मुंबई। सूचना का अधिकार के जरिए पता चला है कि मुंबई में ट्रेन संबंधी हादसों में जनवरी 2013 से अगस्त 2018 के बीच 18,423 लोगों की मौत हुई है जबकि ऐसी घटनाओं में 18,847 लोग घायल हुए हैं। आरटीआई ऐक्टिविस्ट शकील अहमद द्वारा मांगी गई जानकारी पर मुंबई रेलवे पुलिस के कार्यालय द्वारा बताया गया कि ये घटनाएं यात्रियों के ट्रेन से गिरने, खंभों से लडऩे, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त या ट्रेन की छत पर चढऩे की वजह से हुई हैं।आंकड़ों पर गौर करें तो आरटीआई के जवाब में…
Read MoreCategory: देश
चीन के विरोध के बावजूद बैठक में शामिल हुए किरण रिजिजू
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश पर चीन के तमाम विरोध के बावजूद उसके मंत्री संग बैठक में अरुणाचल प्रदेश से सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू शामिल हुए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष के साथ यह बैठक की थी। रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से सांसद हैं। इसे क्षेत्र को चीन ‘विवादित’ मानता है। इस बैठक में भारत ने चीन से संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान स्थित जैश सरगना आतंकी मसूद अजहर पर लंबित आवेदन पर समर्थन मांगा है। नई दिल्ली ने साथ ही चीन से उल्फा नेता परेश…
Read More2019 में मेरी भूमिका अहम: शरद पवार
मुंबई। एनसीपी नेता शरद पवार ने 2019 में बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए गैर-बीजेपी पार्टियों के गठबंधन पर जोर दिया है। मुंबई में एक कार्यक्रम में पवार ने कहा कि वह राजनीति में गठबंधन के पक्षधर हैं और सभी राज्यों में गठबंधन चाहते हैं। एनसीपी चीफ ने कहा कि 2019 में गैर बीजेपी दलों को एक मंच पर लाने में उनकी मुख्य भूमिका होगी। इस दौरान राफेल को देश के लिए अच्छा लड़ाकू विमान बताते हुए पवार ने कहा कि इसकी कीमत को लेकर लोगों के मन…
Read MoreCBI चीफ आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के बीच विवाद पहुंचा कोर्ट
सीबीआई के दो आला अफसरों ने जिस तरह एक-दूसरे के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है उससे देश की इस सर्वोच्च जांच एजेंसी की छवि को गहरा धक्का लगा है। सीबीआई के इतिहास में यह पहला मौका है जब नंबर एक और नंबर दो शीर्ष अधिकारियों ने एक दूसरे के खिलाफ करोड़ों की घूस लेने जैसा संगीन आरोप लगाया है। एक तो पहले से ही सीबीआई साख के संकट से जूझ रही है, ऊपर से इस प्रकरण ने एजेंसी की समस्याग्रस्त स्थिति पर मोहर लगा दी है।तेजी से बदलते घटनाक्रम…
Read Moreनागेश्वर राव होंगे CBI के नए अंतरिम डायरेक्टर, आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना लीव पर भेजे गए
राव पहले पुलिस अधिकारी थे जिन्होंने ओडिशा में 1996 में एक रेप केस में जांच के लिए पहली बार डीएनए फिंगर प्रिंट का प्रयोग किया, जिसकी वजह से अपराधी को सात साल की सज़ा हुई. मंगलवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति ने उन्हें सीबीआई के डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया. यह फैसला उस वक्त आया, जब सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना अपने ही विभाग द्वारा अपने ही खिलाफ दायर एफआईआर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट चले गए. बाद में कोर्ट ने आदेश दिया कि अस्थाना के खिलाफ किसी तरह की कोई…
Read Moreआरोपी फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बयान देने वाले फादर की संदिग्ध मौत
कोच्चि। केरल के चर्चित नन रेप केस के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बयान देने वाले फादर कुरियाकोस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. कुरियाकोस की लाश सोमवार सुबह 10 बजे उनके जालंधर स्थित कमरे में मिली. बताया जा रहा है कि कुरियाकोस को लगातार धमकियां मिल रही थी और हाल ही में उनकी कार पर हमला भी हुआ था. गौर करने वाली बात यह है कि केरल हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपी फ्रैंको मुलक्कल 17 अक्टूबर को ही जालंधर पहुंचा है. उसके जालंधर पहुंचने…
Read Moreसबरीमाला में महिलाएं नहीं कर सकीं प्रवेश
तिरूवनंतपुरम। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद पिछले पांच दिनों में कोई भी महिला सबरीमाला मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकी और आज से भगवान अयप्पा मंदिर का द्वार एक महीने के लिए बंद हो जाएगा. अब तक दो पत्रकारों समेत सात महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों के कड़े विरोध पर उन्हें प्रवेश किए बिना ही लौटना पड़ा.रविवार को भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं ने तीन तेलुगु भाषी महिलाओं को मंदिर तक जाने वाली पहाडिय़ों पर चढऩे से रोक दिया था. सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले…
Read Moreस्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को दिए थे 3 करोड़, सीबीआई एफआईआर में दावा
नई दिल्ली। हैदराबाद के बिजनसमैन सतीश बाबू सना की शिकायत के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दूसरे नंबर के शीर्ष अधिकारी राकेश अस्थाना पर दर्ज एफआईआर में इस बात का दावा किया गया है कि उन्होंने सीबीआई स्पेशल डायरेक्टर को पिछले वर्ष लगभग तीन करोड़ रुपये दिए थे। बता दें कि अस्थाना पर आरोप है कि वह जिस मांस कारोबारी मोइन कुरैशी के खिलाफ एक मामले की जांच कर रहे थे, उससे उन्होंने रिश्वत ली।बता दें कि मोइन कुरैशी से 50 लाख रुपये लेने के मामले में सना…
Read Moreभाजपा की पश्चिम बंगाल में तीन बड़ी रथयात्राओं की तैयारी
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों और 2019 लोकसभा चुनावों को देखते हुए राज्य के पूर्वी हिस्सों में तीन बड़ी रथ यात्राएं निकालने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है ताकि मतदाताओं तक अधिक से अधिक पहुंच बनाई जा सके।भाजपा सूत्रों के अुनसार तीन रथ यात्राओं को शुरू करने की रणनीति बनाई जा चुकी है और ये तीन दिसंबर( उत्तर बंगाल ,कूच बिहार) पांच दिसंबर(बंगाल की खाड़ी) और सात दिसंबर( तारापीठ, बीरभूम जिला) में की जाएंगी। इन यात्राओं के संचालन का जिम्मा भाजपा के…
Read More4 सैन्यकर्मी और 7 नागरिकों की मौत के बाद फिर भारी तनाव
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में रविवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में कुल 16 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण कश्मीर और जम्मू संभाग के पुंछ में रविवार को हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में 7 स्थानीय नागरिक, 4 सैन्यकर्मियों की मौत हुई। इसके अलावा राजौरी और कुलगाम में हुए दो अलग-अलग ऑपरेशंस में 5 आतंकियों को मार गिराया गया। रविवार को हुई इन सभी घटनाओं के बाद से ही कश्मीर घाटी में तनाव का माहौल बरकरार है, वहीं अलगाववादियों की ओर से कुलगाम में 7 स्थानीय लोगों की मौत के विरोध में बंद…
Read More