रियाद। सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने शनिवार को हौती विद्रोहियों द्वारा दागी गई मिसाइल नष्ट कर दी। यह मिसाइल सीमावर्ती शहर जजान की ओर दागी गई थी। गठबंधन सेना के प्रवक्ता तुर्की अल मलीकी ने जारी बयान में कहा कि सऊदी अरब की वायुसेना ने मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इस ताजा हमले के साथ यमन की ओर से सऊदी अरब के शहरों की ओर दागी गई मिसाइलों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है, जिनमें से अधिकतर…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों से परेशान हैं ब्रिटिश पीएम
लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टरीजा मे ने रविवार को पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन की आलोचना करते हुए कहा कि वह नेतृत्व में होड़ को लेकर चल रही अटकलों से परेशान हैं। मध्य दक्षिणपंथी कंजर्वेटिव पार्टी की नेता ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह अपने भविष्य से ज्यादा ब्रेग्जिट समझौते पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने में छह महीने का समय बचा है। टरीजा पूरी तरह से अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने के लिए जॉनसन पर जमकर बरसीं। जॉनसन ने कहा था…
Read Moreअमेरिका ने उत्तर कोरिया की आईटी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया
वाशिंगटन। अमेरिका ने चीन और रूस स्थित उत्तर कोरिया के नियंत्रण वाली दो सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका ने कंपनियों पर अवैध रूप से प्योंगयांग को धन भेजने का आरोप लगाया।वित्त मंत्री स्टीवन मनुचिन ने गुरुवार को कहा, इन प्रतिबंधों का उद्देश्य विदेश स्थित आईटी कंपनियों से अवैध रूप से धन को उत्तर कोरिया भेजने से रोकना है। यह प्रतिबंध ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए उत्तर कोरिया सरकार पर दबाव बना रही है। मंत्री ने…
Read Moreकेरी का ईरानी अधिकारियों से मिलना अमेरिकी विदेश नीति के खिलाफ: पोम्पियो
वाशिंगटन।अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने गैर-आधिकारिक वार्ता में ईरानी अधिकारियों से मुलाकात करने को लेकर अपने पूर्ववर्ती जॉन केरी की आलोचना की है। पोम्पियो ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान विदेश मंत्री रहे श्री केरी पर ट्रम्प प्रशासन की ईरान नीति को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा, श्री केरी ने जो किया वह असमान तथा अप्रत्याशित था। अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि श्री केरी को ऐसा नहीं करना चाहिए था। उनका यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर…
Read Moreघातक हुआ फ्लोरेंस तूफान, 4 लोगों की मौत
विलमिंगटन। फ्लोरेंस तूफान के अमेरिका के कैरोलिना में पहुंचने से शुक्रवार को कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसका बच्चा भी शामिल है। अमेरिका के पूर्वी राज्यों में इस तूफान के चलते मूसलाधार बारिश हो रही है और नदियां उफान पर हैं। ट्रेंट और नियूज नदियों के संगम पर स्थित उत्तरी कैरोलिना के न्यू बर्न कस्बे में तीन मीटर की दूरी तक तूफान के बढऩे से सैकड़ों लोग अपने घरों में फंस गए हैं, जिन्हें वहां से निकाले जाने की जरूरत है।…
Read Moreब्रिटेन में कैदियों को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढऩे का अवसर देने की पेशकश
लंदन। ब्रिटेन में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने कैदियों के लिए सहायता राशि की व्यवस्था कर उन्हें अपनी ग्रैजुएट की पढ़ाई पूरी करने का अवसर देने की पेशकश करने वाली योजना तैयार की है, जिससे कैदी इस विश्व प्रसिद्ध संस्थान से डिग्री हासिल कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट ऑफ कंटिन्यूइंग एजुकेशन जो व्यस्कों को अंशकालिक और लघु पाठ्यक्रम कराता है, उच्च शिक्षा के प्रमाणपत्र प्रदान करेगा।इसके लिए संस्थान को विश्विद्यालय की तरफ से चार श्रेणियों में 5,000 सहायता राशि (ब्रशरीज) की पेशकश की जा रही है। टाइम्स हायर एजुकेशन पत्रिका की खबरों…
Read Moreअल साल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति को 10 साल की जेल
सान साल्वाडोर।अल साल्वाडोर के न्यायाधिकरण ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति एंटोनियो साका को गबन और धनशोधन के आरोप में 10 वर्ष की जेल की सजा सुनायी है।न्यायाधिकरण ने पूर्व राष्ट्रपति को जनता की 30 करोड़ डालर धनराशि के धनशोधन और गबन का दोषी पाया। पूर्व राष्ट्रपति के वकील ने कहा साका इसी वर्ष अपनी सजा को कम करवाने के लिए से अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने अपने और दूसरों के लिए जनता के पैसे का…
Read Moreभारत के पास एनएसजी का सदस्य बनने की सभी योग्यताएं: अमेरिका
वॉशिंगटन। अमेरिका ने जोर देकर कहा है कि भारत के पास एनएसजी का सदस्य बनने की सभी योग्यताएं हैं और वह इसकी वकालत करता रहेगा। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चीन के वीटो के कारण भारत परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की सदस्यता हासिल नहीं कर पाया। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका इस समूह में भारत की सदस्यता की वकालत करता रहेगा क्योंकि भारत इसके सभी मानदंडों को पूरा करता है।आपको बता दें कि भारत 48 सदस्यीय इस विशिष्ट परमाणु समूह में स्थान पाना चाहता है लेकिन चीन…
Read Moreरोहिंग्या रिपोर्टिंग पर पत्रकारों की सजा के फैसले का समर्थन किया आंग सान सू ची ने
हनोई। म्यांमार की नेता और नोबल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची ने कहा कि रॉयटर के दो पत्रकारों को कानून उल्लंघन के लिए सजा मिली है। उन्होंने कहा, रखाइन प्रांत में एक नरसंहार की जांच करने के लिए जेल की सजा पाने वाले रॉयटर के दो पत्रकारों को इसलिए सजा नहीं दी गई है कि वे पत्रकार हैं। उन्हें कानून तोडऩे पर सजा दी गई है।वा लोन (32) और क्याव सोए ओ (28) को रखाइन में रोहिंग्या समुदाय पर सैन्य कार्रवाई के दौरान हुए अत्याचारों की रिपोर्टिंग करते…
Read Moreफ्लोरेंस तूफान के रास्ते में 6 न्यूक्लियर प्लांट, तबाही का खतरा?
वॉशिंगटन। अमेरिका में फ्लोरेंस तूफान की आहट को लेकर कुछ जगहों पर इमर्जेंसी का ऐलान कर दिया गया है। श्रेणी-5 के तूफान फ्लोरेंस के चलते वर्जीनिया, नॉर्थ और साउथ कैरलाइना के तटीय इलाकों से 15 लाख से ज्यादा लोगों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। इस तूफान से एक महाविनाश का एक खतरा भी मंडरा रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक जिस रास्ते से फ्लोरेंस तूफान आगे बढ़ रहा है उसपर 6 न्यूक्लियर पावर प्लांट हैं।रिपोर्ट के मुताबिक फेडरल अधिकारियों को भरोसा है…
Read More