उप्र में तेज धूप से उमस बढ़ी

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है।मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो तीन दिनों में हालांकि गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेलिसयस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह से धूप और उमस में कमी आने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है|लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

One Thought to “उप्र में तेज धूप से उमस बढ़ी”

  1. hello

    ‘ Click here https://sogou-shurofa5.com Each point you make is well-supported by evidence.

Leave a Comment