धार्मिक स्थलों के रख-रखाव पर जजों की रिपोर्ट पीआईएल की तरह देखी जाए : सुप्रीम कोर्ट का आदेश

नई दिल्ली। धार्मिक स्थलों और चैरिटेबल संस्थानों की सफाई, रख-रखाव, संपत्ति और अकाउंट्स के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कोर्ट ने जिला न्यायालयों को इनसे संबंधित शिकायतों की जांच करने और इनकी रिपोर्ट हाई कोर्ट में सौंपने का आदेश दिया है। सर्वोच्च अदालत ने इन्हें पीआईएल मानने का भी आदेश दिया है।सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश सभी मंदिरों, मस्जिद, चर्च और दूसरे धार्मिक चैरिटेबल संस्थाओं पर लागू होगा। जिला जजों की रिपोर्ट को पीआईएल की तरह ही माना जाएगा, जिनके आधार पर हाई कोर्ट उचित…

Read More

बकरीद की नमाज के लिए मंदिर ने खोले दरवाजे, बाढ़ में डूबी मस्जिद

तिरुवनंतपुरम। बाढ़ से जूझ रहे केरल में ईद-अल-अजहा के मौके पर सांप्रदायिक एकता की एक बेहतरीन मिशाल पेश की गई। केरल के ईरावतूर के मुस्लिम परेशान थे कि वे बकरीद की नमाज कहां पढ़ेंगे क्योंकि उनकी मस्जिद बाढ़ में डूबी हुई थी तो वहां के मंदिर ने अपने दरवाजे नमाज पढऩे के लिए खोल दिए।केरल के त्रिशूर जिले में माला के पास स्थित ईरावतूर में बुधवार को बकरीद के मौके पर कोचुकाडव महल मस्जिद सहित कई मस्जिदें पानी में डूबी हुई थीं। स्थानीय मुस्लिम बकरीद की नमाज को लेकर परेशान…

Read More

भारत में महिलाओं के खिलाफ भारी हिंसा, मर्द बदलें सोच: राहुल

हैम्बर्ग। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी के हैम्बर्ग में अपने भाषण के दौरान भारत में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा और देश में बढ़ रही लिंचिंग का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बहुत से मामले बढ़ गए हैं। भारत में जिस तरह से पुरुष महिलाओं को लेकर सोच रखते हैं, अब वह नजरिया बदलना होगा। राहुल ने आगे कहा कि पुरुषों को महिलाओं को समानता और सम्मान के भाव से देखना शुरू करना होगा। मैं यह कहने के लिए…

Read More

मोदी को झप्पी से कांग्रेसी नहीं थे खुश: राहुल

हैम्बर्ग। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि संसद में जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया था तो उनकी ही पार्टी के कुछ सदस्यों को यह पसंद नहीं आया था। जर्मनी के हैम्बर्ग में अपने संबोधन में गांधी ने कहा कि नफरत का जवाब नफरत से देना बिल्कुल ठीक नहीं है।उन्होंने कहा, समस्या का समाधान करने के लिये आपको उसे स्वीकार करना होगा। राहुल गांधी ने भारत और पिछले 70 वर्षों में उसकी प्रगति के बारे में भी बोला। संसद में पिछले महीने मोदी सरकार पर…

Read More

होटल बताएं, कितने पानी की जरूरतः एनजीटी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने राष्ट्रीय राजधानी के 5 सितारा होटलों को भूजल दोहन के लिए केन्द्रीय भूजल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) से अनुमति मांगने तथा उन्हें इस बारे में बताने का निर्देश दिया कि उन्हें कितने पानी की आवश्यकता है। न्यायमूर्ति आर.एस.राठौड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने होटलों से सीजीडब्ल्यूए को इस बारे में जानकारी देने के लिए भी कहा कि भूजल का दोहन कब से और हर महीने कितना किया जा रहा है। पीठ ने कहा कि उपराज्यपाल की अधिसूचना, दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली बैठक…

Read More

अखिलेश यादव इटावा में बनाएंगे कंबोडिया के अंकोरवाट जैसा भव्य विष्णु मंदिर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर राजनीति में कूदते हुए ऐलान किया कि अगर वह सत्‍ता में आए तो इटावा में में भगवान विष्णु का नगर विकसित किया जाएगा और इसमें भव्य मंदिर भी होगा। उन्‍होंने कहा कि भगवान विष्‍णु का यह मंदिर कंबोडिया के विश्‍व प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की तरह होगा।  अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हम भगवान विष्णु के नाम पर लायर सफारी (इटावा) के निकट 2000 एकड से अधिक भूमि पर नगर…

Read More

केरल बाढ़ पीड़ितों को गायक और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने समर्पित किया सुपरहिट गीत

गायक और म्यूजिक कंपोजर रहमान ने गाया, ‘केरल, केरल, परेशान मत हो केरल।’ इस कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो जा रहा है। ट्विटर से लेकर फेसबुक पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं। गायक और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक गाना समर्पित किया है। अमेरिका के कैलिफॉर्निया के लॉस एंजिलिस में परफॉर्म कर रहे रहमान ने अपने हिट गाने ‘मुस्तफा-मुस्तफा’ के शब्दों में बदलाव कर ‘केरल-केरल’ गाया और सदी की सबसे भयानक त्रासदी से जूझ रहे इस राज्य को ये…

Read More

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक कुलदीप नैयर का 95 साल की उम्र में निधन

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ाई के लिए याद किये जाएंगे। उनके निधन से राष्ट्र को बड़ी हानि हुई है। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन हो गया है। वह 95 साल के थे। कुलदीप नैयर बीते तीन दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। काफी समय में से उनकी सेहत बहुत खराब थी। बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, वह राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी रह चुके हैं। कुलदीप नैयर का जन्म 14 अगस्त 1924…

Read More

केरल बाढ़: 167 लोगों की मौत, 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

तिरुवनंतपुरम। केरल में बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कारण हुई तबाही के चलते फसल और संपत्तियों समेत कुल 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। यही नहीं, मौसम विभाग के द्वारा राज्य के 14 में से 13 जिलों में फिर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा सेंट्रल वॉटर कमिशन के सभी नौ फ्लड मॉनिटरिंग स्टेशनों से बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि केरल में अब तक 167 लोगों की…

Read More

कई रोगों में कारगर सस्ती पेनिसिलिन बाजार से गायब

नई दिल्ली। उस समय आरती नौ साल की थी जब उनके माता-पिता को पता चला कि वह रुमेटिक हार्ट रोग से पीडि़त है। यह ऐसी बीमारी होती है जिसमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से दिल का वाल्व और अन्य अंग डैमेज होने लगता है। संयोग से उनको एक सस्ती दवा का पता चल गया जिसकी मदद से इस बीमारी को रोका जा सकता था और वह दवा थी पेनिसिलिन का इंजेक्शन। एम्स के डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक आरती को हर दो हफ्ते पर इंजेक्शन लगता था। लेकिन उनको उस…

Read More