ब्रमाडिन्हो। ब्राजील के एक खान में शुक्रवार को बांध टूटने के बाद लापता हुए 300 लोगों की तलाश फिर से शुरू कर दी गई है। इस घटना में अभी तक कम से कम 62 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले एक अन्य बांध के टूटने की आशंका के मद्देनजर खोज अभियान रोक दिया गया था। खान के मालिक के मुताबिक दक्षिणपूर्वी ब्राजील में कोरेगो डो फेइजाओ खान के नजदीक रहने वाले लोगों को जलस्तर खतरनाक तरीके से बढऩे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अग्निशमकों ने पीडि़तों का…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
वेनेजुएला की सेना ने किया मादुरो का समर्थन
कराकस। वेनेजुएला में अमेरिका समर्थित विपक्ष के नेता जुआन गुइडो द्वारा देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सीधी चुनौती दिए जाने के बीच देश की शक्तिशाली सेना ने मादुरो को बृहस्पतिवार को अपना समर्थन दिया है और पूरे घटनाक्रम से संकट ग्रस्त देश का भविष्य अधर में लटक गया है। विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने मादुरो के प्रशासन को ”अवैध’ करार दिया था। इसके एक दिन बाद मादुरो ने अमेरिका में वेनेजुएला के दूतावास…
Read Moreचीनी वैज्ञानिकों ने बनाया बंदरों का क्लोन
पेइचिंग। चीन के वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर जैसे कई रोगों के अध्ययन के लिए जीन में बदलाव कर पांच बंदरों का क्लोन तैयार किया है जन्म दिया है और दावा किया है कि इससे मेडिकल रिसर्च में मदद मिलेगी। हालांकि, इससे जीन में बदलाव को लेकर नए सिरे से नैतिक चिंताएं पैदा हो सकती हैं।कुछ दिन पहले ही जीन में बदलाव कर दुनिया के पहले मानव शिशु को जन्म देने का दावा चीन के वैज्ञानिकों ने किया था और इस अनधिकृत प्रयोग को लेकर वैज्ञानिक जगत में उथल-पुथल मच गई थी।…
Read Moreकनाडा ने हिटलर के निजी पुस्तकालय में रही दुर्लभ किताब हासिल की
ओटावा। कनाडा के पुस्तकालय और अभिलेखागार ने घोषणा की कि उसने 1944 की एक दुर्लभ किताब खरीदी है जो कभी अडॉल्फ हिटलर की हुआ करती थी। जर्मन भाषा में लिखी स्टैटिस्टिक्स, मीडिया ऐंड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ जूइरी इन द यूनाइटेड स्टेट्स ऐंड कनाडा 137 पृष्ठों की एक रिपोर्ट है जो 1944 में हीन्ज क्लोस ने पेश की थी।क्लोस प्रख्यात जर्मन भाषाविद थे जिनके अमेरिकी नाजी समर्थकों से संपर्क थे। बुकप्लेट में एक बाज और स्वास्तिक का चिह्न और अडॉल्फ हिटलर का नाम लिखा हुआ है। इससे पता चलता है कि यह…
Read Moreतख्तापलट के बाद थाईलैंड में पहला राष्ट्रीय चुनाव 24 मार्च को
बैंकाक। थाईलैंड में 2014 में यिंगलक शिनावात्रा की असैनिक सरकार का तख्तापलट होने के बाद पहला राष्ट्रीय चुनाव 24 मार्च को होने वाला है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। तत्कालीन असैनिक सरकार को हटाने के बाद सेना ने संविधान में व्यापक बदलाव करते हुए सभी असंतुष्टों की आवाज पर रोक लगा दी। इसके अलावा नौकरशाही में सैन्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने 24 मार्च को चुनाव होने की जानकारी दी। इसके कुछ घंटे पहले ही देश के नरेश महा वजीरालोंगकोर्न ने…
Read Moreवेनेजुएला ने सैनिक विद्रोह को किया काबू
कराकस। वेनेजुएला में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को नेशनल गार्ड कमांड के सैनिकों के विद्रोह को काबू कर लिया। वहीं उच्चतम न्यायालय ने विपक्ष नियंत्रित कांग्रेस के नए बागी नेतृत्व को गैरकानूनी करार दिया। सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख दियोसदादो काबेल्लो ने कहा कि 27 सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। जांच आगे बढऩे पर और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। सैनिकों के एक समूह ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ सोमवार को कराकस के निकट एक कमांड चौकी में विद्रोह कर दिया था। उन्होंने एक…
Read Moreअमेरिकी हवाई हमले में अल-शबाब के 52 आतंकवादी ढेर
मॉस्को। अमेरिकी सेना ने दक्षिणी सोमालिया के जिलीब शहर में हवाई हमले कर अल-शबाब के 52 आतंकवादियों को मार गिराया है। अमेरिकी सेना की अफ्रीकी कमान ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक अमेरिकी सेना के हवाई हमले में आतंकवादी संगठन अल-शबाब के 52 आतंकवादी मारे गए हैं। अमेरिकी सेना के हमले में किसी भी नागरिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यह हवाई हमले सोमालिया की सेना पर किए गए हमलों के जवाब में किए गए हैं। सोमालिया के दक्षिणी क्षेत्र में…
Read Moreसंयुक्त राष्ट्र में करीब एक तिहाई कर्मचारी यौन उत्पीडऩ के शिकार
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के करीब एक तिहाई कर्मचारियों ने पिछले दो वर्षों में विश्व निकाय में यौन शोषण का शिकार होने की जानकारी दी है। इस तरह के दुर्व्यवहार पर पहले सर्वेक्षण के मंगलवार को जारी नतीजों में यह जानकारी दी गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कर्मचारियों को एक पत्र में कहा है कि अध्ययन में व्यथित करने वाले कुछ आंकड़े और तथ्य हैं जिन्हें बदलने की जरुरत है ताकि संयुक्त राष्ट्र में कार्यस्थल में सुधार किया जा सके। सर्वेक्षण के अनुसार, पिछले दो वर्षों में करीब…
Read Moreविदेशी बंदरगाहों तक अपनी पहुंच बढ़ा रहा है चीन : पेंटागन
वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन हिंद महासागर और अन्य सागरों में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने के लिए पाकिस्तान में ग्वादर सहित अन्य विदेशी बंदरगाहों तक अपना विस्तार कर रहा है। चीन की बढ़ती सैन्य क्षमता पर अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा जारी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया में वाणिज्यिक बंदरगाहों तक पहुंच बढ़ाने की चीनी सेना की कोशिशों से भविष्य में बंदरगाहों तक सैन्य साजोसामान मुहैया कराने की आवश्यकता पूरी होगी। संभावना…
Read Moreजज ने ट्रंप के परिवार नियोजन संबंधी कानून को 13 राज्यों में लागू होने से रोका
ओकलैंड। कैलिफोर्निया के एक न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के परिवार नियोजन संबंधी कानून को 13 राज्यों और वाशिंगटन डीसी में लागू करने से रोक दिया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा बनाया गया यह कानून लागू होने के बाद अमेरिकी नियोक्ताओं को यह छूट मिल जाएगी कि वह महिला कर्मचारियों को परिवार नियोजन के साधन नि:शुल्क मुहैया कराना चाहते हैं या नहीं। अभी तक नियोक्ताओं के लिए अपनी महिला कर्मचारियों को परिवार नियोजन के साधन नि:शुल्क मुहैया कराना अनिवार्य है। ओबामा हेल्थ केयर के तहत अभी तक सिर्फ धार्मिक संगठनों को ही…
Read More