दक्षिण एशिया में बढ़ रहा परमाणु युद्ध का खतरा : नासीर खान जंजुआ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नासीर खान जंजुआ का मानना है कि साउथ एशिया में परमाणु युद्ध का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जंजुआ का कहना है कि साउथ एशिया में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उसमें परमाणु युद्ध की संभावना से इनंकार नहीं किया जा सकता है। उनका कहना था कि कश्मीर मामले में भी अमेरिका भारत का समर्थन कर रहा है। वह पाक पर भारत को तरजीह देता है।  उनका कहना था कि आतंकवाद से लड़ाई में पाक की नीयत साफ है और…

Read More

रूस में आतंकी हमले की साजिश नाकाम करने पर पुतिन ने ट्रंप को कहा शुक्रिया

रूस। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में एक बड़ा आतंकी हमला होने वाला था। जिसे नाकाम करने के लिए सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) की मदद की। जिसके लिए संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है। व्हाइट हाउस ने आज कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को सीआईए द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के लिए शुक्रिया अदा किया है, जिसकी मदद से सेंट पीटर्सबर्ग में एक बड़ा आतंकी हमला…

Read More

पटरी पर नहीं सड़क पर दौड़ती है ट्रेन

चीन। चीन ने एक नया कारनामा कर दिखाया है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। उसने एक ऐसी ट्रेन बनाई है जो पटरी की बजाय सड़कों पर दौडऩे में सक्षम है। हाल ही में चीन ने इसके लिए एक वर्चुअल ट्रैक बनाई है। बताया जा रहा है कि इसे चलाने के लिए सड़क पर सेंसर फिट किए गए हैं। इन सेंसर की मदद से ट्रेन अपने आप दौड़ती है।  इस ट्रेन में एक बार में 307 यात्री बैठ सकते हैं। इसकी गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसमें आम ट्रेन…

Read More

जाधव की पत्नी, मां के वीजा आवेदनों पर ‘कार्यवाही जारी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के वीजा आवेदन प्राप्त हुए हैं और उन पर ‘कार्यवाही चल रही है।  पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर जाधव के परिवार द्वारा वीजा आवेदन किये जाने की पुष्टि की। फैसल ने ट्वीट किया, कमांडर जाधव की मां और पत्नी के वीजा आवेदन मिले हैं जो मानवीय आधार पर आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन पर कार्यवाही चल रही है। उन्होंने हालांकि वीजा को मंजूरी दिये जाने की कोई समय सीमा…

Read More

मिस इजरायल संग सेल्फी लेने के बाद मिस इराक को मिली जान से मारने की धमकी

बगदाद। मिस इराक सारा इदान को मिस इजरायल के साथ एक सेल्फी लेने के कारण सपरिवार देश छोडऩे को मजबूर होना पड़ा है। इदान ने पिछले महीने टोक्यो में मिस इजरायल अडार गैंडेल्समैन के साथ सेल्फी ली थी, जिसके सार्वजनिक होने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। एक इजरायली चैनल को अडार गैंडेल्समैन ने बताया कि 27 वर्षीय इदान को यह फोटो लेने के लिए धमकियां दी जा रही थीं। इदान को यह भी कहा गया कि उन्हें मिस इराक का खिताब छोडऩा होगा अन्यथा…

Read More

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, दो की मौत

जकार्ता। इंडोनेशिया के मुख्य जावा द्वीप पर 6.5 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई और राजधानी जकार्ता में लोगों के बीच घबराहट पैदा हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अभी सुनामी के कोई संकेत नहीं मिले हैं लेकिन उन्होंने भूकंप के बाद चेतावनी जारी की है। भूकंप के झटके राजधानी से करीब 300 किलोमीटर तटीय क्षेत्र में महसूस किए गए। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने बताया कि पश्चिम जावा के कियामिस क्षेत्र में ध्वस्त…

Read More

विशाखापत्तनम में विकास केंद्र स्थापित करने के लिए गूगल एक्स तैयार

विशाखापत्तनम में विकास केंद्र स्थापित करने के लिए गूगल एक्स तैयार सैन फ्रांसिस्को : अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने ड्राइवरलेस कार (बिना ड्राइवर वाली कार) में सफर किया। ड्राइवरलेस कार की सवारी करने के बाद आईटी मंत्री ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश सरकार और गूगल  के बीच विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम समझौतों पर सहमति बनी है। यहां हमें ड्रायवरलेस कार में सफर करने का मौका भी मिला, यह एक अद्भुत अनुभव था।अमेरिका में आंध्र प्रदेश सरकार और गूगल…

Read More

नासा ने खोज निकाला हमारी तरह का एक और 8 ग्रहों वाला सौरमंडल

8 ग्रहों

लंदन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के केप्लर स्पेस टेलिस्कोप ने हमारे सौर मंडल के बाहर जीवन की संभावना वाले पृथ्वी जैसे नए ग्रह को ढूंढ निकाला है। नासा की ओर से यह बड़ी घोषणा शुक्रवार को की गयी। नासा ने केप्लर स्पेस टेलीस्कोप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए एक सोलर सिस्टम ढूंढ़ा है, जिसमें हमारे सोलर सिस्टम की तरह ही 8 ग्रह हैं। नासा ने अपने बयान में कहा है कि हमारे सोलर सिस्टम में एक तारे के चारों ओर घूमने वाले सबसे ज्यादा ग्रह हैं। हालांकि पृथ्वी को…

Read More

डोकलाम में दोनों देशों के सैनिकों के आमने-सामने आने से रिश्तों पर पड़ रहा है असर

बीजिंग :  चीन के विदेश मंत्री वांग यी के नई दिल्ली से वापस गए दो दिन भी नहीं बीते की चीन ने डोकलाम विवाद पर बयान जारी कर इसके लिए भारत को कसूरवार ठहराया है। चीन के विदेश मंत्रालय मंगलवार की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि डोकलाम में भारतीय सेना और चीनी सेना के जवानों के आमने-सामने आने से संबंध काफी  तनावपूर्ण हुए और पिछले साल से दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती देने के लिए किए जा रहे प्रयास संतोषजनक नहीं है।…

Read More

जापान के बुलेट ट्रेन में आयी दरार, बाल बाल बचे यात्री

Bullet Train

टोक्यो :  एक तरफ  जहां जापानी की बुलेट ट्रेन पर पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल है और इसके तर्ज पर कई अन्य देश भी अपने यहां शुरुआत करने की योजना बनाई है त वहीं दूसरी तरफ  इस खबर को पढऩे के बाद आप हिल जाएंगे। जी हां, बुधवार को जापान के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि बुलेट्र ट्रेन ‘शिन्कान्सेनÓ में एक दरार पायी गई है जिसके चलते ट्रेन पटरी से उतर सकती थी और एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, यह इस तरह की जापान बुलेट ट्रेन की…

Read More