फीफा अंडर-17 विश्व कप: सभी को चौंकाने को तैयार है भारतीय टीम

नई दिल्ली ।  भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम के डिफेंडर संजीव स्टालिन ने कहा कि विश्व कप में एक कमजोर टीम होने के बावजूद भारत सभी को चौंकाने के लिए तैयार हैं। विश्व कप शुक्रवार से शुरू होगा।  स्टालिन ने कहा, ‘हमें फीफा अंडर-17 में खेलने से पहले अपनी टीम की सामूहिक क्षमता पर पूरा भरोसा है। हम जीतने के लिए खेलेंगे और अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देंगे। हम जानते हैं कि हम अपने ग्रुप में एक कमजोर टीम हैं, लेकिन हमारे पास सभी को चौंकाने के लिए रणनीतियां हैं। भारत ग्रुप “ए” में अमेरिका, घाना और कोलंबिया के साथ है। भारत शुक्रवार को अमेरिका से भिड़ेगा।  स्टालिन ने पहले मैच के बारे में कहा, ‘यह भारतीय फुटबॉल और सामान्य रूप से हर भारतीय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। अमेरिका के खिलाफ होने वाले मैच में हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए हमें 12वें खिलाड़ी यानी हमारे समर्थकों की जरूरत है। यह न केवल हमारा फीफा विश्व कप है, बल्कि यह हर भारतीय का विश्व कप है और हर भारतीय इस अद्भुत क्षण का हिस्सा होगा। दबाव के बारे में बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘दबाव हर खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होता है। अच्छे प्रदर्शन का दवाब हर बड़ी या छोटी प्रतियोगिता में होता ही है। एक खिलाड़ी के रूप में हमें दवाब का सामना करना पड़ता है और निश्चित रूप से फीफा अंडर-17 विश्व कप से पहले भी दवाब है। यह अच्छा दवाब है, जो व्यक्तिगत रूप से मुझे प्रेरित करने में मदद करता है। विश्व कप में भाग लेने के लिए 21 सदस्यीय अमेरिकी टीम भारत पहुंच गई। अमेरिकी टीम यहां दुबई से आई है, जहां वह विश्व कप की तैयारियों के लिए सात दिवसीय शिविर में हिस्सा ले रही थी। वह अपने अभियान की शुरुआत छह अक्टूबर को भारत के खिलाफ करेगा। उसका अगला मुकाबला घाना से नौ और कोलंबिया से 12 अक्टूबर को होगा।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

One Thought to “फीफा अंडर-17 विश्व कप: सभी को चौंकाने को तैयार है भारतीय टीम”

  1. hello

    ‘ Click here https://tglegrarm-olu.com The depth of your knowledge shines through every sentence.

Leave a Comment