया है।पहलगाम और बालटाल के रास्ते पैदल यात्रा को मौसम ठीक होने के बाद शुरू कर दिया गया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान दुर्गम रास्ते पार कर दर्शन करने में श्रद्धालुओं…

Read More

व्हाट्सऐप ग्रुप में नहीं भेज सकेंगे गैरजरूरी मेसेज

व्हाट्सऐप ने भारत में बिजनस अकाउंट्स को देखते हुए यह कदम उठाया है। इससे एडमिन ग्रुप सदस्यों को गैरजरूरी मेसेज भेजने से रोक सकेगा। नई दिल्ली। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। अब कम्पनी ने नए फीचर की पेशकश की है जिसकी मदद से व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन मैसेजिस को कंट्रोल कर सकेगा। व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.18.201 और आईफोन के लिए स्टेबल वर्जन 2.18.70 पर पेश किए गए इस फीचर से ग्रुप एडमिन उस ग्रुप के सदस्य द्वारा भेजे जाने वाले मेसेज…

Read More

अब हफ्ते में चार दिन चलेगी लखनऊ जं.-आनन्द विहार डबल डेकर एक्सप्रेस

डबल डेकर एक्सप्रेस मंगलवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलाई जायेगी। लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ से आनन्द विहार (नई दिल्ली) के बीच चलने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन के आवृत्ति में वृद्धि करने जा रहा है। जिसके बाद यह ट्रेन हफ्ते में चार दिन चलेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 12583-12584 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. डबल डेकर एक्सप्रेस की आवृत्ति में 03 जुलाई से वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। पूर्वात्तर रेलवे के मुख्य जनसर्म्पक अधिकारी संजय यादव ने  बताया कि 12583-12584 लखनऊ…

Read More

डॉलर के मुकाबले 70 के स्तर तक जा सकता है रुपया

मुंबई। डॉलर के मुकाबले रुपये में यूं तो हर दिन कुछ उतार-चढ़ाव बना रहता है, लेकिन गुरुवार को यह भारतीय करंसी अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 69.09 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। यह पहला मौका था, जब डॉलर के मुकाबले रुपये 69 के स्तर तक चला गया। एक्सपर्ट्स की मानें तो कच्चे तेल के दामों में तेजी और अमेरिका और चीन में ट्रेड वॉर के चलते करंसी में यह तेज गिरावट आई है।पहले घंटे के कारोबार में ही रुपया 69 से नीचे…

Read More

बेटिकट यात्रा पर जुर्माना बढ़ाकर 1000 रुपये कर सकता है रेलवे

मुंबई। बिना टिकट की रेल यात्रा पर जुर्माना बढ़ाकर अब 1,000 रुपये किया जा सकता है। दरअसल, पश्चिमी रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से वसूले जानेवाले जुर्माने की मौजूदा रकम तीन गुना बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। संभावना है कि रेलवे बोर्ड इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दे क्योंकि अधिकारियों को लगता है कि भारी-भरकम जुर्माने से बेटिकट यात्रा करनेवाले रेल यात्री हतोत्साहित होंगे।अभी बिना टिकट के प्रथम और द्वितीय श्रेणी के रेल डब्बों में यात्रा करनेवालों से 250 रुपये का जुर्माना वसूला जाता है। इससे पहले जुर्माने की रकम…

Read More

सीबीएसई ने 130 शिक्षकों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

नई दिल्ली। सीबीएसई ने देशभर के 130 शिक्षकों और कॉर्डिनेटर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।इन शिक्षकों पर 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के दौरान अंकों को गिनने में गलती होने का मामला तय हुआ है।बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की कॉपियों में अंकों को ठीक से नहीं गिना गया था। जिसके चलते छात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।वहीं पुर्नमूल्यांकन में गलती होने पर सीबीएसई ने दो दिन पहले ही पांच शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी…

Read More