जी-20 के उद्घाटन में नहीं ले सकेंगी हिस्सा बर्लिन। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में हिस्सा नहीं ले सकेंगी क्योंकि तकनीकी समस्या की वजह से उनके विमान को कोलोन में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। उनकी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। एयरबस ए 340 पर सवार जर्मन पत्रकारों के ट्वीट के अनुसार मर्केल शुक्रवार को मेड्रिड के लिये रवाना होंगी और एक वाणिज्यिक उड़ान से ब्यूनस आयर्स के लिये जाएंगी। उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों की संख्या घटा दी गई है। चांसलरी ने इन खबरों…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
निकारागुआ की उपराष्ट्रपति पर लगा अमेरिकी प्रतिबंध
वाशिंगटन।अमेरिका ने निकारागुआ की उपराष्ट्रपति रोसारियो मुरिलो पर भ्रष्टाचार एवं मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में प्रतिबंध लगा दिया है। रोसारियो निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की पत्नी हैं।बीबीसी के मुताबिक, अमेरिका का मानना है कि रोसारियो पर एक युवा संगठन को प्रभावित कनरे का आरोप है। यह संगठन हत्याओं में संलिप्त है। इन प्रतिबंधों के तहत अमेरिका के लोगों, बैंकों और अन्य इकाइयों पर निकारागुआ के इस जोड़े से किसी भी तरह के लेनदेन की मनाही है।अमेरिकी वित्त विभाग ने मंगलवार को कहा कि वह रोसारियो को दंडित…
Read Moreभीषण विस्फोट में हुए 22 की मौत, दर्जनों घायल
शिजियाझुआंग। उत्तरी चीन के हुबेई प्रांत के झांगजियाकू शहर के रासायनिक संयंत्र के पास विस्फोट में बुधवार को 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, हुबेई शेंगहु केमिकल इंडस्ट्री कंपनी के पास देर रात करीब 1.40 बजे भीषण विस्फोट हुआ।विस्फोट इतना भयानक था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। झांगजियाकू प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विस्फोट से लगी आग की चपेट में 38 ट्रक और 12 वाहन आ गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जांच जारी…
Read Moreएक्सपो 2020 दुबई में 190 देश होगें शामिल
दुबई। एक्सपो 2020 दुबई में कुल 190 देश भागीदारी करेंगे। सोमवार को इसकी घोषणा की गई। यह घोषणा एक्सपो 2020 की तीसरी अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी बैठक (आईपीएम) के दौरान की गई, जिसमें दुनिया भर के सैकड़ों प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए, ताकि अरब जगत के सबसे बड़े आयोजन के बारे में जानकारियां और अपडेट प्राप्त कर सकें।दुबई के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री व दुबई एक्सपो 2020 के महानिदेशक रीम अल हाशमी ने कहा, दो साल से भी कम समय में एक्सपो 2020 दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का मानवीय प्रतिभा और प्रगति…
Read Moreचीन ने 10 महीने में प्रदूषण फैलाने वाले 3500 लोगों को दी सजा
पेइचिंग। चीन ने पिछले 10 महीने में प्रदूषण संबंधित अपराधों में 3500 लोगों को सजा दी है। पिछले साल के मुकाबले यह संख्या 40 प्रतिशत ज्यादा है। चीन के सरकार ने प्रदूषण को लेकर जीरो टॉलरेंस का रवैया अपनाया है। चीन की सरकार लोकल अथॉरिटीज से कहा है कि वे प्रदूषण संबंधी किसी भी अपराध पर कोई नरमी न बरतें। अथॉरिटी से कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि पर्यावरण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाए।चीनी अधिकारियों ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा,…
Read Moreअमेरिकी-मेक्सिको सीमा पुल की ओर सैकड़ों शरणार्थियों के बढऩे से तनाव
तिजुआना। मध्य अमेरिका के सैकड़ों शरणार्थियों के मेक्सिको की सीमा पर स्थित कस्बे पर एकत्रित होने और फिर अमेरिका की ओर जाने वाले पुल की ओर कूच करने के बाद तनाव बढ़ गया है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें लौटा देने को लेकर एक बार फिर धमकाया है। अमेरिकी हेलीकॉप्टरों की निगरानी के बीच शरणार्थियों का एक समूह तिजुआना से करीब एक किलोमीटर दूर एल चैपारल पुल की ओर बढऩे लगा। स्थानीय अधिकारियों और एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने उन्हें मेक्सिको में रहने और आधिकारिक माध्यम से अमेरिका में शरण…
Read Moreसऊदी शाही परिवार में क्राउन प्रिंस को राजा बनने से रोकने की हो रही साजिश: रिपोर्ट
लंदन। सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की आंच अब सीधे तौर पर सऊदी के शाही परिवार तक पहुंच गई है। परिवार के ही कुछ सदस्य क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिल सलमान को राजा बनने से राकने के लिए साजिश रच रहे हैं। परिवार से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है। दर्जनों प्रिंस और परिवार के कुछ ताकतवर सदस्य उत्तराधिकार में बदलाव देखना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि ऐसा तब तक संभव नहीं है, जब तक किंग सलमान जिंदा हैं।सूत्रों का कहना है कि किंग सलमान की…
Read Moreफेसबुक मैसेंजर दुनियाभर में क्रैश
सैन फ्रांसिस्को।अमेरिका और यूरोप के कई फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने मंगलवार को मैसेंजर के काम नहीं करने की शिकायत की। डिजिटल वर्ल्ड में हुई रुकावटों को देखने वाले एक पोर्टल डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के अनुसार, मंगलवार को हजारों की संख्या में फेसबुक मैसेंजर अपने मैसेज नही देख पा रहे थे, लॉग इन नहीं कर पा रहे थे और सर्वर से कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे। यह रुकावट आधीरात के बाद शुरू हुई और कुछ घंटों तक रहीं लेकिन बाद में सेवा बहाल हो गई। फेसबुक ने फिलहाल इस रुकावट का कारण…
Read Moreपेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन, पांच सौ से ज्यादा घायल
पेरिस। फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफे केस्टनर ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर शनिवार को हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।केस्टनर ने कहा कि प्रदर्शनों के दौरान 528 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 17 को गंभीर चोटें आयी हैं। उन्होंने कहा कि 20,000 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन जारी रखा हुआ है। रविवार को श्री केस्टनर ने कहा था कि प्रदर्शनों के दौरान 282 लोगों को प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया था जबकि 157 को हिरासत में…
Read Moreकैलिफोर्निया आग में मरने वालों की संख्या 77 पहुंची
न्यूयार्क। अमेरिका के पश्चिमी कैलिफोर्निया में जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। बूटे काऊंटी के शैरिफ कोरी हानिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।हानिया ने एक बयान में कहा कि बूटे क्रीक केन्यान के बाहर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है और इसे मिलाकर मृतकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक 67 लोगों की अंदाजन पहचान कर ली गई है। इसके अलावा 993 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
Read More