किसान यात्रा को दिल्ली में एंट्री की अनुमति नहीं

नई दिल्ली। अपनी कई मांगों को लेकर 2 अक्टूबर को राजघाट से संसद तक मार्च करने के लिए दिल्ली पहुंच रही किसान यात्रा को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत देने से पुलिस ने इनकार कर दिया है। इस दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए राजघाट और संसद के आसपास सुरक्षा इंतजाम भी कड़े कर दिए गए हैं। साथ ही गाजीपुर और महाराजपुर बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है, ताकि किसान दिल्ली में प्रवेश न कर पाएं।पुलिस सूत्रों से पता चला है कि अगर किसानों ने जबरन…

Read More

पति ने कहा-अब अडल्टरी अपराध नहीं, पत्नी ने ले ली अपनी जान

चेन्नई। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि अडल्टरी अब अपराध नहीं है लेकिन अब इस फैसले के साइड इफेक्ट दिखने शुरू हो गए हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में एक 24 साल की विवाहिता ने खुदकुशी कर ली क्योंकि उसके पति ने उससे कहा कि वह अब उसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने से रोक नहीं सकती, क्योंकि अब यह संवैधानिक हो गया है।मृतका का नाम पुष्पालता है, जिन्होंने अपने सूइसाइड नोट में भी खुदकुशी की वजह भी यही बात लिखी। पुलिस ने इस नोट को जब्त कर…

Read More

गांधी जयंती पर एनसीपी का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) बीजेपी सरकार के खिलाफ 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। यह आंदोलन केंद्र और राज्य सरकार की भ्रामक नीतियों के खिलाफ होगा। एनसीपी की ओर से यह जानकारी दी गई है।एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक के मुताबिक महात्मा गांधी द्वारा प्राप्त की गई स्वतंत्रता, लोकतंत्र और संवैधानिक संप्रभुता बीजेपी की प्रतिकूल नीतियों के कारण खतरे में आ गई है। इसलिए, सरकार के खिलाफ, एनसीपी ने आंदोलन का पुकारा है। 2 अक्टूबर को, गांधी जयंती के अवसर पर एनसीपी के…

Read More

विवेक तिवारी हत्याकांड: लगातार मंत्री और नेता पहुँच रहे कल्पना के घर

लखनऊ। एक तो साधारण आदमी एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर (नार्थ) विवेक तिवारी (38) की पुलिस के सिपाही प्रशांत चौधरी ने गोली मारकर हत्या करके दो मासूम बेटियों को अनाथ कर दिया। इस घटना से पूरा परिवार सदमें में। विवेक हत्याकांड के बाद पूरे देश में पुलिस के प्रति आक्रोश है। सरकार की किरकिरी करके कटघरे में खड़ी पुलिस ने विभाग की फजीहत करा दी। मीडिया के माध्यम से पूरे देश में इस हत्याकांड की आंच पहुंची तो भाजपा सरकार सहित सभी छोटे-बड़े राजनीतिक दलों ने सियासी रोटियां सेंकना शुरू कर दिया। विवेक…

Read More

काजोल ने एनएससीआई, वर्ली में सीएसआई2018 और एमसीजीएम द्वारा सडन कार्डियाक अरेस्ट अवेरनेस इनिशिएटिव्ह लांच किया

‘वर्ल्ड हार्ट डे’ के अवसर पर अभिनेत्री काजोल देवगन विशेष रूप से एनएससीआई, वर्ली में सीएसआई2018 और एमसीजीएम द्वारा सडन कार्डियाक अरेस्ट अवेरनेस इनिशिएटिव्ह लांच करने आयीं। सडन कार्डियाक अरेस्ट (एससीए) हर मिनट एक भारतीय को मार देती है! यह हर साल की बात है, भारत में एससीए के करीब 20 लाख लोग और अकेले मुंबई में लगभग 20000 लोग रहते हैं। युवाओं में सडन कार्डियाक अरेस्ट आम है, उनके जीवन के प्रमुख (35-60 वर्ष की उम्र) में लोग। एक अनमोल जीवन खो गया, विनाशकारी परिवार और समाज। कार्डियाक अरेस्ट के…

Read More

आरोपी को बचाने बदला बयान तो रेप पीडि़ता के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी मामले में पीडि़त, आरोपी को बचाने के लिए उससे समझौता करता है और अपने बयान से पलट जाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर रेप मामले में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और रेप पीडि़ता अपने बयान से पलटकर आरोपी को बचाने की कोशिश करती है तो उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है।जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस नवीन सिन्हा और जस्टिस केएम जोसेफ की बेंच ने कहा कि अगर…

Read More

पर्रिकर का हालचाल लेने एम्स पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने एम्स में इलाज करा रहे पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से रविवार को मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। पर्रिकर को 15 सितंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। पर्रिकर (62) को उनकी बिगड़ती सेहत के चलते विमान से राष्ट्रीय राजधानी लाया गया था।पर्रिकर सितंबर के पहले सप्ताह में अमेरिका से इलाज कराकर लौटे थे, जिसके कुछ दिनों बाद उन्हें गोवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस साल की शुरुआत में भी अमेरिका में…

Read More

ट्रेन में नॉन-वेज खाना देने को लेकर शाकाहारी युवक की नाराजगी, दायर की याचिका

अहमदाबाद। एक शुद्ध शाकाहारी युवक ने गुजरात हाई कोर्ट में ट्रेन में नॉनवेज खाना परोसे जाने को लेकर शिकायत करते हुए याचिका दायर की है। युवक का कहना है कि भारतीय रेलवे को या तो रेल में नॉन-वेज खाना नहीं परोसना चाहिए और या तो वेज और नॉन-वेज यात्रियों के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। हाई कोर्ट इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई कर सकता है।पेशे से वकील ईई सैयद ने कोर्ट में यह याचिका ऑफेंड होने के बाद दायर की है। वह राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर…

Read More

विवेक तिवारी मर्डर पर विपक्ष हमलावर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या और आरोपियों को बचाने की कोशिश के बाद सूबे में राजनीति गर्म हो गई है। विपक्षी दलों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और योगी सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में कई फर्जी एनकाउंटर हुए हैं और उनसे कोई अपेक्षा नहीं की जा सकती है।मध्य प्रदेश के दौरे पर गए अखिलेश यादव ने रविवार को…

Read More

पेशावर हमले को लेकर कुरैशी के बेतुके बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। भारत ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के उस बेतुके आरोप पर पड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की जिसमें उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में कहा था कि पाकिस्तान के पेशावर में 2014 में एक स्कूल पर हमला करने वाले आतंकवादियों को भारत का समर्थन प्राप्त था। भारत ने कुरैशी के बयान को घृणास्पद आक्षेप करार देते हुए कहा कि यह बयान इस हमले में मारे गए बच्चों की याद को अपमानित करना है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की राजदूत ईनम गंभीर ने भारत के…

Read More