आम तौर पर देखा जाता है कि मोटापा हर किसी के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। वजन घटाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या करते हैं। कई बार लोग वजन कम करने के लिए नींबू के पानी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार नींबू पानी आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए इससे शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में भी बता देते हैं।
दांत की संवेदनशीलता को बढ़ाए
दांतों में ठंडा-गरम लगना या संवेदनशील दांत बहुत पीड़ादायक होते हैं। यह इतने संवेदनशील होते हैं कि गर्म चाय पीने और ठंडी आईस क्रीम खाने से आपको डर लगता है। दांतों में संवेदनशील के पीछे मुंह के बैक्टी़रिया और प्लेग आदि जिम्मेदार हो सकते हैं। इनके अलावा नींबू-पानी का ज्यादा सेवन भी आपकी दांतों की संवेदनशीलता को बढ़ा सकते हैं।
एसिडिटी की समस्या
पेट दर्द, पेट में जलन, गैस और कब्ज जैसी बीमारियों ने घेर लिया है। यह गलत तरह के खानपान की वजह से हो रहा है। नींबू पानी के सेवन से भी या गैस की समस्या बढ़ सकती है। इससे आपकी पाचन शक्ति खराब हो सकती है।
डिहाइड्रेशन ना हो जाए
नींबू का रस ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर स्वास्थ्य से जुड़ी एक और गंभीर समस्या हो सकती है। इस वजह से आपको बार बार यूरिनेशन के लिए जाना पड़ता है। इस वजह से डिहाईड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इस वजह से अगर आपको डिहाईड्रेशन से बचना है, तो पानी पीने की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए। इसके अलावा भी इसके कई और नुकसान हैं।
हड्डियां कमजोर होती हैं
हड्डियों का कमजोर होना लोगों में यह समस्या देखी जा रही है। यदि हड्डियां कमजोर हैं तो कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अत्यधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी हड्डिहयां कमजोर हो जाती हैं। दरअसल नींबू में अम्लीयता होती है जिसकी वजह से हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

888slot login mang đến cho người chơi Việt Nam kho slot game đa dạng với hàng trăm tựa game từ nhiều nhà cung cấp nổi tiếng. Hiệu ứng mượt, đồ họa sắc nét cùng tỷ lệ nổ hũ cao là điểm cộng lớn của nền tảng này. TONY03-25