असम के बारपेटा में भूकंप के झटके

गुवाहाटी। असम में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. 4.7 तीव्रता का भूकंप असम के बारपेटा में आया. भूकंप के चलते घरों और ऑफिस में कंपन होने लगा और लोग डर के कारण बाहर निकल आए. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह घरों से बाहर निकल आएं और कुछ देर तक खुली जगह पर रहें.जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब असम के लोग अपने काम में व्यवस्थ थे, उसी वक्त भूकंप के झटकों ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. इस दौरान 4.7…

Read More

लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी में फंसे आईआईटी के 35 छात्र सुरक्षित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ट्रेकिंग के लिए गए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (आईआईटी) के लापता 35 छात्रों के बारे में सुखद खबर है। ये सभी छात्र पूरी तरह से महफूज हैं। इससे पहले खबर मिली कि इलाके में बारिश और भारी बर्फबारी की वजह से यहां पर ट्रेकिंग के लिए आए करीब 50 लोग लापता हो गए थे।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद आईआईटी छात्रों और ट्रेकिंग के लिए गए बाकी लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, 50 ट्रेकर्स…

Read More

पीएम मोदी ने सिक्किम के पहले एयरपोर्ट पाक्योंग का किया उद्घाटन

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के पहले पाक्योंग एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट राजधानी गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर की दूरी पर है। इस एयरपोर्ट के बन जाने से इस राज्य के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चीन की सीमा से लगते इस एयरपोर्ट को काफी अहम माना जा रहा है। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पवन चामलिंग और केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी ने एयरपोर्ट का मॉडल भी देखा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट…

Read More

भारी बारिश के बाद कठुआ में फंसे 29 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारी बारिश के बाद पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति में फंसे 29 लोगों को सोमवार को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर को सभी मौसमों में देश के विभिन्न हिस्से से जोडऩे वाले जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर हुई भूस्खलन की घटना के बाद यह मार्ग बंद हो गया था, जिस पर सोमवार को यातायात बहाल कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, छह महिलाओं और 10 बच्चे समेत 29 लोगों को कठुआ जिले…

Read More

भारी बारिश के मद्देनजर पंजाब में रेड अलर्ट जारी

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर सोमवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और जिला प्रशासन से सतर्कता बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए सोमवार को एक बैठक भी बुलाई है। उन्होंने बताया, ”राज्य में मूसलाधार बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन से लगातार नजर बनाए रखने को कहा…

Read More

ओलांद की टिप्पणी से भारत-फ्रांस के संबंधों में आ सकती है खटास: फ्रांसीसी मंत्री

पैरिस। फ्रांस ने आशंका जतायी है कि राफेल सौदे को लेकर पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की ओर से की गयी टिप्पणी से भारत-फ्रांस संबंधों को नुकसान पहुंच सकता है।फ्रांस के जूनियर विदेश मंत्री जे बी लेमोयन ने रेडियो जे को दिये साक्षात्कार में सोमवार को यह बात कही। मंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की टिप्पणी से किसी को, विशेषकर फ्रांस को कोई फायदा होने वाला नहीं है, बल्कि यह भारत-फ्रांस के संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाली साबित हो सकती है। उन्होंने बाद में एक टेलीविजन चैनल को दिये साक्षात्कार में…

Read More

एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (विद्युत), एसजेवीएन द्वारा महिला मण्डल भवन – झाकड़ी का लोकार्पण

झाकड़ीः एनजेएचपीएस पुनर्वास कॉलोनी झाकड़ी में नवनिर्मित महिला मण्डल भवन का लोकार्पण एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (विद्युत) आर के बंसल  के कर कमलों द्वारा किया गया । इस महिला मण्डल भवन का निर्माण एसजेवीएन फ़ाउंडेशन द्वारा निगमित सामाजिक दायित्वों (सीएसआर) का निर्वहन करते हुये ‘मॉडल विल्लेज स्कीम’ के अंतर्गत किया गया । इस भवन निर्माण का कार्य रूपए 10.43 लाख की लागत से सम्पन्न हुआ ।निदेशक (विद्युत) ने अपने सम्बोधन में झाकड़ी  पंचायत प्रधान, उप-प्रधान व महिला मण्डल सदस्यों और स्थानीय ग्राम वासियों का हार्दिक धन्यबाद व आभार व्यक्त करते…

Read More

डेई तूफान की चपेट में आधा भारत

नई दिल्ली। ओडिशा में अपने प्रभाव से जनजीवन को अस्त व्यस्त कर चुके डेई तूफान ने देश के अन्य राज्यों में दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसी को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 23 और 24 सितंबर को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले 24 घंटे तक ओडिशा तट के आसपास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। देश के करीब 8 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा और डेई तूफान…

Read More

29 सितंबर को दिल्ली में संघ का एक और कार्यक्रम

नई दिल्ली। राजधानी में आरएसएस चीफ मोहन भागवत के महत्वपूर्ण संबोधन के कुछ दिनों बाद अब संघ से जुड़ी शिक्षण संस्था शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों के साथ बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में केंद्रीय मानव संसाधान विकास मंत्रालय, राष्ट्रीय शिक्षा नियामक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के साथ ही एआईसीटीई और जेएनयू भी सहयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नागपुर बेस्ड रिसर्च फॉर रिसर्जेंस फाउंडेशन द्वारा विज्ञान भवन में 29 सितंबर को आयोजित कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे।फाउंडेशन के संयोजक राजेश बिनीवाले ने बताया कि 300 से…

Read More

दक्षिण और उत्तर दिल्ली में बंद हो सकते हैं 4,000 फार्म हाउस

नई दिल्ली। राजधानी में आने वाले कुछ सप्ताह में सीलिंग की कार्रवाई के चलते करीब 4,000 फार्महाउस बंद हो सकते हैं। मास्टर प्लान के उल्लंघन को लेकर इन फार्म हाउसों पर ताला लग सकता है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त की गई मॉनिटरिंग कमिटी ने इन फार्म हाउसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निकायों को 7 दिन तक का समय दिया है। इन फार्म हाउसों के पास बिल्डिंग प्लान, कंप्लिशन सर्टिफिकेट और फायर एनओसी नहीं है।उत्तर एवं दक्षिणी नगर निगम के तहत आने वाले कुछ फार्म हाउसों का…

Read More