पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढ़ोतरी, रुपए में भी रिकॉर्ड गिरावट

मुंबई। एक तरफ जहां रुपए में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों के कारण आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 12 पैसे बढ़कर 78.30 रुपए प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल की कीमत बढऩे के बाद यह 69.93 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 85.72 रुपए और डीजल के दाम 74.24 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढऩे से इसका असर खाने-पाने…

Read More

आरबीआई की रिपोर्ट पर सरकार का स्पष्टीकरण, 10 हजार करोड़ रुपये के नोट अब भी बाहर

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक के 500 रुपये और 1000 रुपये मूल्य के पुराने नोटों को प्रचलन से हटाने के मद्देनजर 99.3 फीसदी पुराने नोटों के वापस आने के आकंड़े जारी करने के बीच सरकार ने बुधवार को कहा कि नोटबंदी जिन उद्देश्यों को लेकर की गई थी वह काफी हद तक उसे हासिल करने में सफल रही है। आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव एस सी गर्ग ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नोटबंदी के प्रमुख उद्देश्यों में कालेधन को नियंत्रित करना, आतंक वित्त पोषण पर काबू पाना, डिजिटल लेनदेन…

Read More

सुषमा ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति का किया आह्वान

हनोई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि आर्थिक समृद्धि तथा समुद्री सुरक्षा दोनों काफी महत्वपूर्ण है और सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में गैर पारंपरिक तथा नई उभरती चुनौतियों का मिलकर सामना करना है,सुषमा ने वियतनाम की राजधानी हनोई में तीसरे हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा, हम समुद्री शांति तथा स्थायित्व के बिना हिंद महासागर के संसाधनों का लाभ नहीं ले सकते हैं। आर्थिक समृद्धि तथा समुद्री सुरक्षा जरूरी है। सुरक्षा एक सर्वव्यापी अवधारणा है जिसमें पारंपरिक, गैर पारंपरिक तथा इस क्षेत्र में उभरे नये खतरे…

Read More

टेक महिन्द्रा-माइक्रोसॉफ्ट में साझेदारी, अनचाहे कॉल से मिलेगी मुक्ति

नई दिल्ली। देश की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर अनचाहे कॉल्स से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया है। टेक महिन्द्रा ने इस दिशा में काम करने के लिए सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक करार का एलान किया। कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के विनियमन के अनुसार दूसंचार की स्वस्थ व्यवस्था बनाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) आधारित समाधान तैयार करने के लिए टेकमहिंद्रा ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ हाथ मिलाया है। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित…

Read More

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार तड़के से ही तेज बारिश जारी है। इसके चलते लोगों को एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इसके चलते सुबह लोगों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी रही है और बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने से भारी कई इलाकों में भारी जाम लग गया है। दक्षिणी दिल्ली के धौला कुआं, आरके पुरम, तीन मूर्ति भवन इलाके में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिसके चलते ट्रैफिक बहुत धीरे चल रहा…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नीलगिरि में रिजॉर्ट हुआ सील

मिथुन चक्रवर्ती की बड़ी मुश्किलें नई दिल्ली। तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के हाथी गलियारे में अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 11 रिसॉर्ट को सील कर दिया गया है। इस रिसॉर्ट में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के रिसॉर्ट भी शामिल है।इलाके में अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। इनमें एक रिसॉर्ट बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का भी है। शीर्ष अदालत के आदेश का अनुपालन करते हुए नीलगिरि जिला प्रशासन ने…

Read More

होटल कांड: मेजर गोगोई पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

नई दिल्ली। श्रीनगर होटल कांड में भारतीय सेना के मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में गोगोई के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। जांच में मेजर गोगोई को ड्यूटी के दौरान कहीं और होने का जिम्मेदार ठहराया गया। इसके अलावा निर्देशों के खिलाफ जाकर स्थानीय लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए भी जिम्मेदार माना गया।कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की अनुशंसा के बाद मेजर गोगोई को कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों ने बताया कि कोर्ट आफ इंक्वायरी ने पाया…

Read More

मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को घोर तंगहाली में धकेल दिया: सुरजेवाला

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी अनौपचारिक और अदूरदर्शी आर्थिक नीतियों से उन्नतिशील अर्थव्यवस्था को बिगाड़कर घोर तंगहाली में धकेल दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सिलसिलेवार ढंग से किए ट्वीट के जरिए कहा, प्रिय अरुण जेटली, कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल (2004-2014) के दौरान देश में स्वतंत्रता के बाद सबसे अधिक कारक-लागत आधारित दशकीय आर्थिक विकास दर 8.13 फीसदी रही। मोदी सरकार में 2017-18 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर 6.7 फीसदी रही, जो चार साल का निचला स्तर है। जुलाई 2018…

Read More

मेघालय उपचुनाव: सीएम कोनराड संगमा जीते

शिलॉन्ग। मेघालय में पिछले हफ्ते गुरुवार को दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हुई। मतगणना शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर साउथ तुरा सीट से एनपीपी कैंडिडेट और राज्य के सीएम कोनराड संगमा विजयी घोषित किए गए हैं। सीएम संगमा का मुकाबला कांग्रेस के शार्लोट मोमिन से था, जिन्हें संगमा ने 8420 मतों से पराजित किया है।हालांकि तीसरे राउंड की मतगणना के बाद रानीकोर सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) कैंडिडेट एनपीपी से करीब 4500 वोटों से आगे हैं। रानीकोर सीट पूर्व मंत्री…

Read More

सर्प शांति यज्ञ कराएगा विभाग

हैदराबाद। नाग-नागिन पर बनी काल्पनिक फिल्मों में आपने देखा होगा कि सांप के डसने के बाद लोग रुढिय़ों में फंसकर इलाज के बजाए तंत्र-मंत्र आदि में जुट जाते हैं। पूजा-हवन आदि का भी इस उम्मीद में सहारा लेते हैं कि सांप लोगों से अब दूर रहेंगे। दरअसल, ऐसा ही मामला सामने आया है आंध्र प्रदेश के दिविसीमा से, जहां पर तकरीबन 100 लोग सांप के डसने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। हैरानीवाली बात तो यह है कि आंध्र प्रदेश सरकार…

Read More