श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को दो आतंकियों की मौत के बाद भड़की हिंसा में एक नागरिक मारा गया जबकि 20 अन्य जख्मी हो गए। घायलों में सात सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने पुलवामा के सभी संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू करने के साथ ही मोबाईल इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया है। गौरतलब है कि आज सुुबह लित्तर पुलवामा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के जिला कमांडर वसीम शाह व उसके साथ निसार को एक मुठभेड़ में मार गिरायाथा। मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकियों के फंसे होने के बाद से ही लित्तर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी जो आतंकियों के मारे जाने की खबर के फैलते ही पूरी तरह बेकाबू हो गई। लोगों ने उत्तेजक नारेबाजी करते हुए सुरक्षाबलों पर पथराव शुरु कर दिया। हिंसक भीड़ ने मुठभेड़ स्थल से लौट रहे सुरक्षाबलों के एक वाहन को चारों तरफ से घेरते हुए तथाकथित तौर पर उसे आग लगाने काप्रयास किया। हिसंक भीड़ पर काबू पाने के लिएसुरक्षाबलों को भी लाठियों, आंसूगैस, पैलेट गन के अलावा गोली भी चलानी पड़ी। इस दौरान गुलजार अहमद शाह नामक एक प्रदर्शनकारी मारा गया जबकि 20 अन्य जख्मी हो गए। फिलहाल,पूरे इलाके में हिंसक झढ़पें जारी हैं।
आतंकियों की मौत पर पुलवामा में भड़की हिंसा एक प्रदर्शनकारी की मौत, 20 लोग घायल

‘ Click here https://tglegrarm-abv.com Your synthesis of different viewpoints is admirable.